स्मार्ट होम के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी Switch Board Designs, घर को देंगे एकदम लग्जरी लुक

Modern Switch Board Designs: अगर आप अपने घर की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो स‍िर्फ डेकाेरेशन ही काफी नहीं है। अगर आप मॉडर्न स्‍व‍िच बोर्ड भी लगवाएंगी तो घर को लग्‍जरी लुक म‍िल सकता है। हम आपके लि‍ए कुछ मॉडर्न ड‍िजाइन के स्‍व‍िच बोर्ड लेकर आए हैं। इसे आप अपने घर में लगवा सकती हैं।
Updated:- 2026-06-12, 10:42 IST
Modern Switch Board Designs For Home

हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारा घर सबसे सुंदर द‍िखे। इसके लि‍ए हम तरह-तरह की सजावट करते हैं। कोई पेड़-पौधे लगाता है तो कुछ लोग महंगे डेकोरेट‍िव पीस से घर की खूबसूरती न‍िखारते हैं। हालांक‍ि, स‍िर्फ डेकोरेशन पर ही ध्‍यान देना काफी नहीं है। अगर आप एक खूबसूरत और मॉडर्न स्‍व‍िच बोर्ड लगवाएंगी ताे भी आपके घर को लग्‍जरी लुक म‍िल सकता है।

ऐसे में हम आपके ल‍िए कुछ मॉडर्न ड‍िजाइन के स्‍व‍िच बोर्ड लेकर आए हैं। आप अपने पत‍ि से कहकर ये स्‍वि‍च बोर्ड लगवा सकती हैं। यकीन मान‍िए, आपका घर बहुत ही सुंदर लगने लगेगा। आइए देखते हैं-

ब्‍लैक कलर का मॉडर्न स्व‍िच बोर्ड

unique switch board designs for luxury home

ब्‍लैक कलर तो हमेशा से लग्‍जरी लुक देने के ल‍िए यूज होता है। ऐसे में ये ब्‍लैक कलर का स्वि‍च बोर्ड आपके घर में बहुत ही खूबसूरत लगेगा। अगर दीवारों पर व्‍हाइट या क्रीम कलर का पेंट क‍िया हुआ है, तो इसे आप लगवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर

एडजस्‍टेबल स्‍व‍िच बोर्ड

unique switch board designs for luxury home (1)

ये गोल डि‍जाइन वाला स्‍व‍िच बोर्ड बहुत ही यूनिक ड‍िजाइन में है। इससे आप अपने ह‍िसाब से लाइट की रोशनी और पंखे की स्‍पीड एडजस्‍ट भी कर सकती हैं। इसका कलर का भी बहुत प्‍यारा है।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

पुराने जमाने वाला माॅडर्न स्‍व‍िच बोर्ड

unique switch board designs for luxury home (2)

पुराने जमाने में ऐसे ही स्‍वि‍च बोर्ड लोगों के घरों में लगे होते थे। ऐसे में इसे अब थोड़ा मॉडर्नाइज कर द‍िया गया है। ये घर को एंटीक लुक देगा। साथ ही आपकी पुरानी यादें भी ताजा रहेंगी।

एलईडी स्‍व‍िच बोर्ड ड‍िजाइन

unique switch board designs for luxury home (3)

ये LED स्‍व‍िच बाेर्ड द‍िखने में ही बहुत खूबसूरत लग रहा है। इसे आप अपने बेडरूम, ल‍िव‍िंग रूम या बाथरूम कहीं भी लगवा सकती हैं। इसमें जल रही लाइट ही इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें- Home Decor: घर का हर कोना चमकेगा, इन आसान तरीकों से Corner में खाली स्पेस को दें एकदम मॉडर्न लुक

टच स्‍क्रीन स्‍व‍िच बोर्ड

modern switch board designs for luxury home

आजकल लोग अपने घरों में टच स्‍क्रीन वाले स्‍वि‍च बोर्ड लगवा रहे हैं। इससे घर को एकदम फाइव स्‍टार जैसा लुक म‍िलता है। इस स्‍वि‍च से आप अपने मूड के ह‍िसाब से लाइट की रोशनी कम ज्‍यादा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं Wall Clock के ये यून‍िक ड‍िजाइंस, कमरे की बदल जाएगी सूरत

तो अगर आप भी अपने घर को लग्‍जरी लुक देना चाहती हैं, तो ये मॉडर्न स्‍वि‍च बोर्ड ड‍िजाइंस आपके घर की खूबसूरती बढ़ा देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit- Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।