herzindagi
How do I style my house with plants

घर का करना है मेकओवर तो पौधों की मदद से करें सजावट

Home Decoe Tips: पौधों की मदद से भी आप अपने घर को डिफरेंट लुक दे सकती है। चलिए जानें कुछ आसान हैक्स।  
Editorial
Updated:- 2023-08-17, 19:44 IST

घर को सजाकर रखना सभी चाहते हैं लेकिन उनके लिए ज्यादा खर्च करना भी लोगों को पसंद नहीं होता। ऐसे में अगर आपको नेचर से प्रेम है तो आप अपने घर को पौधे की मदद से भी सजा सकती है। पौधे काफी खूबसूरत लगते है। कई सारे इंडोर प्लांट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। इनकी मदद से आप अपने घर को डिफरेंट लुक दे सकती हैं। पौधों की मदद से घर की दीवारों को सजाया जाने लगा हैं और इसे आकर्षक बनाया जाने लगा हैं। 

हैंगिंग प्लांट की लें मदद

किसी भी हाउस प्लांट्स को आप आसानी से घर में रख सकती है। इसके लिए आपको इसकी ज्यादा देखभाल नहीं करना होता है। बता दे कि हाउस प्लांट्स ज्यादा पानी नहीं पीते है। यहीं कारण है कि आप इसे घर में रखकर बाहर भी चली जाती है तो खराब नहीं होगा। हैंगिंग प्लांटर्स की मदद से आप अपने कमरे को एक नया लुक दे सकती है। मनी प्लांट को भी आप घर में रख सकती है। यह देखने में काफी खूबसूरत लुक देगा।

वॉल-माउंटेड प्लांट हैंगर

tips for interior decorating with plants

मेटल से बना इस तरीके के हैंगर आपको आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगा। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं हैं। वॉल-माउंटेड प्लांट हैंगर को आप चाहे तो अपने घर के हॉल में लगा सकती है। जहां पर ज्यादातर मेहमान आते है। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते है। जेड पौधे को अपने हॉल या ड्राइंग रूम में लगाएं। यह आपको घर को लुक को चेंज कर सकता है।

इसे भी पढ़ेंः हैंगिंग प्लांटर में लगाए जा सकते हैं ये छह तरह के प्लांट्स

फर्न का प्‍लांट किचन के पास लगाएं

फर्न का प्‍लांट से आप चाहे तो अपने किचन और बालकनी की सजावट कर सकती है। इसके लिए भी आपको वॉल हैंगर की जरूरत होगी। वहीं आप किसी त्यौहार के दिन लाइट भी लगा सकती है। यह और भी देखने में खूबसूरत लगने लगेगा। इन पौधे को आप चाहे तो आसानी से अपने घर में रख सकती है। इससे घर खूबसूरत भी लगता है और इन्हें ज्यादा पानी की जरूरत भी नहीं होती हैं। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ेंः ये हैंगिंग बास्केट प्लांट्स बनाएंगे आपकी विंडो को ब्यूटीफुल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।