इस 1 सेटिंग से छूट जाएगी बच्चों की फोन चलाने की गंदी लत, अभी करें ट्राई

How To Stop Kids Phone Addiction: क्या आप भी बच्चे के फोन देखने की लत से परेशान हैं, तो फोन छीनने की जरूरत नहीं। यूट्यूब की इस 1 सीक्रेट सेटिंग सेट, बच्चा खुद ही फोन रख देगा।
Updated:- 2026-11-27, 09:59 IST
youtube setting to stop kids phone addiction

youtube setting to stop kids phone addiction

How To Stop Kids Phone Addiction: अगर आपका बच्चा भी फोन चलाता हैं और छीनने पर वो रोने लगता है, गुस्सा करता है और आप उसे डांटकर फिर खुद ही बुरा महसूस करती हैं और 10 मिनट बाद वापस से बच्चा फोन चलाने लगता है तो यह खबर आपके लिए है।

आजकल बच्चों को फोन से दूर करना डांट-डपट से नहीं होगा, क्योंकि प्रॉब्लम बच्चे में नहीं, उस ऐप के अंदर है जो एक के बाद एक वीडियो दिखाकर उसे रोकने ही नहीं देता। इसलिए आज हम आपको डांटने वाला नहीं, बल्कि एक स्मार्ट वाला तरीका बता रहे हैं, जिससे बच्चा चाहेगा भी तो ज्यादा देर देख नहीं पाएगा, तो चलिए जानते हैं आसान तरीका।

आखिर यूट्यूब शॉर्ट्स की लत बच्चों को इतनी जल्दी क्यों लग जाती है?

इसका जवाब काफी सिंपल है कि यूट्यूब पर शॉर्ट्स खत्म ही नहीं होते। एक वीडियो खत्म हुआ नहीं कि दूसरा अपने आप शुरू हो जाता है। 15 सेकेंड का वीडियो, फिर 30 सेकेंड का, फिर एक और... बच्चे को लगता है बस एक और देख लूं और इसी 'एक और' में 1-2 घंटे निकल जाते हैं।

इसमें ना तो बच्चे को कुछ याद रहता है, ना ही दिमाग को आराम मिलता है। बस आंखें स्क्रीन पर टिकी रहती हैं और दिमाग थकता जाता है। इसीलिए बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं, पढ़ाई में मन नहीं लगता और खाना भी ठीक से नहीं खाते।

youtube shorts

image credit- pinterest (rimas)

YouTube की इस 1 सेटिंग से छूट जाएगी बच्चे की आदत

अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई नया ऐप डाउनलोड नहीं करना है, ना ही पैसे खर्च करने हैं। YouTube ने खुद ही अंदर एक टाइम लिमिट वाला ऑप्शन दिया हुआ है। आप एक बार इसे सेट कर दीजिए, फिर रोज बच्चा उतनी ही देर Shorts देख पाएगा, जितनी आपने तय की है। टाइम पूरा होते ही शॉर्ट्स रुक जाएंगे।

यह भी पढ़ें- घर की इन 2 जगहों पर गलती से भी न करें फोन चार्ज, हो सकता है बड़ा नुकसान

यूट्यूब शॉर्ट्स की सेटिंग कैसे ऑन करें?

यूट्यूब शॉर्ट्स की सेटिंग बदलने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: YouTube खोलकर प्रोफाइल पर जाएं

सबसे पहले अपने फोन में YouTube ऐप खोलें। ऊपर दाईं तरफ आपकी प्रोफाइल फोटो दिखेगी, उस पर टैप करें।

स्टेप 2: सेटिंग में जाएं

प्रोफाइल खुलने के बाद नीचे आपको सेटिंग्स का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: Time Management वाला ऑप्शन चुनें

सेटिंग में थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें, आपको Time Management या Time Watched लिखा मिलेगा। उसी पर टैप करें। यही वो जगह है जहां सारा जादू छिपा है।

स्टेप 4: डेली लिमिट सेट करें

अब आपको डेली लिमिट या शॉर्ट्स लिमिट का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करके आप टाइम चुन सकती हैं - 0 मिनट से लेकर 2 घंटे तक।

अगर आपका बच्चा छोटा है तो 15-20 मिनट ही रखें। अगर थोड़ा बड़ा है तो 30-45 मिनट काफी है। बस, हो गया। अब रोज टाइम पूरा होते ही YouTube खुद बच्चे को रोकेगा, आपको बार-बार टोकना नहीं पड़ेगा।

kid using phone

image credit- pinterest 

सिर्फ सेटिंग से काम नहीं होगा, ये भी करें

सेटिंग तो आपने लगा दी, लेकिन अगर बच्चा बोर होगा तो वो फिर से फोन मांगेगा। इसलिए उसकी खाली टाइम को किसी और चीज से भरिए। शाम को उसे पार्क ले जाइए, घर में ही कोई गेम खेलिए, या उसे कोई छोटा सा काम दे दीजिए जैसे पौधों में पानी देना। जब बच्चे के पास करने को कुछ मजेदार होगा, तो वो खुद ही फोन भूल जाएगा।

बच्चों की फोन की लत छुड़ाने के लिए डांटने से ज्यादा समझदारी काम आती है। YouTube की यह 1 सेटिंग आपका आधा काम आसान कर देगी। आपको बार-बार फोन छीनना नहीं पड़ेगा, घर में झगड़ा भी नहीं होगा और बच्चे की आदत भी धीरे-धीरे छूट जाएगी।

यह भी पढ़ें- आंख खुलते ही चेक करते हैं फोन? दिमाग पर पड़ सकता है बुरा असर, आज ही बदलें यह आदत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- pinterest (Neozone)

FAQ
क्या इस सेटिंग को बच्चा खुद बदल सकता है?
अगर आपने फोन में Screen Lock या YouTube पर पैरेंटल PIN लगा रखा है, तो बच्चा इसे बदल नहीं पाएगा। 
क्या ये लिमिट सिर्फ Shorts पर लगेगी या पूरी YouTube पर?
ये लिमिट खास तौर पर Shorts देखने के टाइम के लिए है। लंबे वीडियो और पढ़ाई वाले वीडियो पर इसका असर नहीं पड़ता।
अगर बच्चा दूसरे फोन या टैबलेट से YouTube चलाए तो क्या होगा?
यह सेटिंग उसी अकाउंट और उसी डिवाइस पर काम करती है जहां आपने लगाई है। इसलिए अगर घर में दूसरा फोन है, तो उसमें भी उसी Gmail ID से लॉगिन करके यही लिमिट सेट कर दें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।