Gardening Tips: गर्मी में भी फूलों से लद जाएगा गुलाब का पौधा, बस डाल दें घर में बनी ये एक चीज; फिर देखें कमाल

Rose Plant Care Tips In Summer: आज कल हर कोई बागवानी करना पसंद करता है। घर में कई तरह के पेड़-पौधे लगाए जाते हैं। पेड़-पौधों से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही आपको ताजे फल फूल और सब्जियां घर पर ही मिल जाती हैं। गुलाब का पौधा भी उन्हीं में से एक है। हालांकि, लोगों को लगता है कि ये सिर्फ सर्दियों में ही फलता-फूलता है, लेकिन ऐसा नहीं है।
अगर सही देखभाल और कुछ आसान उपाय अपनाए जाएं तो गर्मियों में भी गुलाब के ढेरों फूल आप पा सकती हैं। हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिसमें आपको अलग से एक भी रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इस यूनिक ट्रिक के बारे में-
-1771403822259.jpg)
घर में बनी ये खाद करेगी कमाल
अगर आप चाहती हैं कि गुलाब में ज्यादा कलियां आएं, तो हर 15 दिन में वर्मी कम्पोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद डालें। इस नेचुरल खाद से मिट्टी उपजाऊ होती है। इससे पौधों के जड़ों को भी पोषण मिलता है। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करती हैं तो नई टहनियां निकलेंगी और फूल भी ज्यादा आएंगे।
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल
ये भी जानें
- खाद हमेशा हल्की गुड़ाई के बाद ही मिट्टी में मिलाएं
- ज्यादा मात्रा में एक साथ खाद को डालने की गलती न करें
- पानी सही समय पर दें
मार्च से हल्की गर्मी शुरू हो जाती है, इसलिए पौधा जल्दी सूख सकता है। इसलिए रोज मिट्टी की ऊपरी हिस्से को जरूर चेक करें। अगर मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें। साथ ही गमले में पानी जमा न होने दें।
मिट्टी की नमी बचाकर रखें
गर्मी में मिट्टी जल्दी सूख जाती है। ऐसे में आप गमले की मिट्टी के ऊपर सूखी पत्तियां, घास या नारियल की भूसी बिछा सकती हैं। इसे मल्चिंग कहते हैं। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है।
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: चिलचिलाती गर्मी में भी खूब हरा-भरा रहता है ये एक पौधा, बिना ज्यादा देखभाल के तेजी से बढ़ेगी बेल
धूप भी दिखाएं
आपको बता दें कि गुलाब धूप में खिलने वाला पौधा है, लेकिन दोपहर की तेज गर्म हवा पत्तियों को जला सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि सुबह की धूप में गमले को बाहर रख दें। दोपहर में जहां हल्की छांव रहे वहां गमले को शिफ्ट कर दें। इससे पौधे में ताजगी बनी रहेगी।
-1771403832905.jpg)
इन बातों का रखें ध्यान
- महीने में एक बार हल्की गुड़ाई जरूर करें
- कीड़े दिखें तो नीम के तेल का हल्का घोल छिड़क सकती हैं
- बहुत ज्यादा खाद या पानी न दें
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: गर्मियों की सब्जियों के लिए अभी से तैयार करें अपनी क्यारियां, जानें सही टिप्स
गर्मी की शुरुआत में भी गुलाब को खिला हुआ रखना मुश्किल नहीं है। बस सही समय पर पानी, थोड़ी सी घर की बनी खाद और हल्की देखभाल जरूरी है। अगर आप मेरे बताए हुए ये आसान तरीके अपनाएंगी, तो गुलाब का पौधा गर्मी में भी हरा भरा नजर आएगा।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।