herzindagi
Celebs Who married at the age of

45 की उम्र के बाद की इन सेलेब्स ने लव मैरिज

ऐसे कई सेलेब्स हैं जो वाकई ये साबित करते हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। तभी तो वो सोसाइटी के लिए नए पैमाने सेट कर देते हैं। ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में हम आज बात करने जा रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-03-24, 10:51 IST

शादी किसी की जिंदगी में बहुत बड़ा कदम होता है। अपने पार्टनर के साथ जिंदगी भर का साथ निभाने की कसमें खाना और एक नई पारी की शुरुआत करना वाकई कमाल का अनुभव हो सकता है। पर सामाजिक पैमाने कुछ ऐसे बना दिए गए हैं कि इस खुशनुमा पल की एक उम्र ही तय कर दी गई है। हम सभी को इस तरह कंडीशन किया जाता है कि शादी तो 30 के पहले हो जानी चाहिए। पर कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो इन पैमानों पर यकीन नहीं करते।

कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। यही कारण है कि हमारे कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने प्यार को पाने के लिए उम्र नहीं देखी। खुशियां पाने के लिए उन्होंने सामाजिक बंधन नहीं माने। आज हम उन्हीं सेलेब्स की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने 45 की उम्र के बाद अपना जीवनसाथी चुना।

सुहासिनी मुले

भारतीय टेलीविजन और और फिल्म इंडस्ट्री की स्टार सुहासिनी मुले को एक मंझा हुआ कलाकार माना जाता है। सुहासिनी हमेशा स्ट्रांग कैरेक्टर्स निभाती आई हैं। उनके किरदारों की तरह वो खुद भी बहुत स्ट्रॉन्ग हैं।

suhasini mulay and marriage photos

सुहासिनी ने 60 की उम्र में अपना जीवनसाथी चुना। उन्होंने अतुल गुर्टू से 16 जनवरी 2011 में शादी की। अतुल से शादी करने से पहले सुहासिनी ने कभी शादी नहीं की थी। 60 की उम्र में अपनी पहली शादी करने के लिए सुहासिनी को काफी लोगों ने सराहा। जहां सुहासिनी की कभी शादी नहीं हुई थी, वहीं अतुल की ये दूसरी शादी थी। अतुल ने अपनी पत्नी को कैंसर के कारण खो दिया था। सुहासिनी और अतुल की मुलाकात भी फेसबुक के जरिए हुई थी।

इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्या है स्पेशल मैरिज एक्ट? शादी से लेकर तलाक तक, जानें इससे जुड़े सभी नियम

अब हुई ना इनकी लव स्टोरी काफी मॉर्डन?

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता हमेशा उन एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं जिन्होंने कभी भी सामाजिक बंधनों को नहीं माना। उन्होंने मसाबा गुप्ता को जन्म देने का फैसला किया जब पूरी दुनिया उनके खिलाफ थी। नीना की खासियत है कि वो अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं। तभी तो उन्होंने कभी भी खुद को हारने नहीं दिया।

यह विडियो भी देखें

neena gupta and vivek mishra photos

नीना ने 2008 में दिल्ली में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मिश्रा से शादी कर ली थी। नीना और विवेक की मुलाकात 2002 में हुई थी। शादी के वक्त नीना 49 साल की थीं। नीना और विवेक एक रिलेटिव की शादी अटेंड करने अमेरिका गए थे और वहीं विवेक ने उन्हें प्रपोज किया था। नीना ने तुरंत ही हां कह दी और वहीं शादी कर ली।

नीना की उम्र अब 60 पार कर चुकी है और अब भी वो एक फैशन आइकन हैं, बेमिसाल एक्ट्रेस हैं और एक बहुत ही उम्दा इंसान हैं।

संजय दत्त

कुछ लोगों को पहली बार में ही सही पार्टनर मिल जाता है और कुछ को इसके लिए इंतजार करना पड़ता है। संजय दत्त के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। संजय दत्त की सबसे पहली शादी रिचा शर्मा से हुई थी। तलाक के बाद उन्होंने दूसरी शादी की रिया पिल्ले से। ये शादी भी चल ना सकी, लेकिन आखिरकार तीसरी बार में संजय दत्त को अपने लिए परफेक्ट जीवनसाथी मिल ही गई।

sanjay dutt and manyta dutt marriage photo

7 फरवरी 2008 को संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी की। संजय दत्त के जेल जाने से लेकर उनकी ड्रग्स की प्रॉब्लम में उनका साथ देने तक मान्यता दत्त ने सब कुछ किया। मान्यता दत्त की जिंदगी संजय के साथ कैसी रही है उसकी एक झलक आपको फिल्म 'संजू' में दिख जाएगी।

संजय ने अपनी तीसरी शादी 48 की उम्र में की। अब संजय 60 के पार हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी को अभी तक थमने नहीं दिया है।

इसे जरूर पढ़ें- इन सेलेब्स ने अपनी शादी के दिन को बनाया खास, पहनी अपनी मां की साड़ी

कबीर बेदी

बेदी परिवार कभी भी सामाजिक नियमों में ज्यादा नहीं फंसा। कबीर बेदी की बात करें, पूजा बेदी की या फिर अलाया एफ की, ये सभी अपने-अपने तरीकों से अपनी जिंदगी जीते आए हैं। कबीर बेदी की इमेज हमेशा से कैसेनोवा वाली रही है, लेकिन उन्हें भी अपनी जिंदगी में प्यार मिल ही गया।

kabir bedi and parveen photo

कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में परवीन दुसांज से शादी की है। परवीन की उम्र कबीर से लगभग आधी है और उनकी जोड़ी को कई लोगों ने एक्सेप्ट नहीं किया था। 70 की उम्र में शादी करने के लिए कबीर काफी ट्रोल भी हुए थे। पर कहते हैं ना प्यार सारी तकलीफें पार कर जाता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।