Easy Tips: दीवार से स्टिकर के निशान हटाने के आसान उपाय

आजकल घर को सजाने के लिए लोग तरह-तरह के पेड़, पौधे, फूल, जानवर आदि के स्टिकर का इस्तेमाल करते हैं। कुछ दिनों तक ये स्टिकर अच्छे से भी लगते हैं लेकिन, कुछ दिनों में इन स्टीकर के रंग भी उड़ जाते हैं, ऐसे में कई लोग स्टिकर को दीवार से हटा तो देते हैं लेकिन, कई बार स्टिकर के निशान भी पड़ जाते हैं, जिसके चलते दीवार गंदी दिखाई देती है।
ऐसे में अगर आपको भी दीवार से स्टिकर के निशान को हटाने में परेशानी हो रही है, तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए क्योंकि, इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आसानी से निशान को हटा सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
बेकिंग सोडा कर करें इस्तेमाल

दीवार पर मौजूद स्टिकर के निशान को हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसकी मदद से आप चंद मिनटों में निशान को हटा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले दो कप पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। मिश्रण तैयार करने के बाद निशान वाली जगह पर अच्छे से छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश की मदद से रगड़कर साफ कर लीजिए। इससे निशान हट सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: यह प्लांट हैंगर आईडियाज बनाएंगे आपके घर को बेहद ब्यूटीफुल
नेलपेंट रिमूवर का करें उपयोग

दीवार पर मौजूद स्टिकर के जिद्दी से जिद्दी निशान को चंद मिनटों में हटाने के लिए नेलपेंट रिमूवर का आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप नेलपेंट रिमूवर में कॉटन बॉल्स को अच्छे से भिगोकर निशान वाली जगह लगाकर गिला कर दीजिए। निशान को गिला करने के बाद क्लीनिंग ब्रश से एक से दो बार अच्छे से रगड़े। इससे निशान आसानी से हट सकते हैं। अगर एक बार में निशान नहीं निकले तो इस प्रक्रिया को फिर से कर सकती हैं। (बच्चे ने कर दी हैं दीवारें गंदी, ऐसे करें साफ)
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

शायद, आपने इससे पहले इसका नाम नहीं सुना होगा लेकिन, आपको बता दें कि दीवार से स्टिकर के निशान हटाने के लिए भी आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की कुछ बूंदों को निशान वाली जगह पर अच्छे से लगा दीजिए और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ कर लीजिए। इससे निशान आसानी से हट जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: AC से पीले दाग को हटाने के लिए आजमाएं ये तरीके
नींबू का रस करें उपयोग

नींबू का रस भी स्टिकर के निशान को हटाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए निशान वाली जगह पर नींबू का रस लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद निशान को साफ कर लीजिए। इसके अलावा आप नींबू और नमक मिश्रण का भी उपयोग कर सकती हैं। इससे भी निशान आसानी से हट सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@i.imgur.com,n4.sdlcdn.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।