herzindagi
trainee army officers female friend gangraped in indore madhya pradesh

विरोध और दंगों के बाद भी नहीं खत्म हो रही हैवानियत, इंदौर में ट्रेनी सेना के जवानों को पहले बनाया बंधक...फिर उनकी ही महिला मित्र के साथ किया गैंगरेप

महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार हो रही हैं। हर दिन कैंडल मार्च और इंसाफ के लिए कड़े से कड़े कानून भी लाए जा रहे हैं। लेकिन ऐसा लग रहा मानों लाख कोशिशों के बाद भी बेटियों के साथ अत्याचार खत्म नहीं हो पाएंगे।  
Editorial
Updated:- 2024-09-12, 18:27 IST

पिछले कुछ दिनों से हर तरफ बस रेप, मर्डर और गैंगरेप की खबरों से दिमाग भले ही खराब हो गया हो, लेकिन ऐसा लग रहा है मानो यह कभी खत्म नहीं हो सकता। अभी तक कोलकाता रेप और मर्डर केस का मुद्दा शांत भी नहीं हुआ कि एक और खबर ने दिल को झकझोर कर रख दिया है।

अभी सड़कों पर हजारों लोगों ने मिलकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने और बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला था, लेकिन क्या विरोध के बाद भी महिलाएं सुरक्षित हो पाएंगी। हजारों कैंडल शायद इन हैवानों को नहीं रोक पाएंगे, क्योंकि एक बार फिर एक बेटी की आबरू के साथ खिलवाड़ हुआ है। मध्यप्रदेश में ट्रेनी आर्मी ऑफिसर की महिला मित्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर इस एक सवाल का जवाब चाहती है कि आखिर कब तक बेटियों को यह सहना पड़ेगा। 

सेना के जवानों के सामने दरिंदगी

indore gangrape news

यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की महू इन्फैंट्री स्कूल के दो युवा सैन्य अफसरों और उनकी महिला मित्रों के साथ हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पहले ट्रेनी सेना के जवानों की महिला मित्र के साथ बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को भी अंजाम दिया। घटना बुधवार रात मध्य प्रदेश के महू-मंडलेश्वर रोड पर जाम गेट पर हुई। देर रात 6 लोगों ने पहले आर्मी ऑफिसर के साथ मारपीट की उनसे 10 लाख रुपये लाने की डिमांड की।

आरोपियों में से एक के पास पिस्तौल भी थी। उनकी महिला मित्र को वहां से ले गए और उनके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता रेप-मर्डर केस की खबर के बाद इस घटना ने लोगों को और भी ज्यादा निराश कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस के बाहर मैं कैब का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक किसी ने.....5 महिलाओं ने बताया नाइट शिफ्ट में उनके साथ क्या हुआ

कैसे दिया घटना को अंजाम

यह विडियो भी देखें

mp gangerape news

पुलिस के अनुसार महू कैंप से दो जवान अपनी महिला मित्र के साथ रात में अपनी गाड़ी में बाहर निकले थे। लेकिन रास्ते में उनकी कार क 6 लोगों के ग्रुप ने घेर लिया। पहले उन्होंने एक जवान और एक महिला को हिरासत में लिया। इसके बाद वह एक महिला और उसके दोस्त को धमकी देते हुए छोड़ा की 10 लाख रुपये लेकर आओ। इसी दौरान महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। यौन उत्पीड़न के ये मामले बताते हैं कि आज महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। 

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों चाचा, मामा, काका के शोषण के बाद भी चुप रहती हैं लड़कियां, साइकोलॉजिस्ट ने बताए 5 अहम कारण जिससे हर लड़की कर सकती है रिलेट

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  कहा, "लूट, डकैती, बलात्कार और शस्त्र अधिनियम के तहत (बीएनएस) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।" पुलिस ने बताया कि चारों पीड़ितों को इलाज के लिए सुबह 6.30 बजे महू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी मेडिकल जांच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा, हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इससे यह सवाल खड़े होते हैं कि आखिर महिलाओं को सुरक्षा के लिए कब तक करना पड़ेगा इंतजार? सुरक्षा कोई मजाक नहीं हक है हमारा, पढ़िए ऐसी महिलाओं की स्टोरीज जिन्होंने अपने सम्मान के लिए किया Fightback और बदला समाज का नजरिया। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें HerZindagi Fightback  पेज पर और बनें इस पहल का हिस्सा। #Fightback

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।