Dry Clean के बिना भी चमकेंगे आपके महंगे कपड़े, बस घर पर धोने के ये 5 असरदार तरीके जान लें आप

How To Wash Expensive Clothes At Home: हम सभी को महंगे और डिजाइनर कपड़े पहनने का शोक होता है। जब भी हम बाजार कपड़े खरीदने जाते हैं, तो आपने देखा होगा कि कपड़ों पर ड्राई क्लीन ओनली (Dry Clean Only) लिखा होता है। ऐसे में लोग पहले ही मान लेते हैं कि हम इन्हें घर पर नहीं धुल सकते हैं। इसके लिए तो हमें लॉन्ड्री जाने की ही जरूरत पड़ेगी। अगर आपको भी ऐसा लगता है, तो ये बिल्कुल गलत है।
ये टैग आमतौर पर सिर्फ एहतियात के लिए लगाया जाता है। हम आपको ऐसे ट्रिक्स देने जा रहे हैं जिससे आप महंगे कपड़ों को भी घर पर वॉश कर सकेंगी। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और कपड़े भी लंबे समय तक अच्छे रहेंगे। आज हम आपको यहां आपको आसान भाषा में बता रहे हैं कि किन कपड़ों को आप घर पर साफ कर सकती हैं और कैसे। आइए जानते हैं-
-1771909578882.jpg)
जींस
जींस हम रोजाना पहनते हैं। ये महंगे भी होते हैं। हालांकि, जींस को बार-बार ड्राई क्लीन कराने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके लिए आप ठंडे पानी में डिटर्जेंट मिलाकर धुल सकती हैं। इससे भी उसका रंग बना रहता है और कपड़ा भी मजबूत रहता है। जींस को जब भी धुले तो उल्टा करके ही धुलें।
सिल्क के कपड़े
आमतौर पर लोग सिल्क के कपड़ों को ड्राई क्लीन ही करवाते हैं। कहते हैं कि इससे फैब्रिक खराब नहीं होता है। हालांकि, ये पूरी तरह से सच नहीं है। आप चाहें तो इसे घर पर ही वॉश कर सकती हैं। बस सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने की जरूरत होती है।
ब्लेजर और जैकेट
अगर ब्लेजर पर हैवी वर्क है, तो भी आप उसे घर पर साफ कर सकती हैं। आप हल्के गीले कपड़े से उसे पोछ सकती हैं। हालांकि, मशीन में डालने की गलती न करें।
स्वेटर
सर्दियों में हम सभी स्वेटर पहनते हैं। ऐसे में लोग इसे ड्राई क्लीन कराना ही पसंद करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो इसे घर पर ही धुल सकती हैं। बस कोशिश करें कि धुलाई गर्म पानी से न करें। इससे स्वेटर या शॉल खराब नहीं होंगे।
-1771909591730.jpg)
इन बातों का रखें ध्यान
- धुलने से पहले टेस्ट जरूर करें।
- ठंडे या गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।
- महंगे कपड़े काे धूप में नहीं, छांव में ही सुखाएं।
यह भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन से लीक हो रहा है पानी? इन तरीकों से खुद ही करें रिपेयर...नहीं पड़ेगी प्लंबर की जरूरत
तो अगर आप भी थोड़ा ध्यान रखेंगी तो हर बार ड्राई क्लीनिंग कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपके पैसे और समय दोनों ही बचेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- महंगे कपड़ों को घर में कैसे धुलें?
- ठंडे पानी में डिटर्जेंट मिलाकर महंगे कपड़ों को धुला जा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।