Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:31 AM IST

See Unseen Pics: नर्गिस की नातिन और संजय दत्त की भांजी की हुई शादी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर कुमार गौरव की छोटी बेटी सिया कुमार की शादी की तस्वीरें देखें। धूम-धाम से हुई शादी। 
Updated:- 2019-12-21, 16:17 IST
image

 बॉलीवुड में बीते वर्ष कई शादियां हुई। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद लोगों को इस वर्ष भी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की शादी का बेसब्री से इंतजार था मगर इस वर्ष किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने शादी नहीं की। लेकिन वर्ष के जाते-जाते बॉलीवुड एक्टर रह चुके कुमार गौरव का के घर शहनाइयों की आवाज जरूर गूंजी है। दरअसल कुमार गौरव की बेटी सिया कुमार की शादी हालही में हुई उनकी शादी बिजनेसमैन आदित्य से हुई है। सिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी शादी बेहद आलीशान तरीके की गई हैं। 

Nargis Dutt Granddaughter Wedding videos

गौरतलब है कि कुमार गौरव अपने समय के चॉकलेटी एक्टर्स में से एक थे। उनकी फिल्म लव स्टोरी को लोग आज भी याद करते हैं। बॉलीवुड में कुमार गौरव ने बहुत ही कम समय बिताया। कुमार गौरव वेटरेन एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। राजेंद्र कुमार पाकिस्तान से भारत एक्टर बनने के लिए आए थे और बाद में वह यहीं बस कर रह गए।

इसे जरूर पढ़ें: संजय दत्त की बहन ने आखिर क्यों कहा था उन्हें ऐश्वर्या राय से दूर रहने के लिए?

Nargis Dutt Granddaughter Wedding pics

कुमार गौरव की शादी नर्गिस और सुनील दत्त की बेटी नम्रता से हुई है। कुमार गौरव और नम्रता की दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी सांची कुमार है और छोटी बेटी सिया कुमार है। 

इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड के 8 सबसे महंगे तलाक, ऋतिक, सैफ और संजय दत्त ने चुकाए थे इतने करोड़!

सिया कुमार की सगाई इसी वर्ष जुलाई में हुई थी। सगाई के बाद सिया कुमार अपने मंगेतर के साथ एम्सटर्डम घूमने गई थीं। सिया की मां नम्रता संजय दत्त की छोटी बहन हैं। संजय दत्त और उनकी वाइफ मान्यता दत्त भी सिया की शादी में मौजूद थे। कुमार गौरव की बड़ी बेटी सांची की शादी वर्ष 2015 में हुई थी।संजू की थीं 350 गर्लफ्रेंड, एक के साथ भी नहीं टिक सका रिश्‍ता

old pic Nargis Dutt Granddaughter Wedding

सांची की शादी मशहूर फिल्म ‘पाकीजा’ के डायरेक्टर कमाल अमरोही के पोते बिलाल से हुई है। सांची पेशे से फेशन डिजाइरनर है। उनके फैशन लेबल ‘सांची’ के आउटफिट्स काफी फेमस हैं। सांची अपनी मौसी एवं पॉलीटीशियन प्रिया दत्त और मामा संजय दत्त के लिए कपड़े डिजाइन कर चुकी हैं। संजू बाबा अपनी गर्लफ्रेंड्स को मां की नकली कब्र पर ले जाकर बनाते थे बेवकूफ

 

आपको बता दें कि सिया दत्त की शादी का डेकोरेशन बेहद खूबसूरत था। जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उस में साफ देखा जा सकता है कि सिया की शादी में खास फूलों से डेकोरेशन किया गया था।

 

इस साथ ही सिया और आदित्य दोनों ने ही मैचिंग की ड्रेस पहनी थी दोनों ही दूल्हा-दुल्हन के रूप में बेहद अच्छे दिख रहे थे। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।