Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

Living Room की खिड़की के पास बनवाएं ये Bay Window Seating, कम जगह में म‍िलेगा सोफे जैसा कंफर्ट

अगर आपको अपना घर, बेडरूम और Living Room सजाने का शौक है तो ये खबर आपके लि‍ए ही है। हम आपको ल‍िव‍िंग की ख‍िड़की के पास बनवाने के ल‍िए कुछ शानदार Bay Window Seating आइड‍ियाज लेकर आए हैं। इससे आपके ल‍िव‍िंग रूम की खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ जाएगी। आइए देखते हैं कुछ शानदार आइडि‍याज-
Updated:- 2026-03-30, 21:48 IST
bay window seating ideas for living room

आज के समय में कौन नहीं चाहता है क‍ि उसका घर सबसे खूबसूरत लगे। इसके ल‍िए लोग खूबसूरत तरीके से घर बनवाते हैं। साथ ही खूब सारे पेड़ पौधे लगाते हैं ज‍िससे घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। वहीं घर के अंदर की बात करें तो Living Room एक ऐसी जगह है जहां पर‍िवार एक दूसरे के साथ टाइम स्‍पेंड करते हैं। मेहमान भी आते हैं तो उन्‍हें यहीं बैठाया जाता है।

ऐसे में लोग Living Room में स्‍टाइल‍िश ड‍िजाइन के सोफा रखवाते हैं। साथ ही दीवारों से मैच‍िंग पर्दे और कुशन कवर लगाते हैं। ऐसे में ल‍िव‍िंग रूम को 5-स्‍टार होटल जैसा लुक म‍िलता है। अगर आप ल‍िव‍िंग रूम को और स्‍टाइल‍िश बनाना चाहती हैं तो हम आपको खूबसूरत ड‍िजाइन के Window Bay Seating आइड‍ियाज दे रहे हैं। इससे आपका ल‍िव‍िंग रूम और भी ज्‍यादा खूबसूरत लगेगा। आइए देखते हैं-

कोजी विंडो सीट और बुकशेल्फ

bay window seating

अगर आपको खिड़की के पास बैठकर किताबें पढ़ने का शौक है, तो ये डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें खिड़की के नीचे एक कंफर्टेबल गद्दा लगा हुआ है और दोनों तरफ वुडेन बुकशेल्फ बने हुए हैं। नीचे बनाए गए शेल्‍फ में आप एक्स्ट्रा सामान स्टोर कर सकती हैं। यहां आप खूबसूरत कुशन रखकर और भी ज्‍यादा कंफर्टेबल बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर

Image Credit- Pinterest

एलिगेंट कर्व्ड बे विंडो सीट

bay window seating (1)

अगर आपके घर में ऐसी बड़ी और घुमावदार खिड़की है, तो ये कर्व्ड सीटिंग डिजाइन आपके ल‍िए बहुत सही रहेगा।इसमें खिड़की के शेप के हिसाब से बना सोफा और ढेर सारे कलरफुल कुशन इसे बैठने के लिए सबसे बेहतरीन जगह बनाते हैं। अगर आप इस ड‍िजाइन का बे व‍िंडो सीट‍िंग बनवाएंगी तो खिड़की से अच्‍छी धूप भी आएगी और बाहर का खूबसूरत नजारा भी देखने को म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5-स्टार होटल जैसा म‍िलेगा लुक

Image Credit- Pinterest/Sharon Chu

कंटेंपरेरी बे विंडो विद स्टोरेज

bay window seating (2)

ये बे व‍िंडो डि‍जाइन काफी मॉडर्न है। इसका ड‍िजाइन भले ही स‍िंपल है लेक‍िन ये लिविंग रूम के लिए एकदम परफेक्‍ट ह‍ै। इसमें बैठने की जगह के साथ-साथ नीचे सामान रखने के लिए drawers भी दिए गए हैं। यहां आप अपना सामान रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करने होंगे ये 5 आसान स्टेप्स

Image Credit- Pinterest/Yonohomedesign

खिड़की के पास बनाएं पढ़ाई का कोना

bay window seating (3)

जैसा क‍ि आप फोटो में देख रही हैं क‍ि खिड़की के पास बने इस छोटे और प्यारे से कोने में पढ़ाई या काम करने के लिए बैठने की अच्‍छी जगह दी गई है। इसमें एक छोटा डेस्क और किताबें रखने के लिए शेल्फ भी बने हुए हैं। इसके साथ आप कलरफुल तक‍िए भी रख सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/rita kolasi

व्हाइट बे विंडो सीटिंग विद बुकशेल्फ

bay window seating (4)

व्‍हाइट कलर तो वैसे भी क‍िसी चीज को एल‍िगेंट लुक देता है। ऐसे में खिड़की के पास बना ये व्‍हाइट कलर का बे व‍िंडाे सीट‍िंग ड‍िजाइन बहुत ही सुंदर लग रहा है। इसमें दोनों तरफ किताबों और डेकोरेशन के लिए कई सारे खुले शेल्फ दिए गए हैं। नीचे सामान रखने के लिए बंद कैबिनेट बने हैं। आप यहां गद्दे पर तकिए रखकर इसे और भी कंफर्टेबल बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Tyre Reuse Ideas: पुराने टायर से ऐसे सजाएं अपनी बालकनी, जानें किन पौधों को इसमें लगाना सही?

Image Credit- Pinterest/Birgitte

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/HomeMySafeSpace/Sayali jori

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।