रक्षाबंधन पर बहन को दें सरप्राइज, ये 7 बेस्ट गिफ्ट हैंपर्स आज ही करें विशलिस्ट में शामिल

अगर आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को कुछ खास देने की सोच रहे हैं, तो इस लेख में बताए गए गिफ्ट हैंपर्स से आइडिया अपनी विशलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। 
Updated:- 2026-08-19, 18:32 IST
image

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस साल 28 अगस्त को है। इस मौके पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, जिसके बदले भाई उन्हें शगुन और गिफ्ट देते हैं। इतना ही नहीं बहनों के लिए इस पल को खास बनाने के लिए भाई सरप्राइज भी प्लान करते हैं। अगर आप भी इस बार अपनी प्यारी सिस्टर को कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जिसे देखकर उसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाए, तो नीचे लेख में बताए गए राखी गिफ्ट हैंपर्स (Rakhi Gift Ideas For Sister's) को चुन सकते हैं।

बहनों को इस रक्षाबंधन दें ये 7 गिफ्ट हैंपर्स (Best Rakhi Gift For Sister's)

आजकल गिफ्ट्स में तरह-तरह के कस्टमाइज्ड और खूबसूरत हैपर्स का ट्रेंड बहुत चल रहा है, जो देखने में भी शानदार लगते हैं और काम भी आते हैं। अपनी बहन की पसंद को ध्यान में रखते हुए आप स्किनकेयर, चॉकलेट, मेकअप या सेल्फ-केयर से जुड़े बेहतरीन गिफ्ट हैपर्स चुन सकते हैं। इन्हें आप आज ही अपनी विशलिस्ट में शामिल कर सकते हैं ताकि रक्षाबंधन के मौके पर आखिरी समय में भागदौड़ न करनी पड़े।

1. लग्जरी स्किनकेयर हैंपर (Luxury Skincare Hamper)

हर लड़की को अपनी त्वचा की देखभाल करना पसंद होता है। ऐसे में स्किनकेयर हैंपर एक बेहतरीन विकल्प है। इस हैंपर में आप किसी अच्छे ब्रांड का फेस वॉश, ग्लोइंग सीरम, शीट मास्क, मॉइश्चराइजर और लिप बाम जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। यह गिफ्ट न सिर्फ आपकी बहन के चेहरे पर निखार लाएगा, बल्कि उसे यह भी बताएगा कि आप उनकी कितनी केयर करते हैं।

Luxuary Skin Care Hamper For Raksha Bandhan

इसे भी पढ़ें- इस रक्षाबंधन भाई के लिए घर पर बनाएं बटन और मोती से सुंदर राखी, जानें तरीका

2. प्रीमियम चॉकलेट और स्नैक्स हैंपर (Premium Chocolate & Snacks Hamper)

अगर आपकी बहन को मीठा खाना बहुत पसंद है, तो एक शानदार चॉकलेट हैंपर उसे जरूर खुश कर देगा। आजकल बाजार में ऐसे लेटेस्ट हैंपर मौजूद हैं जिनमें विदेशी चॉकलेट्स, कुकीज, रोस्टेड नट्स (ड्राई फ्रूट्स) और स्वादिष्ट स्नैक्स का शानदार कॉम्बो होता है। सुंदर सी पैकेजिंग में सजा यह हैंपर देखते ही आपकी बहन के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी।

Luxuary Choclate Gift Hamper

3. ट्रेंडी मेकअप किट हैंपर (Trendy Makeup Kit Hamper)

मेकअप का शौक रखने वाली बहनों के लिए यह हैंपर किसी सपने के सच होने जैसा है। आप इस हैंपर में लिपस्टिक के लेटेस्ट न्यूड या डार्क शेड्स, आईलाइनर, मस्कारा, नेल पेंट और एक स्टाइलिश सा मेकअप पाउच शामिल कर सकते हैं। यह गिफ्ट उसे हर पार्टी और फंक्शन में आपकी याद दिलाएगा और उसके बेहद काम आएगा।

