होटल रूम से आप घर ले जा सकते हैं ये 6 चीज़ें

आप कितनी बार किसी होटल के कमरे में रुकी हैं? नहीं-नहीं मैं यहां पर आपकी किसी ट्रिप की डिटेल्स नहीं पूछ रही हूं बल्कि मैं तो यहां पर होटल के कमरों की बात लेकर आई हूं। दरअसल, होटल के कमरों से क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं इसे लेकर बहुत कश्मकश होती है। अब मुझे गलत मत समझिएगा पर हमारे साथ के ही कई लोग ऐसे होते हैं जो होटल के कमरों से वो चीज़ें उठाकर ले जाते हैं जो उन्हें नहीं उठानी चाहिए। बाली घूमने गई उस इंडियन फैमिली के बारे में जानते हैं आप जिसने तौलिए, चादर तक अपने बैग में रख लिया था और बाद में होटल वालों ने बाकायदा उन पर केस किया था।
ऐसी कई घटनाएं होती रहती हैं जो ये बताती हैं कि शायद लोगों को इस बारे में नहीं पता कि होटल के कमरों से क्या उठाना चाहिए और क्या नहीं। तो चलिए आज आपको हम बता ही देते हैं कि होटल के कमरों से क्या उठाना चाहिए और क्या नहीं।
क्या चीज़ें आप होटल के कमरों से उठा सकते हैं?
सबसे पहले बात करते हैं उन चीज़ों की जिन्हें आप होटल के कमरों से अपने घर ले जा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों होटल के कमरे में सबसे पहले चेक करने चाहिए गिलास?
पानी की बोतल:
होटल के कमरों में रखी हुई पानी की बोतलें आपके इस्तेमाल के लिए ही होती हैं और रोजाना कम से कम 2 पानी की बोतल तो आप ले जा सकते हैं। ऐसे में आप होटल के कमरे से वो पानी की बोतलें उठाकर ले जा सकते हैं। हां, ये ध्यान रखें कि मिनी बार में रखी हुई बोतलों को ना छुएं क्योंकि वो पेड होती हैं। चाहे मिनी बार के अंदर पानी की बोतलें रखी हों, शराब की बोतलें रखी हों या फिर कुछ और।
चाय या कॉफी का किट:
ध्यान रखें कि ये चाय या कॉफी किट की बात हो रही है ना कि चाय-कॉफी मशीन की। चाय कॉफी बनाने का सारा सामान जैसे टी बैग्स, कॉफी सैशे, मिल्क पाउडर, शक्कर आदि आप ले जा सकते हैं। हां, अगर कहीं ऐसा लिखा है कि आप चाय-कॉफी का सामान नहीं ले जा सकते हैं तो फिर आप उसे ना ले जाएं।
कॉम्प्लिमेंट्री सिलाई का सामान:
कई होटल अपने गेस्ट को कॉम्प्लिमेंट्री सिलाई का सामान देते हैं। हां, ये जरूर समझें कि कॉम्प्लिमेंट्री सिलाई किट ही ले जाना चाहिए अगर किसी होटल सर्विस से आपने अलग से सिलाई किट मंगवाया है तो उसे आप नहीं ले जा सकते
ओरल हाइजीन किट्स:
टूथब्रश और टूथपेस्ट अगर आपको कॉम्प्लिमेंट्री दिया गया है तो आप उसे घर ले जा सकते हैं। आपने एक बार वो किट यूज कर लिया तो उसे किसी दूसरे गेस्ट को नहीं दिया जाएगा। उसे आपको ही यूज करना है। इसलिए आप उसे घर ले जा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- हमेशा सफेद बेडशीट बिछाने से लेकर फ्रिज में रखी चीजों तक, Hotels के बारे में ये 9 फैक्ट्स क्या जानते हैं आप
स्टेशनरी का सामान:
मोनोग्राम नोटपैड, एनवलप, पेंसिल, पेन, मैगजीन्स (अगर चार्जेबल ना हो तो) आदि को आप घर पर ले जा सकते हैं। स्टेशनरी का सामान आपके इस्तेमाल के लिए ही होता है और हर होटल जो उसे प्रोवाइड करता है वो ये मेंशन कर देता है कि ये कॉम्प्लिमेंट्री है या नहीं।
टॉयलेटरीज:
इसमें कोई भी मिनी किट आ सकता है जैसे इयरबड्स, कॉटन पैड्स, शेविंग का सामान, साबुन, शैम्पू, बॉडी लोशन, कंडीशनर, शावर कैप, बाथरूम स्लीपर आदि। आप इसे होटल के कमरे से आसानी से ले जा सकते हैं और इसे चाहे तो वहीं यूज कर सकते हैं।
इसके अलावा आप होटल के कमरे से कुछ भी घर पर ना ले जाएं। हेयर ड्रायर, बाथरोब, चादर, टीवी का रिमोट, सजाने वाला गमला या कोई भी और चीज़ ले जाना सही नहीं है और वो होटल की प्रॉपर्टी है। होटल के इन नियमों को जानकर आपको कैसा लगा ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।