Bathroom Smell Solution: बाथरूम की बदबू से हैं परेशान? नींबू के छिलके से मिलेगा नेचुरल फ्रेशनर जैसा असर, आज ही आजमाएं

घर को साफ-सुथरा और खुशबूदार भला कौन नहीं बनाए रखना चाहता है, लेकिन कई बार घर को साफ़ करने के बाद भी किसी न किसी हिस्से में गंदगी या बदबू बनी रहती है। मुख्य रूप से घर बाथरूम को सफाई करने के बाद भी कई बार अलग सी महक बनी रहती है। जिस घर में बच्चे होते हैं वहां यह बदबू और ज्यादा हो जाती है। कई बार बाथरूम की यह बदबू आपके लिए बड़ी समस्या बन जाती है। महंगे फ्रेशनर और केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद भी यह समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती। ऐसे में अगर आप एक नेचुरल, सस्ता और असरदार उपाय ढूंढ रही हैं, तो नींबू के छिलके आपके बहुत काम आ सकते हैं। आमतौर पर हम किसी भी काम के लिए नींबू का रस इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन यही छिलके आपके बाथरूम के लिए एक पावरफुल नेचुरल क्लीनर और फ्रेशनर बन सकता है। आइए जानते हैं कैसे आप नींबू के छिलकों से एक ऐसा बाथरूम फ्रेशनर बना सकती हैं और बाथरूम की बदबू को भी कम कर सकती हैं।
नींबू के छिलकों से कैसे बनाएं नेचुरल फ्रेशनर

नींबू के छिलकों में मौजूद सिट्रिक एसिड और नैचुरल ऑयल्स बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं और साथ ही एक फ्रेश खुशबू भी देते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद कुछ चीजों से बाथरूम के लिए नेचुरल फ्रेशनर तैयार कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- केमिकल वाले स्प्रे से पाएं छुटकारा, नींबू के छिलकों से घर को दें लेमन की फ्रेश खुशबू; बनाने का तरीका है बेहद आसान
बाथरूम नेचुरल फ्रेशनर बनाने की सामग्री
- नींबू के छिलके-4
- पानी- 1 कप
- बेकिंग सोडा-1 चम्मच
- डिटर्जेंट पाउडर या डिशवॉश लिक्विड-1 चम्मच
- फिटकरी- 10 ग्राम
नेचुरल फ्रेशनर बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में नींबू के छिलके डालें और उसमें एक कप पानी मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद थोड़ा सा डिटर्जेंट या डिशवॉश लिक्विड मिलाएं।
- अब इस मिश्रण में फिटकरी का छोटा टुकड़ा मिलाएं, क्योंकि फिटकरी बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए बहुत कारगर हो सकती है। इन सभी चीजों को मिलाकर एक पैन में इस मिश्रण को धीमी आंच पर उबालें।
- ध्यान रखें कि इसमें डिटर्जेंट होने की वजह से यह उफान मार सकता है, इसलिए इसे लगातार चलाते रहें। 5 से 10 मिनट तक इसे पकने दें, जिससे नींबू के छिलकों का सारा सिट्रिक एसिड पानी में अच्छी तरह से घुल जाएगा।
- जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छानकर एक बोतल में भर लें। आपका नेचुरल क्लीनिंग लिक्विड बनकर तैयार हो जाएगा।
बाथरूम की बदबू दूर करने में कैसे करें इस्तेमाल

- इस तैयार लिक्विड को आप एक स्प्रे बोतल में भर लें और बाथरूम के कोनों, टाइल्स और ड्रेन के आसपास स्प्रे करें।
- इसे स्प्रे करके बाथरूम का दरवाजा थोड़ी देर के लिए बंद कर दें।
- इससे बाथरूम में आने वाली बदबू खत्म हो जाएगी और बाथरूम में ताजगी बनी रहेगी।
- नींबू की खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे आपका बाथरूम फ्रेश रहता है।
यह भी पढ़ें- नींबू के छिलकों को मत समझें बेकार, फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल
नींबू के छिलके से आप ये फ्रेशनर तैयार कर सकती हैं और बाथरूम की बदबू को दूर कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।