Bathroom Towel हो गया है खुरदुरा और खराब, 2 रुपये वाला यह तरीका आएगा काम

How To Soften Hard Bathroom Towels Naturally: नया टॉवल जब हम खरीदते हैं, तो वह बहुत ही मुलायम और आरामदायक होता है, लेकिन रोजाना इस्तेमाल होने के कारण कुछ महीने के भीतर ही यह सख्त और खुरदुरी हो जाती है। अब ऐसे में इन्हें बदलने या फेंकने के अलावा कोई और ऑप्शन समझ नहीं आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि खुरदरा टॉवल त्वचा पर चुभने लगती है, पर क्या आपको पता है कि आप खराब हुई तौलिया को आप मात्र 2 रुपये खर्च करके इसे फिर से मुलायम बना सकती हैं?
अगर आप के बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली तौलिया खराब हो गई है, तो यह तरीका कारगर साबित हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बाथरूम टॉवल को मुलायम बनाने का सबसे आसान और सस्ता तरीका बताने जा रहे है।
जरूरी सामान
- सिरका
- नींबू या बेकिंग सोडा
- गुनगुना पानी
पुराने तौलिये को मुलायम कैसे बनाएं?

पुराने तौलिये को मुलायम बनाने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको केवल नीचे बताया गया तरीका अपनाने की जरूरत है, जिसके बाद कुछ देर में यह सॉफ्ट हो जाएगा।
अगर आप एक पूरी बोतल लाते हैं, तो एक बार की धुलाई का खर्च महज 2 से 5 रुपये के बीच आता है। सिरका टॉवल के रेशों में फंसे डिटर्जेंट के अवशेषों और पानी के खारेपन को काट देता है, जिससे टॉवल मुलायम हो जाता है।
- सबसे पहले 1 बाल्टी में गुनगुना पानी लें।
- अब गुनगुने पानी में एक कप विनेगर मिलाएं।
- इसके बाद तौलिये को इसमें 30 मिनट डुबोकर रखें।
- इसके बाद नॉर्मल पानी से धुलकर फैलाएं।
- अगर सिरका नहीं है, तो आप नींबू या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
टॉवल को खराब होने से बचाने के लिए क्या करें?

हम अक्सर सोचते हैं कि ज्यादा साबुन मतलब ज्यादा सफाई, लेकिन टॉवल के मामले में यह उल्टा है। ज्यादा डिटर्जेंट रेशों में जमा होकर उन्हें सख्त बना देता है।
- हमेशा कम और अच्छे लिक्विड डिटर्जेंट का प्रयोग करें।
- टॉवल को बहुत तेज धूप में घंटों तक न छोड़ें, इससे रेशे कड़क हो जाते हैं। इसे हल्की धूप या हवादार जगह पर सुखाना सबसे अच्छा होता है।
- सुखाने के लिए तार पर फैलाने से पहले टॉवल को दो-तीन बार जोर से झटकें। ऐसा करने से धुलाई के दौरान दबे हुए रेशे खुल जाते हैं और सूखने के बाद टॉवल सॉफ्ट बना रहता है।
इसे भी पढ़ें- Bathroom Cleaning Hacks: बाथरूम की नाली बालों के गुच्छे से हो गई है चोक? अपनाएं ये ट्रिक्स, 15 मिनट में ऐसे करें साफ
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।