Aloe Vera की ग्रोथ रुक गई है? ये रहे 5 सुपर-फास्ट तरीके, जंगल जैसा घना होगा आपका पौधा

Gardening Tips: घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं। इससे कई फायदे भी होते हैं। पहला तो आपको छाया मिलता है, दूसरा आपको फ्रेश फल-फूल और सब्जियां मिल जाती हैं, तीसरा ये कि आपके घर में पक्षी और तितलियों का आना जाना लगा रहता है। लगभग सभी घरों में आपको एलोवेरा का पौधा जरूर मिल जाएगा। इसके ढेरों फायदे भी हैं। स्किन, बाल और सेहत के लिए इसका इस्तेमाल तो होता ही है, साथ ही ये घर में हरियाली भी बढ़ाता है।
हालांकि, कई बार लोगाें की शिकायत होती है कि एलोवेरा के पौधे की ग्रोथ (Aloe Vera Gardening Tips) ही रुक गई है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो हम आपको कुछ आसान से टिप्स देने जा रहे हैं जिससे पौधा एकदम घना हो जाएगा। आइए जानते हैं-
जरूरत के हिसाब से ही दें पानी
एलोवेरा को ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती है। ये एक ऐसा पौधा है जो कम पानी में भी अच्छे से पनप सकता है। जब मिट्टी पूरी तरह से सूख जाए तभी इसे पानी दें। इससे एलोवेरा की जड़ें मजबूत रहती हैं और पत्ते धीरे-धीरे मोटे होने लगते हैं। जब सही मात्रा में इसे पानी मिलता है तो पौधा हेल्दी बना रहता है।
यह भी पढ़ें- Long Hair Tips: टूटते बालों से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 ग्रीन इंग्रीडिएंट्स, रातों-रात दिखेगा असर
रोजाना अच्छी धूप दिखाएं
तेजी से एलोवेरा की ग्रोथ के लिए इसे धूप में ही रखें। कोशिश करें कि इसे ऐसी जगह रखें जहां रोजाना 4 से 5 घंटे की अच्छी धूप आती हाे। खासकर सुबह की धूप एलोवेरा की ग्रोथ के लिए सही मानी जाती है। सही रोशनी मिलने से पौधे की ग्रोथ तेज होती है और पत्तों का रंग भी अच्छा बना है।
सही साइज का गमला चुनें
एलोवेरा के लिए बहुत बड़ा गमला जरूरी नहीं होता है। इसके लिए हमेशा छोटे या मीडियम साइज का ही गमला चुनें। ऐसे गमले में जड़ें अच्छी तरह से फैल जाती हैं और पौधा जल्दी सेट हो जाता है। गमले के नीचे पानी निकलने का छेद जरूर होना चाहिए, ताकि मिट्टी में पानी जमा न हो।
मिट्टी हल्की और हवा वाली रखें
एलोवेरा की ग्रोथ के लिए मिट्टी का सही होना भी सबसे ज्यादा जरूरी होती है। इसकी मिट्टी जब भी तैयार करें तो मिट्टी के साथ थोड़े से बालू जरूर मिला दें। इससे असमें पानी नहीं रुकेगा। आप चाहें तो मिट्टी के साथ कोकोपीट भी मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- एलोवेरा का पौधा हो रहा है पतला और पीला? मिट्टी में डालें यह खास खाद, पत्तियां हो जाएंगी मोटी और जेल से भरपूर
नए पत्तों और पप्स को समय दें
एलोवेरा के पास छोटे-छोटे नए पौधे निकलते हैं, इन्हें पप्स कहा जाता है। इन्हें तुरंत अलग करने की बजाय थोड़ा बड़ा होने दें। जब ये अच्छे से मजबूत हो ताएं तभी इन्हें दूसरे गमलों में शिफ्ट करें।
तो अगर आप भी चाहती हैं कि एलोवेरा का पौधा घना हो जाए तो इन आसान तरीकों को अपना सकती हैं। सही देखभाल से एलोवेरा का पौधा घना, हरा-भरा और मजबूत हो जाता है। खास बात तो ये है कि एलोवेरा का इस्तेमाल कई चीजों में किया जा सकता है।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।