Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: बहन के लिए 500 रुपये में मिलने वाले टॉप 6 गिफ्ट्स
-1787735551166.webp)
रक्षाबंधन पर सभी बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, वहीं भाई बहन को रक्षा का वचन देने के साथ ही उपहार में कई तरह की चीजें भी देता है। अक्सर भाइयों को लगता है कि अच्छा और सुंदर गिफ्ट उनकी जेब पर भारी पड़ सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि बजट के बाहर जाकर ही बहन के लिए गिफ्ट की खरीदारी की जाए। आप केवल 500 रुपये में मिलने वाली कुछ शानदार चीजों से भी अपने इस खास त्योहार को यादगार बना सकती हैं।
500 रुपये के अंदर रक्षाबंधन के 6 बेहतरीन गिफ्ट्स
रक्षाबंधन 2026 के इस खास मौके पर आप अपने भाई से उपहार में 6 बजट-फ्रेंडली गिफ्ट आइटम्स मांग सकती हैं। ये सभी गिफ्ट्स 500 रुपये से कम में आसानी से मिल जाएंगे।
1. कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम या मग
आप अपनी और अपने भाई की बचपन की फोटो को फ्रेम में बनवाकर गिफ्ट में मांग सकती हैं। आजकल फोटो वाले कॉफी मग भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में आप कस्टमाइज्ड मग भी अपने भाई से मांग सकती हैं। फ्रेम और मग में से कोई भी एक चीज आपको 300 से 400 रुपये के बजट में आसानी से मिल जाएगी।
-1787735576248.webp)
(Image Credit: AI)
2. ट्रेंडी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सेट
लड़कियों और महिलाओं को स्टाइलिश ज्वेलरी पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप अपने भाई से इस राखी पर ट्रेंडी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सेट भी गिफ्ट में मांग सकती हैं। 250 से 450 रुपये के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में इस तरह की खूबसूरत ज्वेलरी आसानी से मिल जाती है।
-1787735599074.webp)
(Image Credit: ajio)
3. मिनिमल स्लिंग बैग या हैंडक्राफ्टेड टॉट बैग
कॉलेज जाने वाली और कामकाजी बहनें अपने भाई से उपहार में 500 रुपये से कम में आने वाले लेदरेट स्लिंग बैग या ट्रेंडी कैनवास टॉट बैग्स भी मंगवा सकती हैं। ऐसे बैग रोजाना इस्तेमाल करने में काफी काम आते हैं, जो बजट में भी बिल्कुल फिट बैठेंगे।

(Image Credit: Magnific)
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बहन को दें सरप्राइज, ये 7 बेस्ट गिफ्ट हैंपर्स आज ही करें विशलिस्ट में शामिल
4. स्किनकेयर और ब्यूटी कॉम्बो पैक
सभी बहनों को स्किनकेयर और मेकअप का बहुत शौक होता है। ऐसे में आप अपने भाई से गिफ्ट में अपनी स्किन टाइप के हिसाब से स्किनकेयर या ब्यूटी कॉम्बो पैक मंगवा सकती हैं। आप उन्हें डायरेक्ट प्रोडक्ट का लिंक भेजकर भी डिमांड कर सकती हैं। छोटे ट्रैवल-फ्रेंडली स्किनकेयर किट्स 400 से 500 रुपये में आसानी से आ जाते हैं।
-1787739692750.webp)
(Image Credit: Magnific)
5. इनडोर एयर-प्यूरिफाइंग प्लांट
अगर आपको अपना कमरा छोटे-छोटे इनडोर एयर-प्यूरिफाइंग पौधों से सजाना पसंद है, तो आप अपने भाई से इस राखी पर जेड प्लांट, मनी प्लांट या स्नेक प्लांट जैसे छोटे इनडोर पौधे मांग सकती हैं। सुंदर गमलों के साथ ऐसे पौधे आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन 250 से 400 रुपये के अंदर मिल जाएंगे।

(Image Credit: magnific)
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: ₹2,000 में बहन को गिफ्ट करें चांदी की ये ट्रेंडी बालियां
6. चॉकलेट एंड ड्राई फ्रूट्स कस्टमाइज्ड हैम्पर
चॉकलेट्स किसे पसंद नहीं होतीं! अगर आपको भी चॉकलेट्स और ड्राई फ्रूट्स पसंद हैं, तो आप अपने भाई से 500 रुपये से कम में मिलने वाले चॉकलेट्स और काजू-बादाम की छोटी सी सुंदर टोकरी या स्मॉल कस्टमाइज्ड हैम्पर मांग सकती हैं।

रक्षाबंधन पर अगर आपके भाई का बजट कम है, तो आप उससे इस रक्षाबंधन 2026 पर इन 6 बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स में से किसी एक बेहतरीन ऑप्शन को चुनकर उपहार में ले सकती हैं। ये सभी गिफ्ट्स आसानी से 500 रुपये के अंदर आ जाएंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या ₹500 के कम बजट में रक्षाबंधन पर बहन को एक अच्छा और यूजफुल गिफ्ट दिया जा सकता है?
- जी हां, थोड़े से सही चुनाव के साथ ₹500 के बजट में भी प्रीमियम लुकिंग ट्रेंडिंग एक्सेसरीज, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स आसानी से मिल जाते हैं।
- कॉलेज या स्कूल जाने वाली छोटी बहन के लिए ₹500 के अंदर कौन सा गिफ्ट बेस्ट रहेगा?
- कॉलेज या स्कूल जाने वाली बहनों के लिए ट्रेंडी सिल्वर-पॉलिश इयररिंग्स, एस्थेटिक टोट बैग या कस्टमाइज्ड मग-सिपर सबसे व्यावहारिक और उपयोगी गिफ्ट्स हैं।
- अगर बहन की पसंद के बारे में ज्यादा न पता हो, तो कौन सा सेफ गिफ्ट ऑप्शन चुनना चाहिए?
- ऐसे में ब्रांडेड ई-गिफ्ट कार्ड या स्किनकेयर मिनी कॉम्बो पैक देना सबसे सुरक्षित और उपयोगी विकल्प माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।