इस महिला सांसद ने सदन में क्यों खाया कच्चा बैंगन? जानें

इन दिनों एक महिला सांसद की बैंगन खाते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस आर्टिकल में जानें पूरे मामले के बारे में। 
Updated:- 2022-08-02, 11:22 IST
image

महंगाई के मुद्दे पर बात करते हुए सांसद अलग-अलग तरीके से अपनी बात रखते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में लोकसभा में देखने को मिला। दरअसल ममता बनर्जी की एक सांसद हाउस में अपनी बात रखते-रखते कच्चा बैंगन खाने लग गईं। फिर क्या था लोगों ने उनके इस अंदाज को नोटिस किया और देखते ही देखते उनकी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपके मन में सवाल आ सकता है कि भला उन्होंने ऐसा क्यों किया? आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी विस्तार से।

महिला सांसद ने क्यों खाया कच्चा बैंगन? 

लोकसभा में बढ़ती महंगाई को लेकर बात चल रही थी। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष ने विरोध प्रकट करते हुए बैंगन दिखाया और बाद में उसे खाने भी लगी। उन्होंने कहा, "मैं मूल्य वृद्धि पर बहस की अनुमति देने के लिए अध्यक्ष को धन्यवाद देती हूं। क्या सरकार चाहती है कि हम कच्ची सब्जियां खाएं? ये कहकर उन्होंने कच्चा बैंगन दिखाया।" उन्होंने आगे सिलेंडर के बढ़ते दाम पर बात करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर इतना महंगा हो चुका है कि अब इसे खरीदा मुश्किल हो गया है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर सब्जियों को कच्चा खाया जाए तभी पैसों की बचत हो सकती है। फिर महिला सांसद ने बैंगन दिखाया और उसे खाया भी। 

इसे भी पढ़ेंः नीता अंबानी सहित पूरे अंबानी परिवार में हैं ये अजीब आदतें

काकोली घोष ने की बढ़ते दाम पर बात 

महंगाई पर बात करते हुए उन्होंने मौजूदा कीमतों का विषय उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने में रसोई गैस सिलेंडर के दाम चार बार बढ़ाए गए हैं। 600 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 1,100 रुपये का हो चुका है। काकोली ने मांग की कि सरकार बढ़ती महंगाई के लिए जल्द ही कोई ठोस कदम उठाए। वहीं उनके अलावा विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी बढ़ती महंगाई और उससे जनता पर पढ़ने वाले प्रभाव पर बात की। पिछले कुछ समय में गैस सिलेंडर के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। 

इसे भी पढ़ेंः क्या सच में मुगल बादशाह अपनी बेटियों की नहीं करते थे शादी? जानिए क्या है सच

महंगाई पर सदन में अक्सर चर्चाएं की जाती हैं लेकिन काकोली घोष का विरोध प्रकट करने का तरीका लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी बैंगन खाते हुए दिख रही फोटो और वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपका इस बारे में क्या कहना है? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Sansad TV/Image Grab

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।