Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:05 AM IST

धर्म बदलने से लेकर नॉन-वेज छोड़ने तक, अपने पार्टनर के लिए ये काम कर चुके हैं बॉलीवुड सितारे

ऐसे कई बी-टाउन सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर के लिए कई क्रेजी चीजें कीं। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2022-09-03, 14:12 IST
image

ऐसा कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। जब व्यक्ति किसी के साथ रिलेशन में होता है या फिर वह किसी से प्यार करता है, तो वह अपने प्यार की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहता है। इतना ही नहीं, कई बार तो व्यक्ति अपने पार्टनर की खुशी के लिए सभी तरह की सीमाओं के भी पार कर जाता है, ताकि वह अपना प्यार साबित कर सके।

हम सभी ने कई बार फिल्मों या सीरियल में देखा है कि कैसे एक कपल अपने प्यार के लिए कई तरह के त्याग करता है। हालांकि, यह सब केवल परदे पर ही नहीं होता है, असल जिन्दगी में भी कपल ऐसा करते हैं। यहां तक कि ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर के लिए कई तरह की क्रेजी चीजें की। जिसने ना केवल उनके पार्टनर बल्कि फैन्स को भी बेहद प्रभावित किया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-

रीना दत्ता के लिए आमिर खान ने लिखा था खून से प्रेम पत्र

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने अपने पहले प्यार और पूर्व पत्नी, रीना दत्ता को मनाने के लिए काफी पापड़ बेले थे। वे पड़ोसी थे, और पुराने जमाने के रोमांटिक लोगों की तरह, आमिर रीना को अपनी खिड़की से देखते थे। आमिर ने रीना को कई बार उसे अपनी ओर लुभाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। ऐसे में उन्होंने एक बार अपने खून से एक प्रेम पत्र लिखकर रीना के लिए अपने गहरे प्यार का इजहार करने का फैसला किया। हालांकि, इससे रीना और गुस्सा हो गईं और ऐसा ना करने के लिए कहा। अंत में, वह दोनों 1986 में शादी के बंधन में बंधे। शादी के करीबन 15 साल बाद, 2002 में वे अलग हो गए। आमिर और रीना के दो बच्चे हैं, इरा और जुनैद।

इसे भी पढ़ेंः भारती सिंह का बेटा गोला है उनसे भी क्यूट, आप भी देखिए मां-बेटे की जोड़ी का कमाल

शाहिद कपूर के लिए करीना बनी थीं वेजिटेरियन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

एक समय ऐसा था कि करीना कपूर और शाहिद कपूर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक थे। फैन्स बेसब्री से उनकी शादी की खबर सुनने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बता दें कि जब इन दोनों ने डेटिंग शुरू की, तो बेबो शाकाहारी बन गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना ने अपने बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर के लिए नॉन वेज खाना छोड़ दिया था। दरअसल, शाहिद वेजिटेरियन हैं। हालांकि, पांच साल के रिश्ते के बाद, जब वी मेट के सेट पर ब्रेकअप के बाद दोनों अलग हो गए थे।

इसे भी पढ़ेंः रूपाली गांगुली से लेकर अशनूर कौर तक, टीवी के इन स्टार्स के पास है एक्सपेंसिव कार

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने किया धर्म परिवर्तन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का रिलेशन इतना भी आसान नहीं था। वह दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, हालांकि, उस समय धर्मेन्द्र पहले से ही शादी शुदा थे। ऐसे में वह हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार दोबारा शादी नहीं कर सकता था। इसलिए, उन्होंने एक होने के लिए 1979 में अपनी शादी को वैध बनाने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया। जिसके बाद दोनों ने 1980 में शादी के बंधन में बंध गए।  

 दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के लिए करवाया टैटू

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

एक समय था जब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर बॉलीवुड के क्यूट कपल के रूप में देखे जाते थे। दीपिका अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थीं। यहां तक कि उन्होंने अपने गले के पिछले हिस्से पर आरके का टैटू गुदवाया था। लेकिन कथित तौर पर, रणबीर ने दीपिका को धोखा दिया था, जिसके बाद दीपिका का दिल बुरी तरह टूट गया था। यहां तक कि दीपिका लंबे वक्त तक डिप्रेशन से भी जूझी थीं। लेकिन रणवीर सिंह के लाइफ में आने के बाद उनकी जिन्दगी में खुशियां दोबारा लौट आईं।

तो आपने भी बॉलीवुड सेलेब्स की तरह अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग क्या किया है? अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य शेयर कीजिएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 Image Credit- Instagram

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।