Luxuary Makeup Hamper For Sister

4. पर्सनलाइज्ड मेमोरी हैंपर (Personalized Memory Hamper)

यादों से जुड़ा तोहफा हमेशा दिल के सबसे करीब होता है। इस हैंपर में आप अपनी और अपनी बहन की बचपन से लेकर अब तक की खूबसूरत तस्वीरों वाला एक कस्टमाइज्ड कॉफी मग, एक लकड़ी का फोटो फ्रेम, एक प्यारा सा मैसेज लिखा हुआ ग्रीटिंग कार्ड और एक की-चेन रख सकते हैं। यह एक बेहद इमोशनल और प्यारा सरप्राइज होगा जिसे वह हमेशा सहेज कर रखेगी।

Personalized Memory Hamper

5. अरोमा और रिलैक्सेशन हैंपर (Aroma & Relaxation Hamper)

भागदौड़ भरी जिंदगी में दिन भर की थकान मिटाने और सुकून के लिए यह हैंपर सबसे बेस्ट है। इसमें आप सेंटेड कैंडल्स , बाथ सॉल्ट, एसेंशियल ऑयल और खुशबूदार बॉडी वॉश शामिल कर सकते हैं। कमरे में जलने वाली इन मोमबत्तियों की भीनी-भीनी खुशबू आपकी बहन की सारी थकान मिटा देगी।

Aroma & Relaxation Hamper For sister

6. कॉफी या चाय लवर हैंपर (Coffee/Tea Lover Hamper)

अगर आपकी बहन के दिन की शुरुआत एक अच्छी कॉफी या चाय के बिना नहीं होती, तो यह हैंपर उसके लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें आप प्रीमियम क्वालिटी की रोस्टेड कॉफी बीन्स या अलग-अलग फ्लेवर वाली ग्रीन और हर्बल टी रख सकते हैं। साथ ही एक खूबसूरत सा सिपर या सिरेमिक मग इस हैंपर की शोभा को और बढ़ा देगा।

CoffeeTea Lover Hamper

7. स्मार्ट गैजेट्स और एक्सेसरीज हैंपर (Smart Gadgets & Accessories Hamper)

आज के डिजिटल दौर में गैजेट्स हर किसी की जरूरत बन गए हैं। अगर आपकी बहन वर्किंग है या कॉलेज जाती है, तो आप उसे स्मार्टवॉच, वायरलेस इयरबड्स, एक स्टाइलिश पावर बैंक और खूबसूरत मोबाइल कवर का एक लेटेस्ट हैंपर बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। यह ट्रेंडी होने के साथ-साथ उसके लिए बहुत उपयोगी भी साबित होगा।

इसे भी पढ़ें- न आउट ऑफ स्टॉक का डर, न डिलीवरी की फिक्र; Raksha Bandhan पर ऐसे शेड्यूल करें गिफ्ट

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच के प्यार और तकरार को जताने का एक खूबसूरत बहाना है। आप उसकी पसंद का कितना ख्याल रखते हैं। इन लेटेस्ट गिफ्ट हैंपर्स में से अपनी बहन की पसंद और अपने बजट के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

Image Credit-ai

 

FAQ
रक्षाबंधन पर अपनी बहन को क्या दे सकते हैं?
रक्षाबंधन पर बहन को परफ्यूम, पर्स या फिर घड़ी दे सकते हैं।
छोटी बहन के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट क्या रहेगा?
छोटी बहन के लिए चॉकलेट, स्टेशनरी कॉम्बो या सॉफ्ट टॉय हैंपर बेहतरीन विकल्प हैं। 
क्या रक्षाबंधन पर कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर दिया जा सकता है?
हां, फोटो फ्रेम, पर्सनलाइज्ड मग और नाम वाले एसेसरीज का हैंपर बहुत खास लगता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।