अगर घर में रखे हैं फटे-पुराने कपड़ों तो इस तरह से करें रीयूज

आजकल ज्यादातर लोग चीजों को रिसाइकल करके इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। अगर आप भी पुराने चीजों के फेंकने की जगह रीयूज करना पसंद हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप फटे-पुराने कपड़ों को फिर से रीयूज करके इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस तरह करें पुराने कपड़ों को रीयूज
कपड़ों को कई तरीके से रीयूज किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही हैक्स के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप अपने पुराने कपड़ों को फेंकने की जगह इसे दोबारा रीयूज करके इस्तेमाल कर सकती हैं।
पायदान बनाएं

पायदान आप पुराने किसी भी कपड़े से बना सकते हैं। अगर आपके पास मोटे फैब्रिक का साड़ी पड़ा हुआ है जिसे आप नहीं पहनती तो आप इससे पायदान बना सकती हैं। इसे आप जिस सेप में बनाना चाहती हैं उस सेप में काट लें। सभी साइड से इसकी सफाई कर लें। ऐसे में आपका सिंपल पायदान बनकर तैयार हो जाएगा।
तकिया का कवर
तकिया का कवर भी चाहे तो पुराने कपड़ो की मदद से बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है तकिया के हिसाब से कपड़े को काट लें। फिर कपड़ो को तीनों साइड से सील लें। अब आपका तकिया का कवर बनकर तैयार हो गया है। (पेन को रियूज करने के तरीके)
इसे भी पढ़ें: Reuse Plastic Bottles: घर पर पड़ी पुरानी प्लास्टिक बोतल को इस तरह करें रियूज
वाशिंग मशीन कवर बनाएं
वाशिंग मशीन का कवर बनाना काफी आसान है। ऐसे में आपको अपने पुराने कपड़ों को वाशिंग मशीन की साइज के हिसाब से काट लेना है। इसके बाद आप इसकी सिलाई अच्छे तरीके से कर लें। फिर आप इसे अपने वाशिंग मशीन में लगा सकती हैं। वाशिंग मशीन का कवर बनाते समय साइज का खास ख्याल रखना है जरूरी।
इसे भी पढ़ें: पुराने कॉपी किताबों को रद्दी में फेंकने के बजाए ऐसे करें रीयूज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।