Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:44 PM IST

बाथरूम में शॉवर ग्लास पर जम गए हैं जिद्दी दाग, तो घर पर फ्री में बनाए ये घोल; चमक द‍िखेगी नई जैसी

बाथरूम की सफाई करना बहुत जरूरी है। जब शॉवर के ग्लास पर सफेद दाग और पानी के निशान जम जाते हैं, तो इसे साफ करना थोड़ा मुश्‍क‍िल लगता है। इसके ल‍िए लोग बार-बार महंगे क्लीनर खरीदते हैं, लेक‍िन आप चाहें तो घर पर ही इसे साफ करने वाला क्‍लीनर बना सकती हैं। हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-04-13, 15:06 IST
shower glass cleaning tips

बाथरूम की सफाई करना बहुत जरूरी है। आमतौर पर लोग बेसिन, फ्लोर और टॉयलेट सीट की सफाई कर लेते हैं लेकिन शॉवर ग्लास को भूल जाते हैं। दरअसल, जब शॉवर के ग्लास पर सफेद दाग और पानी के निशान जम जाते हैं तो ये दिखने में भी काफी भद्दे लगते हैं। इसके लिए लोग महंगे क्लीनर खरीदते हैं। हालांकि, इससे भले ही शॉवर ग्लास दो दिनों तक साफ नजर आए, लेकिन फिर वही पुराने दाग नजर आने लगते हैं।

ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही एक अच्छा क्लीनिंग घोल तैयार कर सकती हैं। इस घोल से न सिर्फ दाग साफ हो जाते हैं, बल्कि ग्लास फिर से साफ और चमकदार भी दिखने लगता है। आइए जानते हैं कि आप घर पर कैसे ये क्लीनिंग घोल बना सकती हैं।

shower glass cleaning tips (1)

क्यों जम जाते हैं ये दाग?

सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि पानी के दाग कैसे जम जाते हैं? दरअसल, हार्ड वॉटर की वजह से शीशे पर ये दाग जमने लगते हैं। ये समस्‍या द‍िल्‍ली-एनसीआर जैसी जगहों पर ज्‍यादा देखने को म‍िलती है, क्‍याेंक‍ि यहां का पानी बहुत हार्ड है। कई बार साबुन और शैम्पू के निशान भी पड़ जाते हैं। दाग जमने का सबसे बड़ा कारण सफाई न करना ही है। अगर आप नियमित रूप से इसे साफ नहीं करेंगी तो दाग बनना तो स्वाभाविक है।

यह भी पढ़ें- सिंक हो गया है जाम, तो परेशान होने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक; पानी की तरह बह जाएगी पाइप में फंसी सारी गंदगी

घर पर कैसे बनाएं क्लीनिंग घोल?

  • 1 कप सिरका
  • 1 कप पानी
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा

यह भी पढ़ें- Tooth Brush Reuse: पुराने टूथब्रश को फेंकने की न करें गलती, ऐसे करें स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल; बचेंगे ढेर सारे पैसे

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले एक स्प्रे बोतल लें
  • उसमें सिरका और पानी मिला लें
  • अब इसमें बेकिंग सोडा डालें (ध्यान रहे कि धीरे-धीरे डालें, क्योंकि झाग बन सकता है)
  • अब इस घोल को अच्छे से मिला लें
  • इसके बाद इसे शॉवर ग्लास पर स्प्रे करें
  • 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें
  • फिर किसी कपड़े या स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ लें
  • आखिर में साफ पानी से धो लें
  • इससे ग्लास एकदम साफ हो जाएगा

shower glass cleaning tips (2)

यह भी पढ़ें- टूटे हुए गमलों से घर पर बनाएं Fairy Garden, खूबसूरत द‍िखेगा आपका आशि‍याना

ध्यान रखने वाली बातें भी जान लें

  • शीशे को बहुत ज्यादा जोर से न रगड़ें, वरना ग्लास पर निशान पड़ सकते हैं
  • इस्तेमाल के बाद बाथरूम को थोड़ा खुला रखें
  • अगर दाग बहुत पुराने हैं, तो 1-2 बार दोहराना पड़ सकता है
  • नहाने के बाद ग्लास को सूखे कपड़े से पोंछ लें
  • हफ्ते में 1-2 बार सफाई जरूर करें

यह भी पढ़ें- परदेश में अकेली रहती हैं और रूम श‍िफ्ट करना लग रहा है आफत, तो काम आएंगे ये ट‍िप्‍स; समय और पैसा दोनों बचेगा

तो अगर आप भी ऊपर बताए गए क्लीनिंग घोल बनाकर शॉवर ग्लास की सफाई करेंगी तो पानी के दाग बिल्कुल साफ हो जाएंगे और ये एकदम नया जैसा लगने लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।