13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी पंजाब और हरियाणा में इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोग इस दिन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाइयां देते है और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते है। नए दूल्हा दुल्हन के लिए तो ये त्योहार और भी खास हो जाता है क्योंकि वह शादी के बाद इसे पहली बार मनाते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि इस बार बॉलीवुड में बहुत सी शादियां हुई हैं। और इन्हीं में से एक शादी टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह की भी है, जिन्होंने 27 दिसंबर को साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम राजगोपालन से शादी रचाई थी। इस साल मोना सिंह ने भी शादी के बाद परिवार के साथ अपनी पहली लोहड़ी काफी धूमधाम से सेलिब्रेट की है। और अपने इंस्टाग्राम पर लोहड़ी की बहुत सारी फोटोज शेयर की है। आपको भी उनकी फोटोज और वीडियो बेहद पसंद आएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: टीवी स्टार मोना सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में उनकी फैमिली के साथ मोना सिंह अपने बेस्ट फ्रेंड गौरव गेरा के साथ नजर आ रहे हैं। फोटोज को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि मोना सिंह ने अपनी लोहड़ी को काफी एन्जॉय किया है। लोहड़ी के लिए मोना सिंह ने एथनिक लुक को चुना। उन्होंने ऑरेंज कलर के हैवी सूट को पहना हुआ था। मांग में सिंदूर और हैवी ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।
शेयर की गई फोटोज में मोना के साथ उनके दूल्हे श्याम भी नजर आ रहे थे। श्याम भी मोना के साथ अपनी पहली लोहड़ी का भरपूर मजा ले रहे थे। सोशल मीडिया पर मोना सिंह की फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। फोटोज शेयर करते हुए मोना सिंह ने कैप्शन दिया-Happpyyyy lohri #love #lights #happiness #mygang.
View this post on Instagram
यह विडियो भी देखें
इस दौरान मोना ने खूब डांस भी किया था। जी हां मोना ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो में शेयर किए है। जिसमें वह अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ डांस करती हुए नजर आ रही हैं, इन वीडियो में भी मोना बेहद खुश नजर आ रही हैं देखें वीडियो।
इसे जरूर पढ़ें: नई दुल्हन मोना सिंह ने शादी के बाद पति संग शेयर की पहली सेल्फी
View this post on Instagram
जस्सी जैसी कोई नहीं से चर्चा में आईं मोना और श्याम राजगोपालन एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों की शादी करीबी दोस्त और परिवार वालों के बीच हुई। उनकी शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई थी। मोना ने प्रियंका चोपड़ा की तरह रेड कलर का वेडिंग लहंगा कैरी किया था और वह इस लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।