Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

Budget 2026: क्या होता है डिसइनफ्लेशन और डिफ्लेशन? बजट भाषण सुनने से पहले जरूर जान लें ये 2 शब्द

बजट के दौरान वित्त मंत्री कुछ ऐसे शब्द बोलते हैं, जिनका अर्थ भी लोगों को नहीं पता। उन्हीं में से दो हैं डिसइनफ्लेशन और डिफ्लेशन। ऐसे में ये दोनों एक दूसरे से कितने अलग हैं और इन दोनों का क्या अर्थ है, इस लेख के माध्यम से जानते हैं।
Updated:- 2026-01-20, 13:46 IST
Budget 2026

बजट के दौरान कई ऐसे शब्द बोले जाते हैं, जिनका अर्थ आम जनता को पता ही नहीं होता। उनमें से एक है डिसइनफ्लेशन और डिफ्लेशन ये दोनों ही शब्द बजट के दौरान आते हैं। बता दें, इन्फ्लेशन का उल्टा डिफ्लेशन होता है। कुछ देशों में इन्फ्लेशन की स्थिति पैदा हो जाती है तो कुछ देशों में डिफ्लेशन की स्थिति बन जाती है। ऐसे में ये दोनों क्या हैं और इन दोनों के बीच का अंतर क्या है, यह जानना तो बनता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि डिसइनफ्लेशन और डिफ्लेशन क्या है और दोनों में क्या अंतर होता है। पढ़ते हैं आगे...

डिफ्लेशन किसे कहते हैं?

बता दें, ये इनफ्लेशन का एकदम उल्टा है। जब किसी इकोनॉमी में चीजों की कीमतें बढ़ जाती हैं तो उसे इनफ्लेशन कहते हैं। उदाहरण के लिए भारत में हर महीने रिटेल इनफ्लेशन का डाटा हमारे सामने पेश होता है, जिससे ये पता चलता है कि 1 साल पहले के मुकाबले महीने में महंगाई कितनी तेजी बढ़ गई है।

budget 2026

ज्यादातर देशों में इनफ्लेशन की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं, कुछ देशों में डिफ्लेशन की स्थिति बन जाती है। जब किसी की चीज बढ़ाने की जगह घटती है तो उसे डिफ्लेशन कहा जाता है। डिफ्लेशन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जब लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं होते तब डिफ्लेशन की स्थिति पैदा हो जाती है। बता दें कि जब लोग पैसा खर्च नहीं करते तो कंजप्शन लगता है। ऐसे में मैन्युफैक्चरर्स चीजों की कीमतें घट जाती हैं, जिससे उनकी डिमांड बढ़ने लग जाए।

बता दें कि कोरोना के बाद चीन में डिफ्लेशन की स्थिति पैदा हो गई। यानी इस देश में चीजों की कीमतें बढ़ नहीं रही हैं बल्कि घट रही हैं।

इसे भी पढ़ें - WhatsApp वेब यूजर्स की मौज, अब बिना फोन और ऐप के भी मिलने वाली हैं सारी सुविधाएं

डिसइनफ्लेशन किसे कहते हैं?

जब सेवा और वस्तु, दोनों की कीमतें बढ़ाने की रफ्तार में धीमापन आ जाता है तो इसे डिसइनफ्लेशन कहते हैं। बता दें कि ये इकोनॉमी के लिए बेहद ही अच्छा होता है।

budget 2026 (3)

खासकर जब इकोनॉमी में हाई इनफ्लेशन के बाद डिसइनफ्लेशन की स्थिति बनती है तो इसे पॉजिटिव कहते हैं। यह सब कुछ तब होता है जब इकोनॉमी में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर दबाव घटने लग जाता है। इससे उन लोगों को लाभ मिलता है, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं। 

इसे भी पढ़ें - EPFO की तरफ से बड़ा गिफ्ट, अब क्लेम करते ही सीधे खाते में आएगा पीएफ का पैसा; जानें अप्रैल से लागू होने वाला नया ऑटो-मोड

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।