मरती हुई तुलसी भी हो जाएगी हरी-भरी, बस चाकू से करना होगा यह एक जरूरी काम

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी बेमिसाल हैं, लेकिन अक्सर मौसम के बदलाव या सही देखभाल न मिलने के कारण तुलसी का पौधा सूखने लगता है। अगर आपकी तुलसी की पत्तियां झड़ गई हैं और टहनियां सूखी नजर आ रही हैं, तो फेंकने के बजाय 'चाकू' से जुड़ा यह खास गार्डनिंग हैक आजमाएं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एक साधारण चाकू की मदद से अपनी मरती हुई तुलसी में कैसे नई जान कैसे फूंक सकते हैं? पढ़ते हैं आगे...
चाकू का सही इस्तेमाल
सबसे पहले एक तेज धार वाला चाकू लें। ध्यान रहे कि चाकू पर जंग न लगी हो। इस्तेमाल से पहले चाकू को सैनिटाइजर या गर्म पानी से साफ कर लें (Sterilize), ताकि पौधे में किसी भी तरह का फंगल इंफेक्शन न फैले।

- बता दें कि तुलसी के सूखने का सबसे बड़ा कारण उसकी मंजरी होती है। जब पौधे पर बीज आने लगते हैं, तो पौधा अपनी पूरी ऊर्जा उन बीजों को पकाने में लगा देता है और नई पत्तियों का विकास रुक जाता है।
- ऐसे में आप चाकू की मदद से पौधे के ऊपरी हिस्से पर लगी सभी मंजरी को काट दें। इसे 'पिंचिंग' या 'डेडहेडिंग' कहते हैं। इससे पौधे को संकेत मिलता है कि उसे अब बीज नहीं, बल्कि पत्तियां बढ़ानी हैं।
इसे भी पढ़ें - क्या आपके बगीचे में लगी तुलसी हो गई है काली? कहीं ये तो नहीं कारण, माली से जानें बचाव के सुझाव
चाकू से खुरचें
इससे अलग चाकू से टहनी को हल्का सा खुरचें। अगर अंदर से वह हरी दिख रही है, तो मतलब पौधा अभी जीवित है। जो टहनियां अंदर से पूरी तरह सूखी और लकड़ी जैसी हो चुकी हैं, उन्हें चाकू से तिरछा काट दें। इससे नई शाखाओं के निकलने का रास्ता खुलता है।

- पौधे की ऊपरी परत कभी-कभी इतनी सख्त हो जाती है कि जड़ों तक हवा और पानी नहीं पहुंच पाता। ऐसे में चाकू की मदद से गमले की मिट्टी को धीरे-धीरे खुरचें। इससे जड़ों को ऑक्सीजन मिलेगी और वे दोबारा सक्रिय हो सकेंगी।
- जहां से आपने टहनियां काटी हैं, वहां संक्रमण होने का खतरा रहता है। चाकू से कट लगाने के बाद उन सिरों पर थोड़ी सी हल्दी लगा दें। हल्दी एक नेचुरल एंटी-सेप्टिक है जो पौधे को फंगस से बचाएगी।
इसे भी पढ़ें - सर्दियों में सूखने लगा है तुलसी का पौधा? किचन का यह एक मसाला प्लांट को फिर से करेगा हरा-भरा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।