Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:22 PM IST

Plant Care Tips: चावल के पानी से होगी पौधों की ग्रोथ, इन तरीकों से इस्‍तेमाल करेंगी तो फूलों से लद जाएगी आपकी बगिया

Plant Growth Tips: हमारे यहां भारत में सभी घरों में चावल जरूर बनता है, लेक‍िन ज्‍यादातर लोग चावल धोते या उबालते हैं, तो उसका पानी अक्सर फेंक देते हैं। क्या आप जानती हैं कि यही पानी आपके पौधों के लिए बहुत काम की चीज हो सकती है? हम आपको बता रहे हैं क‍ि ये कैसे पौधों की ग्रोथ को तेज करता है?
Updated:- 2026-02-19, 11:35 IST
rice water for plants growth

Rice Water Fertilizer For Plants Growth: आज के समय में हर कोई अपने घरों में पेड़-पौधे लगाता ही है। इससे घर की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। आपको ताजे फल और फूल भी म‍िलते हैं। हालांक‍ि, कुछ लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि उनके पौधे सूखने लगे हैं। इसके ल‍िए लोग पौधों को खाद पानी देना शुरू कर देते हैं। बाजार से लोग खाद लेकर आते हैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि आप घर पर बनी कुछ चीजों से ही पौधों की देखभाल कर सकती हैं?

जी हां, हम चावल के पानी की बात कर रहे हैं। ये पानी पौधों के लि‍ए संजीवनी से कम नहीं है। अगर आप इसका इस्‍तेमाल करती हैं तो इससे पौधों की ग्रोथ तेजी से होती है और मि‍ट्टी भी उपजाऊ बनती है। आज हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप इसका इस्‍तेमाल कैसे कर सकती हैं? आइए जानते हैं-

rice water for plants growth (1)

पौधों के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है चावल का पानी?

आपको बता दें क‍ि चावल के पानी में मौजूद स्‍टार्च, पोटैश‍ियम, फॉस्‍फोरस, नाइट्रोजन और कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ये सभी पाैधों में नई जान फूंक देते हैं। इससे म‍िट्टी और पौधों की जड़ों को फायदा पहुंचता है। नाइट्रोजन पत्तियों को हरा रखने में मदद करता है, फास्फोरस जड़ों को मजबूत बनाता है और पोटैशियम गमलों में फूलों को और बढ़ देता है।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: गर्मी में भी फूलों से लद जाएगा गुलाब का पौधा, बस डाल दें घर में बनी ये एक चीज; फिर देखें कमाल

किन पौधों में दिखता है ज्यादा असर?

चावल का पानी कई पौधों पर अच्छा असर दिखा सकता है, जैसे- मनी प्लांट, टमाटर, मिर्च, तुलसी, पुदीना, गुलाब और एलोवेरा। अगर आप इन पौधों में चावल के पानी का इस्‍तेमाल करती हैं ताे पत्तियां ज्यादा हरी होती हैं और नई टहनियां भी जल्दी निकलती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • चावल धोने का पहला बहुत गंदा पानी इस्तेमाल न करें
  • दूसरा साफ पानी या उबले चावल का बचा मांड लें
  • अब उसे पूरी तरह से ठंडा होने दें
  • इसके बाद छोटे गमले में आधा कप पानी इस्‍तेमाल कर सकती हैं
  • बड़े पौधे में एक मग तक पानी दे सकती हैं
  • पानी सीधे मिट्टी में जड़ों के पास डालें
  • पत्तियों पर पानी न छिड़कें

rice water for plants growth (2)

इस पानी को हफ्ते या 10 द‍िन में एक बार दे सकती हैं। रोजाना इस पानी को पाैधे में न डालें वरना पौधे खराब हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: चि‍लच‍िलाती गर्मी में भी खूब हरा-भरा रहता है ये एक पौधा, बिना ज्यादा देखभाल के तेजी से बढ़ेगी बेल

फर्मेंट करके कैसे इस्तेमाल करें?

कुछ लोग ज्‍यादा अच्‍छे असर के लिए चावल के पानी को 2 से 3 दिन ढककर छांव में रख देते हैं। जब उसमें हल्की खमीर जैसी खुशबू आने लगती है, तो ये ज्‍यादा फायदेमंद हो जाता है। इस्तेमाल करने से पहले उसमें बराबर मात्रा में सादा पानी से मिला लें।

तो अगर आप भी पौधों को हरा भरा रखना चाहती हैं तो चावल का पानी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। अब अगली बार जब आप चावल का पानी फेंकने जा रही हों तो रुकें और उसे इस तरह से इस्‍तेमाल करने के ल‍िए रख लें। इससे आपकी बग‍िया फूलों से भर जाएगी। 

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।