Union Budget 2026: आपके टैक्स और बजट पर किनका है दिमाग? जानें निर्मला सीतारमण की टीम के इन 7 अफसरों के बारे में सबकुछ
-1769507895730.webp)
हमारे सामने जल्दी ही यूनियन बजट पेश होने वाला है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 9वी बार यूनियन बजट पेश करने वाली है। ऐसे में लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बजट केवल अकेली निर्मला सीतारमण ही तैयार नहीं करतीं बल्कि उनकी पूरी टीम है, जो इसके पीछे अपनी स्ट्रेटजी के साथ लगी होती है। जी हां, निर्मला सीतारमण के साथ अन्य सात लोग भी हैं, जो पूरे बजट को तैयार करने में योगदान दे रहे हैं। ऐसे में इन लोगों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि निर्मला सीतारमण की बजट टीम में कौन-कौन शामिल है और किसका क्या योगदान है। पढ़ते हैं आगे...
निर्मला सीतारमण की टीम
- अनुराधा ठाकुर (इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी): ठाकुर इस विभाग का नेतृत्व करने वाली पहली महिला आईएएस अफसर हैं। उनकी मुख्य भूमिका संसाधनों का आवंटन और 2026-27 के लिए 'माइक्रोइकोनॉमिक रोडमैप' तैयार करना है। वे पूरे बजट डिवीजन और सभी बजट दस्तावेजों की तैयारी की देखरेख करती हैं।

- अरविंद श्रीवास्तव (रेवेन्यू सेक्रेटरी): श्रीवास्तव बजट भाषण के 'पार्ट बी' यानी टैक्स प्रस्तावों के लिए जिम्मेदार हैं। इसमें इनकम टैक्स (डायरेक्ट टैक्स) और जीएसटी व कस्टम्स (इनडायरेक्ट टैक्स) से जुड़े सभी बड़े बदलावों का खाका तैयार करना शामिल है।
- वुमलुनमंग वुअलनाम (एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी): इन्हें 'गार्जियन ऑफ द पर्स' कहा जाता है। इनका काम सरकार के खर्च, सब्सिडी और केंद्रीय योजनाओं के लिए पैसा मुहैया कराना है। वे 'फिस्कल डेफिसिट' (राजकोषीय घाटा) को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2026 LIVE Updates: किसानों, महिलाओं और युवाओं तक ग्रोथ पहुंचाना उद्देश्य
- एम नागराजू (फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्रेटरी): इनका फोकस सरकारी बैंकों, बीमा कंपनियों और पेंशन सिस्टम की सेहत सुधारने पर है। डिजिटल बैंकिंग और फाइनेंशियल इनक्लूजन (वित्तीय समावेशन) से जुड़ी योजनाओं की कमान इनके हाथों में है।
- अरुणिष चावला (दीपम सेक्रेटरी): चावला पर सरकार के विनिवेश कार्यक्रम (Disinvestment) और प्राइवेटाइजेशन की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी है। वे सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर 'नॉन-टैक्स रेवेन्यू' जुटाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

- के मोसेस चालई (पब्लिक एंटरप्राइजेज सेक्रेटरी): ये सरकारी उद्यमों (CPSEs) के खर्च और एसेट मॉनेटाइजेशन (संपत्ति के मुद्रीकरण) की निगरानी करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि बजट में आवंटित फंड का सरकारी कंपनियां सही इस्तेमाल करें।
- वी अनंत नागेश्वरन (मुख्य आर्थिक सलाहकार - CEA): CEA का कार्यालय बजट के लिए जरूरी डेटा और ग्रोथ अनुमान प्रदान करता है। वे खेती, उद्योग और सेवाओं का विश्लेषण करते हैं और वित्त मंत्री को प्रमुख आर्थिक सुधारों पर सलाह देते हैं।
इसे भी पढ़ें - Budget 2026 Expectations: अटल पेंशन योजना पर टिकी महिलाओं की निगाहें, क्या इस बार बढ़ेगी पेंशन की राशि और सब्सक्राइबर्स की सीमा?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।