Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

AC नहीं दे रहा ठंडी हवा तो इन टिप्स की लें मदद

अगर आपका एसी ठंडी हवा नहीं दे रहा है तो कुछ टिप्स आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन कारणों से एसी की हवा गर्म होती है और इससे बचने के लिए किन टिप्स की मदद लेनी चाहिए।   
Updated:- 2023-05-15, 12:50 IST
image

Tips to Improve the Efficiency of Air Conditioner: गर्मियों के मौसम में गर्म हवा से बचने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। ज्यादा बिल की परवाह किए बिना एसी भी चलाते हैं। हालांकि, कई बार एसी की हवा ठीक से कमाल नहीं कर पाती है। घंटों-घंटों तक एसी चलाने के बाद भी कमरा ठंडा नहीं हो पाता है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप एसी को ठंडा रख पाएंगे। 

एसी के फिल्टर को करें चेक 

ac filter

एसी के अंदर लगे फिल्टर को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। हवा में मौजूद गंदगी से फिल्टर के अंदर जाले लग जाते हैं जिसकी वजह से एसी ठीक से काम नहीं कर पाता है। यही एक कारण है कि क्यों एसी की हवा सर्विस कराने के कुछ समय बाद ठंडक नहीं कर पाती है। महीने में 2 बार एसी के फिल्टर को साफ करते रहना चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः ऐसे करें स्प्लिट एसी की सफाई, नहीं होंगे ज्यादा पैसे खर्च

आउटडोर यूनिट करें साफ 

एसी की आउटडोर यूनिट को साफ करना हम जरूरी नहीं समझते हैं जो गलत है। आउटडोर यूनिट से ही एसी की हवा बाहर निकलती है। अगर इसके ऊपर मिट्टी जमा हो गई है तो हवा ब्लॉक हो जाती है। इस वजह से एसी सही से काम नहीं कर पाता है और गर्म हवा देता है। आउटडोर यूनिट को साफ करने के लिए आप पानी और कपड़े की मदद ले सकते हैं। 

रिमोट की सेटिंग चेक करें

ac remote setting

आजकल रिमोट पर बहुत से फीचर्स दिए गए होते हैं। गलत बटन क्लिक हो जाने की वजह से भी एसी गर्म हवा फेंकने लगता है। इसलिए आप जब भी एसी ओन कर लें, उसके बाद रिमोट को दूर रख दें। 

रखें ध्यान

एसी से जुड़े टिप्स के साथ-साथ खिड़की-दरवाजों का भी ध्यान रखें। अगर आपका कमरा कहीं से खुला है तो हवा बाहर चली जाएगी और रूम गर्म नहीं हो पाएगा। (पंखे की आवाज को ठीक करने के टिप्स)

इसे भी पढ़ेंः Easy Hacks: स्पिल्ट AC के आउटडोर को साफ करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।