रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में लोग इफ्तार पार्टीज ऑर्गनाइज करते हैं। हालांकि, अभी कोरोना के मामलों को देखते हुए आपको बड़ी पार्टी ऑर्गेनाइज करने की जगह, घर पर करीबी लोगों के साथ इफ्तार का प्लान बनाना चाहिए। ताकि, पार्टी में एंजॉयमेंट के साथ-साथ आप अपनों के बीच अच्छा समय बिता सकें।
अगर आप भी अपने घर पर इफ्तार पार्टी होस्ट करने का प्लान बना रही हैं, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन सिंपल टिप्स को फॉलो करना चाहिए, जिससे आपकी पार्टी और भी यादगार बन सकती है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इफ्तार पार्टी से जुड़े इन टिप्स के बारे में-
घर की करें सजावट-
त्योहारों की रौनक घरों की सजावट से होती है। ऐसे में रमजान के मौके पर आपको घर पर थीम के अनुसार डेकोरेशन करना चाहिए। सोशल मीडिया पर आपको कई तरह के डेकोरेशन आइडियाज आसानी से मिल जाएंगे, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसके अलावा आप डेकोरेशन के लिए घर की छत या बालकनी पर भी पार्टी के लिए सजावट कर सकती हैं।
डेकोरेशन के लिए आपको लाइटिंग, प्लास्टिक रिबन और अरेबिक लालटेन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह की सज्जों-सज्जा आपकी इफ्तार पार्टी को और भी खास बनाएंगी।
ट्रेडिशनल थीम आउटफिट-
इफ्तार के मौके पर ज्यादातर मेहमान ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहन कर आते हैं। ऐसे में आप चाहें पार्टी के लिए किसी एक रंग को थीम के रूप में चुन सकती हैं। ऐसा करने से आपकी पार्टी की फोटोज और भी ज्यादा खास और यादगार हो जाएंगी।
नमाज की व्यवस्था-
इफ्तार पार्टी से पहले रोजा खोलने के लिए मुस्लिम भाई-बहन नमाज पढ़ते हैं, ऐसे में इफ्तार पार्टी के साथ-साथ आपको नमाज की व्यवस्था का खास ध्यान रखना चाहिए। जिससे लोग पार्टी से पहले मिलकर नमाज अदा कर सकें।
इफ्तार पार्टी पर सेलेक्ट करें परफेक्ट मेनू-
इफ्तार पार्टी का सबसे अहम हिस्सा लजीज खाना होता है। ऐसे में बाहरी खाने की जगह आपको घर पर स्नैक्स तैयार करने चाहिए। कोरोना के माहौल को देखते हुए आपको हेल्दी खाना घर पर बनाकर तैयार करना चाहिए। आप चाहें तो नाश्ते के अलावा खाने की तैयारी भी कर सकती हैं, जिसमें आप पहले से ही मेनू चुन सकती हैं। क्योंकि आजकल कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में तला या भुना बनवाना अवाइड करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रमजान के दिनों इन चीजों को पिएं, नहीं लगेगी पूरे दिन प्यास
बच्चों के लिए रखें चटपटा नाश्ता-
बच्चों को चटपटा नाश्ता बेहद पसंद होता है। ऐसे में बाजार की जगह आपको घर पर ही इफ्तार पार्टी के का नाश्ता बनाना चाहिए। नाश्ते में आप कई लजीज चटपटी डिशेज ट्राई कर सकती हैं।
पीने के लिए रिफ्रेशमेंट्स-
लजीज खाने के अलावा इफ्तार पार्टी में रिफ्रेशमेंट्स ड्रिंक्स भी जरूर होनी चाहिए। रोजे के बाद टेस्टी रिफ्रेशमेंट ड्रिंक्स आपके शरीर को हाइड्रेट करने का काम करती हैं। इसलिए पार्टी में आप लस्सी, रूआफजा, शिकंजी, छाछ जैसे टेस्टी ड्रिंक्स तैयार करवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- रमज़ान में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए सब कुछ
मेहमानों को दें गिफ्ट्स-
जाते समय मेहमानों को खास तोहफा देना चाहिए, ताकि इफ्तार पार्टी उनके लिए और भी ज्यादा खास हो जाए। ऐसे में आप अपने करीबियों के लिए उनकी पसंद के खास तोहफे चुन सकती हैं। इसके अलावा आप मेहमानों के लिए गिफ्ट हैंपर भी तैयार करवा सकती हैं, जो कि आपके करीबियों को स्पेशल फील कराएगा।
तो ये थीं कुछ ऐसी टिप्स जो इफ्तार पार्टी होस्ट करते समय आपके बेहद काम आएंगी। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसा जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Instagram- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।