Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर

TV Unit Trendy Designs For Living Room: आजकल हर कोई अपने घरों में LED TV लगाता है। ये टीवी भी कई साइज में आते हैं। इन्हें लगाने पर आपके घर को एक स्टाइलिश लुक मिलता है। अगर टीवी के कैबिनेट डिजाइन बहुत अच्छे हों, तो फिर क्या ही कहने। एक अच्छी TV Cabinet Design से न केवल आपका लिविंग रूम स्टाइलिश लगता है बल्कि इसकी खूबसूरती भी दोगुनी बढ़ जाती है।
Living Room एक ऐसी जगह है जहां फैमिली एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करती है। मेहमान आते हैं तो वो भी यहीं बैठते हैं। इससे लिविंग रूम का एंबियंस भी काफी अच्छा होना चाहिए। अगर आप कुछ लेटेस्ट डिजाइन के TV Cabinet देख रही हैं तो हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं। इससे आपका लिविंग रूम एकदम मॉडर्न फ्लैट जैसा नजर आएगा। आइए जानते हैं-
स्लीक और मॉडर्न टीवी यूनिट
-1777993098963.jpg)
अगर आपको कम जगह में ज्यादा स्टाइल चाहिए, तो ये स्लीक डिजाइन बेस्ट रहेगा। इसमें टीवी के नीचे एक पतला कैबिनेट है, जिसके ऊपर आप रिमोट या डेकोरेटिव आइटम्स रख सकती हैं। इसके साथ ऊपर की तरफ दीवार पर छोटे शेल्फ दिए गए हैं, जो आपके लिविंग रूम को एक मॉडर्न लुक देंगे।
Image credit- Pinterest/TV Unit Cabinet
वेव टीवी कैबिनेट डिजाइन (TV Unit Latest Designs)
-1776052756168.jpg)
अगर आप अपने लिविंग रूम को एकदम फ्यूचरिस्टिक और मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो ये वेव स्टाइल वाला टीवी कैबिनेट डिजाइन एकदम बेस्ट है। इसमें दी गई S शेप की शेल्व्स और वार्म बैक-लाइटिंग लिविंग रूम को बहुत ही लग्जरी फील देती हैं। ये डिजाइन दीवार पर आसानी से फिट हो जाता है।
Image Credit- Pinterest/ANURAAG VAISHNAV
फ्लोटिंग कैबिनेट और वुडेन पैनल वाली TV यूनिट
-1774847165249.jpg)
टीवी कैबिनेट का ये मॉडर्न डिजाइन दीवार पर काफी खूबसूरत लग रहा है। आप फोटो में देख सकती हैं कि दीवार पर लगीं खुली शेल्फ और टीवी के पीछे वार्म लाइटिंग Living Room की सुंदरता बढ़ा रही है। आप इस तरह का टीवी कैबिनेट लिविंग रूम में लगा सकती हैं। साथ ही आप इसकी शेल्फ पर डेकोरेटिव आइटम्स भी रख सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Jahnavii
कर्व्ड वुडन वॉल कैबिनेट या यूनिट

