Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

Cotton Cloth Cleaning Tips: इस एक चीज से धोएं कॉटन के कपड़े, सालों-साल चमकेंगे नए जैसे

How To Wash Cotton Clothes: कॉटन के कपड़े पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं, लेक‍िन इनकी देखभाल करना थोड़ा मुश्‍क‍िल जरूर होता है। खासकर गर्मियों में हम ज्यादातर कॉटन के कपड़े ही पहनते हैं, लेकिन बार-बार धोने से इनका रंग फीका पड़ने लगता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा ट्र‍िक बता रहे हैं ज‍िससे ये सालों तक नए जैसे बने रहेंगे।
Updated:- 2026-04-23, 12:57 IST
How To Wash Cotton Clothes

गर्मियों में हर कोई कॉटन के कपड़े पहनना पसंद करता है। कॉटन के कपड़े गर्मियों में आरामदायक लगते हैं और ये पसीने को भी एब्‍जॉर्ब कर लेते हैं। हालांक‍ि, इनकी देखभाल करना थोड़ा मुश्‍क‍िल हो जाता है। गर्मियों में तो ये द‍िक्‍कत और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है क्‍योंक‍ि बार-बार इन्‍हें धोने से कलर चेंज हो जाता है। कई बार कपड़े साफ तो हो जाते हैं, लेकि‍न इनकी चमक और फ्रेशनेस खो सी जाती है।

इसके ल‍िए लाेग महंगे सर्फ खरीदते हैं, लेक‍िन अगर आप भी चाहती हैं कि आपके कॉटन के कपड़े लंबे समय तक नए जैसे बने रहें, तो एक बहुत ही सस्ती और आसान ट्रिक आपके काम आ सकती है। अच्‍छी बात तो ये है क‍ि इसके ल‍िए आपको स‍िर्फ 5 रुपये खर्च करने की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं वो चीज क्या है-

cotton clothes cleaning tips (1)

क्‍या है वो सस्‍ती चीज?

हम ज‍िस चीज की बात कर रहे हैं वो व्‍हाइट व‍िनेगर है। ये लगभग सभी घरों में आसानी से म‍िल जाती है। ये आपको भले ही बाजार में थोड़ी महंगी म‍िले, लेक‍िन इस्‍तेमाल आपको 5 रुपये के बराबर तक का ही करना है।

यह भी पढ़ें- ₹5 में घर पर करें महंगे कपड़ों की Dry Cleaning, लॉन्‍ड्री में नहीं देने पड़ेंगे हजारों रुपए

कैसे करें इस्‍तेमाल?

  • एक बाल्टी पानी लें
  • उसमें 1 से 2 चम्मच सफेद सिरका डाल दें
  • अब कॉटन के कपड़ों को इसमें 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें
  • इसके बाद डिटर्जेंट से आप कपड़े को साफ कर लें

यह भी पढ़ें- Dry Clean के बिना भी चमकेंगे आपके महंगे कपड़े, बस घर पर धोने के ये 5 असरदार तरीके जान लें आप

सफेद सिरका के फायदे

  • कपड़ों की चमक बनी रहती है
  • पसीने की बदबू दूर होगी
  • कपड़े मुलायम बने रहेंगे
  • रंग जल्दी फीका नहीं पड़ेगा

यह भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना धोए भी चमक उठेंगे गद्दे-कंबल और सोफे, बस आजमाएं ये 5 मिनट वाले हैक्स

ध्यान रखने योग्य बातें

  • सिरका ज्यादा मात्रा में न डालें
  • बहुत देर तक कपड़े काे स‍िरके वाले पानी में भिगोकर न रखें
  • कलरफुल और सफेद कपड़े अलग-अलग धोएं

cotton clothes cleaning tips

यह भी पढ़ें- अरे रुकिए जरा! महंगे कपड़ों में तेल के जिद्दी दाग लगे हैं? ड्राई क्लीनर को देने की जगह घर पर ही यह आसान नुस्खा अपना लें और 1000 रुपये बचा लें

यह तरीका कैसे काम करता है?

आपको बता दें क‍ि सफेद सिरका एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। इसके इस्‍तेमाल से कपड़ों में जमी गंदगी साफ होती है और पसीने की बदबू भी दूर होती है। इससे कपड़े ज्यादा साफ और फ्रेश नजर आते हैं।

तो अगर आप भी चाहती हैं क‍ि कॉटन के कपड़ों का रंग नए जैसा बना रहे तो हमने आपको इसे क्‍लीन करने का आसान तरीका बताया है। इससे न तो कपड़े का रंग फीका होगा और न ही कपड़ा पुराना लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।