जॉब चेंज करने के बाद पुराने ऑफिस की आ रही है याद तो इन टिप्स की लें मदद

ऑफिस को यूं ही दूसरा घर नहीं कहा जाता है। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर आप अपने घर के अलावा सबसे अधिक समय बिताते हैं। ऐसे में ऑफिस व कलीग्स के साथ एक अजीब सा कनेक्शन बिल्डअप हो जाता है। लेकिन एक समय ऐसा भी आता है कि जब हम अपने करियर में आगे बढ़ते हैं और अपनी जॉब को अलविदा कहकर किसी दूसरी कंपनी में जॉब शुरू करते हैं।

हालांकि, किसी नई कंपनी व जॉब में एडजस्ट कर पाना इतना भी आसान नहीं होता है। जब आप किसी ऑफिस में लंबे समय तक काम करते हैं तो उसे छोड़ने के बाद यकीनन पुराने ऑफिस की याद सताती है। कुछ लोगों के लिए तो अपने काम पर फोकस कर पाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। हो सकता है कि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे छोटे-
छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस सिचुएशन को आसानी से हैंडल कर सकती हैं-
पुराने कलीग्स से बनाए रखें कनेक्शन भले ही आपने नया ऑफिस ज्वॉइन कर लिया है, लेकिन इसका अर्थ यह बिल्कुल भी नहीं है कि आपके पुराने रिश्तों की अब कोई अहमियत नहीं है। समय मिलने पर आप अपने पुराने करीबी कलीग्स से बात करें या फिर वीकेंड पर कभी-कभी उनसे मिलने की प्लॉनिंग करें। ऐसा करने से आपको यह महसूस नहीं होगा कि आप पूरी तरह से उनसे अलग हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें: पुराने ऑफिस को रि-ज्वॉइन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
बनाएं नए करियर गोल्स
अब आपका ऑफिस व पोस्ट दोनों बदल गए हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ नए करियर गोल्स सेट करें। अगर आप पुरानी यादों में ही उलझकर रह जाएंगे तो नई कंपनी में खुद को साबित नहीं कर पाएंगे। इसलिए, खुद के लिए नए करियर गोल्स सेट करें। इससे आपको पुरानी कंपनी की याद भी कम सताएगी। करियर गोल्स को ध्यान में रखते हुए प्लॉनिंग करें। जब आप अपने करियर को आगे ले जाने में बिजी होंगे तो बाकी सभी बातें खुद ब खुद पीछे छूट जाएंगी।

नए कलीग्स के साथ हों ओपन अप
हम किसी भी पुरानी चीज या यादों में तब तक ज्यादा उलझे रहते हैं, जब तक हम अपने जीवन में कुछ नया नहीं करते। ऐसा ही कुछ वर्क कल्चर में भी है। चूंकि अब आपने नया ऑफिस ज्वॉइन कर लिया है तो आप अपने कलीग्स के साथ थोड़ा ओपन अप होने की कोशिश करें। मसलन, आप एक साथ लंच कर सकते हैं या फिर काम के बीच में एक साथ कॉफी ब्रेक ले सकते हैं। इससे आपको उनके जानने व नए ऑफिस में कंफर्टेबल होने में आसानी होगी।
इसे भी पढ़ें: अपनी ऑफिस इमेज को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
लें प्रोफेशनल सपोर्ट
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप अभी भी पुराने ऑफिस से बहुत अधिक कनेक्टिड हैं और ऐसे में आप अपनी नई जॉब व काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो ऐसे में प्रोफेशनल हेल्प लेना यकीनन फायदेमंद साबित हो सकता है। आप किसी अच्छे थेरेपिस्ट या काउंसलर से बात करें। वे यकीनन आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप इस सिचुएशन से खुद को बाहर निकाल पाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।