अगर आप अपने लिविंग रूम को एकदम मॉडर्न और लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो ये कर्व्ड वुडेन वाला डिजाइन बेस्ट है। जैसा कि आप फोटो में देख रही हैं कि ये दीवार पर लगा हुआ है, जिससे नीचे का फर्श (floor space) पूरी तरह खाली है और घर भी स्पेशियस नजर आ रहा है। इसमें बने स्टाइलिश शेल्फ पर आप छोटे इंडोर प्लांट्स या डेकोरेटिव आइटम्स रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5-स्टार होटल जैसा मिलेगा लुक
Image Credit- Pinterest/THE DECOR HEAVEN
स्टाइलिश वुडन रूम डिवाइडर TV यूनिट
-1774519102172.jpg)
ये लेटेस्ट डिजाइन का टीवी यूनिट उन घरों के लिए बहुत काम का है जहां एक बड़ा हॉल होता है। ये वुडेन यूनिट न सिर्फ TV लगाने के काम आता है, बल्कि एक सुंदर तरीके से रूम डिवाइडर का भी काम करेगा। इसमें बना बड़ा सा सर्कल वाला हिस्सा और लाइट लगी हुई शेल्फ इसे मॉडर्न लुक देगी।
यह भी पढ़ें- Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स
Image Credit- Pinterest/Tatevharutcyunyan
मिनिमलिस्ट फ्लोटिंग वुडेन टीवी यूनिट
-1774519112041.jpg)
छोटे घरों के लिए ये लकड़ी का बना फ्लोटिंग डिजाइन बहुत ही बढ़िया रहेगा। ये सिर्फ एक लंबी लकड़ी की शेल्फ है, जिस पर टीवी और कुछ डेकोरेटिव आइटम्स रखे जा सकते हैं। ये दीवार पर ऊपर की तरफ लगा हुआ है, जिससे नीचे की जमीन एकदम खाली है। इससे आपका लिविंग रूम भी स्टाइलिश लगेगा।
यह भी पढ़ें- AC Buying Tips: रूम साइज के हिसाब से कितने टन का एसी रहेगा बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात
Image Credit- Pinterest/1992
कॉर्नर वुडेन वॉल यूनिट
-1774519121570.jpg)
अगर आपके लिविंग रूम में जगह की कमी है तो ये कॉर्नर वाला टीवी यूनिट डिजाइन एकदम सही है। ये लकड़ी का बना हुआ है और दीवार के कोने में फिट हो जाएगा। इससे फर्श पर भी स्पेस देखने को मिलेगा। इसमें बने छोटे शेल्फ पर आप अपनी पसंद का सजावटी सामान या प्लांट्स रखकर इसकी सुंदरता बढ़ा सकती हैं।
Image Credit- Pinterest
सर्कल वुडेन TV यूनिट
-1774519133868.jpg)
लिविंग रूम के लिए ये गोल शेप वाला लकड़ी का TV यूनिट बहुत ही यूनिक डिजाइन में है। ये दिखने में भी काफी सुंदर लग रहा है। ये दीवार पर लगा हुआ है, जिससे फर्श की जगह पूरी तरह खाली है। इसमें बने छोटे शेल्फ पर आप अपनी पसंद का सजावटी सामान रख सकती हैं। परिवार की फोटोज भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- लू के थपेड़ों से बचाएंगे खिड़कियों और दरवाजों के ये डिजाइंस, बिना कूलर-AC के ठंडा रहेगा घर
Image Credit- Pinterest/Bhati Furniture Makrana
3D वॉल पैनल TV यूनिट
-1774631876034.jpg)
लिविंग रूम को एकदम हटकर और मॉडर्न लुक देना है तो ये 3D ज्योमेट्रिक वॉल पैनल वाला डिजाइन बहुत अच्छा ऑप्शन है। दीवार पर बने ये उभरे हुए डिजाइन टीवी के पीछे एक शानदार बैकग्राउंड बना रहे हैं। इसके साथ नीचे लगा हुआ नॉर्मल सा लकड़ी का कैबिनेट और ऊपर की लााइटिंग से पूरे लिविंग रूम को लग्जरी और स्टाइलिश लुक मिलेगा। आपके घर जो भी मेहमान आएंगे वो देखकर खुश हो जाएंगे
Image Credit- Pinterest/TV Unit Cabinet
फ्लोटिंग टीवी कैबिनेट और बैकलाइट शेल्फ

ये डिजाइन आपके लिविंग रूम को एक लग्जरी होटल जैसा लुक देगी। जैसा कि आप देख रही हैं कि इसमें टीवी के नीचे एक लंबा सा कैबिनेट दीवार पर लटका हुआ है। नीचे की जमीन खाली है। वहीं टीवी के ऊपर लगी लंबी शेल्फ में बैकलाइट दी गई है, जो शो-पीस और किताबों को बहुत ही सुंदर तरीके से हाईलाइट करेगी।
Image credit- Pinterest/Sofia’s Picks
तो अगर आप भी लिविंग रूम के लिए टीवी यूनिट या टीवी कैबिनेट के लेटेस्ट डिजाइन देख रही हैं तो हमने आपको लेटेस्ट कलेक्शन दिखाया है। इससे आपके लिविंग रूम को स्टाइलिश लुक मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Areej/Home & Decor Inspiration
- लिविंग रूम में टीवी यूनिट का डिजाइन कैसा होना चाहिए?
- सर्कल वुडेन, थ्रीडी वॉल पैनल जैसी कई टीवी यूनिट के डिजाइन आप देख सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।