Gardening Tips: सर्दियों में सबसे ज्यादा उगते हैं ये 3 पौधे, एक बार गार्डन में लगा दिया तो सालभर रहेंगे हरे-भरे

अगर आप इन पौधों को सर्दियों के मौसम में लगाते हैं, तो यह पौधे सालभर आपके गार्डन की शोभा बढ़ाएंगे। 
Updated:- 2024-01-02, 16:31 IST
image

कुछ फूल वाले पौधे ऐसे होते हैं जो सर्दियों की ठंड में अच्छी तरह बढ़ते हैं। अगर आप इन पौधों को सर्दियों के मौसम में लगा लेंगे, तो ये सालभर आपको निराश नहीं करेंगे। क्योंकि सर्दियों के मौसम में इनकी जड़ें मजबूत होती है, जिसकी वजह से ये पूरे साल खुद को हरा-भरा रखने में मदद करते हैं।

देखा जाए, तो यह पौधे गर्मियों में भी उगाए जा सकते हैं, लेकिन इनकी जड़ें इतनी मजबूत नहीं होती, जितनी यह सर्दियों में लगाने पर होती है। आप इन पौधों को गमलों में भी लगा सकते हैं।

अगर आपके घर के बाहर गार्डन है, फिर तो आपको इन्हें जरूर लगाना चाहिए। यह आपके गार्डन की शोभा तो बढ़ाएंगे ही, साथ इन्हें कम देखभाल की भी जरूरत होती है। 

गुलदाउदी (Chrysanthemum)

Chrysanthemum plant

गुलदाउदी जिसे चमंती के नाम से भी लोग जानते हैं। यह फूल एक साथ गुच्छों में खिलते हैं और उस स्थान पर सुंदरता लाते हैं जहां फूल होते हैं। इन पौधों की लगभग 30 प्रजातियां हैं। ये वैसे तो एशियाई महाद्वीप के पौधे हैं। (पौधों को नई जिंदगी देंगे पानी डालने से जुड़े ये हैक्स)

लेकिन यदि मिट्टी की ताकत अच्छी है, तो गुलदाउदी के पौधे में आपको एक ही जगह पर लगभग 70 से 120 फूल देखने को मिलेंगे। इसके उगने के बाद आपको इन्हें लकड़ी का सहारा देना होगी, ताकि ये झुके नहीं।

इससे यह मिट्टी में गिरकर सड़ने से बचेंगे। इन पौधों को लगाने का सबसे अच्छा समय ठंड का मौसम होता है। यह कई तरह के रंग के होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Gardening Ideas: बीज या जड़ से नहीं, डाल से उगा सकते हैं ये चार पौधे

 

पेटूनिया (Petunia)

Petunia

पेटूनिया के पौधे को अगर आप एक जगह लगा देंगे, तो कुछ ही समय में आपको फूलों का एक झुंड दिखाई देने लगेगा। यह पौधे फूलों से भरपूर होते हैं। अगर आप इन्हें उगाना चाह रहे हैं, तो इन्हें लटकती टोकरियों में उगाना बेस्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह रंग-बिरंगे होते हैं और आपकी बालकनी का लुक अच्छा बनाएंगे। ( इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल)

बीज अंकुरित होने के बाद एक गमले में पांच से दस पौधे लगा सकते हैं। इनके कई प्रकार होते हैं, यदि आप अपने पसंदीदा रंग चाहते हैं, तो इसी हिसाब से आपको इनके बीज का चुनाव करना होगा। बहुत ठंड होने पर ये अच्छी तरह बढ़ते हैं।

अगर आप इन्हें गर्मी के मौसम में लगाएंगे, तो यह अच्छे तरह से नहीं उगेंगे, इसलिए आप इन्हें सर्दियों में लगाए, ताकि इनकी जड़ें मजबूत रहें और गर्मी के मौसम में भी आपके गार्डन की शोभा बनाएं। 

इसे भी पढ़ें: इस दुर्लभ पौधे के बारे में कितना जानते हैं आप 

एस्टर फूल

winter flower

कैमोमाइल फूलों के समान एस्टर फूल देखने में काफी सुंदर होते हैं। इनमें गुलाबी, नीला, सफेद जैसे हल्के रंग के फूल आते हैं। इन सभी रंग के फूलों को अगर आप एक साथ लगाते हैं, तो यह आपके घर की शोभा बढ़ाएंगे।

जब उन सभी को एक साथ रखा जाता है, तब भी वे फूलों से भरे होते हैं और सुंदर होते हैं। यह गमलों में अच्छी तरह उगते हैं। सर्दियों में इन पौधों को लगाना अच्छा माना जाता है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।