Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:26 AM IST

इन सितारों ने स्क्रीन पर बूढ़ा दिखने से किया इनकार, छोड़ दिया सीरियल

ऐसे कई टीवी सेलेब्स हैं, जिन्हें स्क्रीन पर अधिक उम्र का दिखना मंजूर नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने शो को बीच में ही छोड़ दिया। जानिए इस लेख में। 
Updated:- 2023-04-09, 10:00 IST
image

किसी भी किरदार को निभाने के लिए हर कलाकार कड़ी मेहनत करता है। वहीं दूसरी ओर मेकर्स भी दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हालांकि, किसी भी टीवी शो या सीरियल को एक वक्त के बाद लीप लेना पड़ता है। ऐसे में शो के कैरेक्टर की उम्र भी अधिक दिखाई जाती है। साथ ही साथ, कुछ नए चेहरों को भी शो का हिस्सा बनाया जाता है, ताकि दर्शकों को सीरियल का नया ट्रैक पसंद आ सके। कभी-कभी कहानी की डिमांड को देखते हुए भी ऐसा किया जाता है।

हालांकि, कभी-कभी शो का यह लीप कलाकारों को रास नहीं आता है। उन्हें एकदम से अपनी उम्र के ही किसी अन्य कलाकार के पैरेंट्स की भूमिका निभानी होती है। ऐसे में कई बार कलाकार सहज महसूस नहीं करते हैं। ऐसे में वे उस शो को छोड़ना ही अधिक उचित समझते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें स्क्रीन पर बूढ़ा दिखना मंजूर नहीं था और इसलिए उन्होंने चलते शो को बीच में ही छोड़ दिया-

दृष्टि धामी

टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी कई हिट टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। मधुबाला से लेकर एक था राजा एक थी रानी जैसे उनके कई शो को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया। हालांकि, उन्हें भी टीवी पर अधिक उम्र का नजर आना गवारा नहीं था। इसलिए उन्होंने एक नहीं बल्कि दो शो सिलसिला बदलते रिश्तों का और एक था राजा एक थी रानी को अलविदा कह दिया। सिलसिला बदलते रिश्तों का में नंदिनी का किरदार निभाने वाली दृष्टि ने लीप आने के बाद शो छोड़ दिया। लीप के बाद उन्हें सीरियल में एक मां की भूमिका निभानी थी। वहीं इससे पहले वह इसी वजह से ’एक था राजा एक थी रानी’ सीरियल से भी बाहर हो गई थीं। 

drishti dhami refused to play anupama

इसे जरूर पढ़ें- 45 की उम्र के बाद की इन सेलेब्स ने लव मैरिज

निया शर्मा

निया शर्मा के शो जमाई राजा को भी दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था। इस सीरियल में निया शर्मा और रवि दुबे की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। हालांकि, जब शो ने लीप लिया तो उन्हें रवि दुबे की ही मां के रोल को निभाना था। लेकिन निया इसके लिए तैयार नहीं थी। वह परदे पर अधिक एज की नहीं दिखना चाहती थीं और इसलिए उन्हें शो छोड़ना ही अधिक बेहतर ऑप्शन लगा। 

nia sharma refused to play old

रिद्धि डोगरा

रिद्धि डोगरा सीरियल ’वो अपना सा’ में नजर आई थीं। लेकिन जब शो ने 20 साल का लीप लिया, तो रिद्धि को एक 50 साल की महिला का किरदार निभाने के लिए कहा गया, जो एक मां भी है। हालांकि रिद्धि इसके लिए तैयार नहीं थीं और इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया। वह पर्दे पर उम्रदराज नहीं दिखना चाहती थी। हालांकि, मेकर्स ने उन्हें यह आश्वासन दिया था कि वे रिद्धि को बूढ़ा नहीं दिखाएंगे, लेकिन फिर भी वह उलझन में थी। ऐसे में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया।

actress who refused to play old

इसे जरूर पढ़ें- धर्म बदलने से लेकर नॉन-वेज छोड़ने तक, अपने पार्टनर के लिए ये काम कर चुके हैं बॉलीवुड सितारे 

ईशा सिंह 

ईशा सिंह साल 2015 में शो इश्क का रंग सफेद में धानी के किरदार में नजर आई थीं। इस शो को दर्शकों ने सराहा भी था। लेकि, जब साल 2016 में शो में पांच साल का लीप लिया गया तो ईशा को एक मां का किरदार निभाना था। हालांकि, ईशा इसके लिए कंफर्टेबल नहीं थी। उन्हें यह डर था कि इससे उन्हें स्क्रीन पर यंग कैरेक्टर मिलने में परेशानी होगी। हालांकि, निर्माताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और शो को छोड़ दिया। ईशा सिंह के बाद परदे पर धानी का किरदार संजीदा शेख ने निभाया। 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।   

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।