Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:54 PM IST

Gardening Tips: चि‍लच‍िलाती गर्मी में भी खूब हरा-भरा रहता है ये एक पौधा, बिना ज्यादा देखभाल के तेजी से बढ़ेगी बेल

Foxtail Fern Plantation Tips: अगर आपको बागवानी पसंद है, लेकिन गर्मियों की तेज धूप से डर लगता है, तो हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं जो तेज तापमान में भी हरा-भरा रहता है और तेजी से फैलता भी है। खास बात तो ये है क‍ि इसे ज्‍यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती है और अच्छी ग्रोथ भी होती है। आइए इस पौधे के बारे में जानते हैं-
Updated:- 2026-02-17, 12:02 IST
foxtail fern plantation tips

How To Grow Foxtail Fern: आज के समय में पेड़-पौधे लगाने का शौक हर क‍िसी काे है। ज्‍यादातर घरों में गार्डन जरूर देखने को म‍िलेगा। इसके कई फायदे भी हैं। पहला तो घर की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है, वहीं आपको घर पर ही ताजे फल-फूल और सब्‍ज‍ियां आसानी से म‍िल जाती हैं। अभी तो गर्मियां भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में लोगों ने गर्मी के पेड़-पौधे लगाना शुरू कर द‍िया है। हालांक‍ि, लोगों को डर रहता है क‍ि धूप के कारण कहीं पौधे जल न जाएं?

लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि एक ऐसा पौधा भी है जो कभी भी धूप में मुरझाता नहीं है? हम ज‍िस पौधे की बात कर रहे हैं वो तेज धूप में भी पनप सकता है। खास बात तो ये है क‍ि इस पौधे को ज्‍यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है। साथ ही इसकी बेल तेजी से बढ़ती है। आइए इस पौधे के बारे में जानते हैं-

foxtail fern plantation tips (2)

फॉक्सटेल फर्न है इस पौधे का नाम (Foxtail Fern Growing Tips)

हम बात कर रहे हैं Asparagus densiflorus की, जिसे आमतौर पर फॉक्सटेल फर्न भी कहा जाता है। ये कम देखभाल में भी अच्छी ग्रोथ करता है और सालभर इसकी खूबसूरती देखने को म‍िलती है। फॉक्सटेल फर्न की बनावट बहुत ही अलग और अट्रैक्‍ट‍िव होती है। इसकी पत्तियां भी काफी सॉफ्ट होती हैं। ये पौधा गमले, कंटेनर, बालकनी, बरामदे या गेट के पास लगा सकती हैं। इसकी बेलें उस जगह को तुरंत खूबसूरत बना देंगी।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल

धूप और जगह कैसी हो? (Foxtail Fern Care Tips)

वैसे तो ये पौधा हर मौसम में बढ़ सकता है, लेकिन इसे ऐसी जगह रखना ज्‍यादा सही होगा जहां हल्की धूप आती रहे। सुबह या शाम की धूप इसके लिए सही रहती है। हालांक‍ि, इसे सीधी धूप से थोड़ा बचाने की जरूरत है। इस पौधे को ऐसी मिट्टी में लगाएं ज‍िसमें पानी नहीं रुकता हो। गमले में नीचे छेद जरूर होना चाहिए। इससे एक्‍स्‍ट्रा पानी आराम से न‍िकल जाएगा।

कैसे तैयार करें म‍िट्टी? (Summer Plant)

  • आधी मात्रा में नॉर्मल मिट्टी
  • पुराने गोबर की खाद
  • थोड़ी सी कोकोपीट या रेत

इन सभी को अच्‍छे से म‍िक्‍स कर लें। मिट्टी हल्की और भुरभुरी रहे तो पौधा ज्यादा अच्छे से बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- Old Towel Hacks: बड़े काम के हैं पुराने तौलिए, बस फेंकने के बजाय इन 4 तरीकों से करें इस्‍तेमाल

कैसे लगाएं पौधा? (How To Plant Foxtail Fern)

अगर आप जल्दी र‍िजल्‍ट पाना चाहती हैं तो नर्सरी से तैयार पौधा लाना आसान रहेगा। बीज से उगाने में समय भी लगेगा और इसे एक्‍स्‍ट्रा केयर की भी जरूरत पड़ेगी। खास बात तो ये है क‍ि जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए तो उसकी जड़ों को सावधानी से अलग करके दो-तीन हिस्सों में बांटकर नए गमलों में भी पौधे लगा सकती हैं।

foxtail fern plantation tips (1)

पानी और खाद कैसे दें? (Gardening Tips)

आपको बता दें क‍ि इस पौधे को बहुत ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती है। जब म‍िट्टी सूख जाए तो हल्का सा पानी डाल सकती हैं। महीने में एक बार लि‍क्‍व‍िड खाद भी दे सकती हैं। हालांक‍ि, आपको इस बात का ध्‍यान रखना चाह‍िए क‍ि इसकी कट‍िंग समय-समय पर करती रहें। इससे इसकी शेप भी अच्‍छी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Plant Pruning Best Time:फरवरी का महीना किन पौधों की प्रूनिंग के लिए सही समय है? माली से जानें

तो अगर आप भी ऐसा पौधा चाहती हैं जो तेज गर्मी में भी हरा-भरा रहे, ज्यादा देखभाल न मांगे और घर की सुंदरता भी बढ़ाए, तो फॉक्सटेल फर्न आपके ल‍िए सही हो सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।