Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

मंदिर को खुशबू से महकाने के लिए घर पर ही बनाएं अगरबत्ती, जानें बनाने का आसान तरीका 

घर में बनी हुई चीजें हमारे लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ऐसे में आप पूजा-पाठ में प्रयोग होने वाली अगरबत्ती को भी आसानी से घर पर बना सकती हैं।   
Updated:- 2022-10-31, 17:48 IST
image

हर धर्म में पूजा पाठ का एक अलग ही महत्व होता है। बहुत से लोगों की पूजा-पाठ से आस्था और विश्वास जुड़ा होता है। जिसके लिए वह पूजा-पाठ में कई तरह की सामग्री का प्रयोग भी करते हैं, जैसे तिल का तेल, गंगाजल, धूपबत्ती आदि। इन्हीं सब चीजों में अगरबत्ती होती है , जिसका धार्मिक कामों में जरूर इस्तेमाल किया जाता है। लोग अगरबत्ती को न केवल पूजा-पाठ में प्रयोग करते हैं, बल्कि घर को महकाने के लिए भी करते हैं। 

अगरबत्ती में एंटीसेप्टिक तत्व मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसे जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी बाहर हो जाती है। बाजार में आपको कई ब्रांड की अगरबत्ती आसानी से मिल जाएगी, लेकिन कई बार बाहर से खरीदी गई अगरबत्ती में मिलावट होती है। जिसके धुएं से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं जैसे सांस लेने में दिक्कत होना, अस्थमा की बीमारी होना, आदि। इसके साथ ही आपको कई अन्य तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप घर पर ही बहुत आसानी से अगरबत्ती बना सकती हैं,  तो चलिए आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप घर में मौजूद नेचुरल चीजों की मदद से कैसे इसे बना सकते हैं।

 सूखे फूलों से बनाएं अगरबत्ती

DRY FLOWER INSENCE STICK

आप घर पर बचे हुए फूलों से अगरबत्ती बना सकती हैं। इसके लिए आप पूजा में प्रयोग किए हुए फूल को भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप घर पर गुलाब , गेंदा, आदि फूलों को भी यूज कर सकती हैं।

साम्रगी

  • फूल
  • बैंबू स्टिक 
  • कपूर 
  • पानी 

कैसे बनाएं 

HOW TO MAKE AGARBATTI

  •  इसको बनाने के लिए सबसे पहले फूलों की पंखुड़ियों को अलग कर के अच्छी तरह से सूखा लें।
  •  फिर इन्हें मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।
  • अब इसे एक बाउल में निकाल लें और जरूरत के अनुसार इसमें पानी डालकर मिलाएं।
  • अब इसमें कपूर की गोली को पीसकर डाल दें और अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को फिर बैंबू स्टिक या फिर किसी भी अन्य स्टिक पर पतला सा रोल बना दीजिए। 
  • फिर इसे सुखाकर के इस्तेमाल करें। (फूलों की अगरबत्ती)

इसे भी पढ़ें: ईश्‍वर का आशीर्वाद और अच्‍छी सेहत चाहती हैं तो घर में रोज जलाएं अगरबत्‍ती

नोट: -  आप फूलों को सीधे धूप में रखकर न सुखाएं। इन्हें सूखने के लिए आप फूलों को घर के किसी गर्माहट जगह पर रखें।

  • ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा पतला ना हो आप इसे हल्का टाइट ही रखें।

चंदन की अगरबत्ती 

CHANDAN AGARBATTI

सामग्री

  • चंदन पाउडर
  • पानी 

इसे भी पढ़ें: जानिए क्यों अपने घर को सर्दियों में सुगंधित रखना चाहिए

कैसे बनाएं 

  • आप चंदन की भी अगरबत्ती बना सकती हैं। इसके लिए आप अगरबत्ती को बिना बैंबू स्टिक के किसी भी शेप में बना सकती हैं।
  • अब इसमें गुलाब जल या फिर नॉर्मल वाटर मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लिजिए।
  • फिर इस मिश्रण से छोटे-छोटे कोन बनाकर एक दिन के लिए सूखने के लिए रख दें।
  • लीजिए बन गई आपकी होममेड अगरबत्ती। (चंदन के स्किन पर फायदे)

नोट : ध्यान रहे कि अगरबत्ती को ज्यादा धूप में न सुखाएं, इसके ये चटक कर टूट भी सकती है ।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।