Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल

Money Plant Growing Tips: आज के समय में हर कोई अपने घर में पेड़-पौधे जरूर लगाता है। इससे घर की शोभा तो बढ़ती ही है, साथ ही आपको ताजे फल-फूल और सब्जियां भी मिल जाती हैं। ज़्यादातर लोग मनी प्लांट लगाते हैं। कुछ लोग इसे घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाते हैं तो कुछ इसे शुभ मानकर लगाते हैं। खास बात तो ये है कि ये देखने में भी सुंदर लगता है और ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगता।
हालांकि, कई बार इसकी बेल इधर-उधर फैल जाती है या नीचे की तरफ लटकने लगती है। तो अगर आप चाहती हैं कि आपका मनी प्लांट सीधा ऊपर चढ़े और घना दिखे, तो हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
क्यों झुक जाती है मनी प्लांट की बेल?
मनी प्लांट एक क्लाइंबर पौधा है। यानी इसे ऊपर चढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है। अगर उसे सही तरह से सपोर्ट नहीं मिलता है, तो उसकी बेल नीचे की तरफ लटकने लगती है। इसलिए अगर आप उसे परफेक्ट शेप देना चाहती हैं, तो जरूरी है कि उसे सही सपोर्ट दें।
यह भी पढ़ें- बर्बाद हो जाएगी मनी प्लांट की बेल अगर इन 4 चीजों पर नहीं दिया ध्यान, माली की बताई ट्रिक्स को मत करना नजरअंदाज
घर की चीज से बनाएं सपोर्ट स्टिक
आपको बाजार से महंगी मॉस स्टिक खरीदने की जरूरत नहीं है। आपके घर में ही कुछ ऐसी चीज हैंं, जो बेल को ऊपर की ओर कर देगी। इसके लिए नारियल का छिलका (जूट वाला हिस्सा) काम आएगा। नारियल के बाहरी रेशे नमी पकड़कर रखते हैं, जिससे पौधे के एरियल रूट्स उसे पकड़ लेते हैं। इससे बेल मजबूती से ऊपर चढ़ने लगती है।
कैसे बनाएं अपनी मॉस स्टिक?
- एक लंबी लकड़ी की डंडी या मजबूत प्लास्टिक पाइप ले लें।
- अब नारियल के छिलके से रेशे निकाल लें।
- इसके बाद इन रेशों को डंडी के चारों ओर अच्छे से लपेट दें।
- पतली रस्सी या तार से उसे हल्का बांध दें। इससे रेशे बाहर नहीं निकलेंगे।
- अब इस स्टिक को गमले की मिट्टी में 10 से 15 सेंटीमीटर तक अंदर गाड़ दें।
- आपकी सपोर्ट स्टिक तैयार है।
बेल को स्टिक से कैसे चढ़ाएं?
मनी प्लांट की झुकी हुई बेल को धीरे-धीरे उस स्टिक के पास ले आएं। उसे हल्का सा सपोर्ट दें। कुछ ही समय में पौधे की जड़ें नारियल के रेशों को पकड़ लेंगी और वहीं से नमी लेना शुरू कर देंगी। इससे मनी प्लांट की लंबी बेल तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ने लगेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- मनी प्लांट को तेज धूप पसंद नहीं होती है। इसे ऐसी जगह रखें जहां हल्की रोशनी आती हो, लेकिन सीधी धूप न पड़े।
- मनी प्लांट को रोज-रोज ज्यादा पानी देना जरूरी नहीं है। मिट्टी की ऊपरी परत सूख जाए तब पानी दें।
- हरेक महीने पर हल्की खाद या लिक्विड फर्टिलाइजर भी चाहें तो दे सकती हैं। इससे बेल तेजी से बढ़ती है।
- जब नई बेल निकलती है, तो उसे धीरे से स्टिक या जाली की तरफ मोड़ दें।
अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपका मनी प्लांट न सिर्फ तेजी से ऊपर बढ़ेगा, बल्कि साफ-सुथरी और सुंदर शेप में भी नजर आएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।