Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

दिल्ली की इन मार्केट्स में मिलेगा बच्चों की स्टेशनरी और क्राफ्ट से जुड़ा बेहद सस्ता सामान

बच्चों के लिए स्टेशनरी सामान को खरीदने में सबसे ज्यादा पैसा खर्च होता है। ऐसे में दिल्ली के आसपास इन मार्केट्स को करें एक्सप्लोर।
Updated:- 2022-05-31, 19:57 IST
image

बच्चों के पास अगर खूबसूरत स्टेशनरी आइटम्स हों, तो उनका मन पढ़ाई में और भी ज्यादा लगता है। ये क्यूट और फैंसी दिखने वाले स्टेशनरी आइटम्स आपके बच्चे को बेहद पसंद आएंगे। वैसे तो ये स्टेशनरी से जुड़े सामान आपको ऑनलाइन भी मिल जाते हैं, लेकिन इनके दाम बहुत ज्यादा होते हैं।  अगर आप बच्चों के स्टेशनरी प्रोडक्ट्स की शॉपिंग किफायती दामों में करना चाहती हैं, तो आप दिल्ली की इन मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां पर आपको होलसेल रेट्स में स्टेशनरी से जुड़े सभी समान मिल जाएंगे- 

सदर बाजार, दिल्ली- 

stationery wholesale markets in Delhi

स्टेशनरी शॉपिंग के लिए दिल्ली में स्थित सदर बाजार मार्केट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर ऐसी कई दुकानें मौजूद हैं, जहां पर बेहद कम दामों में स्टेशनरी आइटम्स खरीदे जा सकते हैं। आपको अगर बार-बार मार्केट जाने में आलस आता है, तो आप इकट्ठे ज्यादा मात्रा में बच्चों के लिए इन आइटम्स को खरीद सकती हैं। होलसेल रेट में यहां पर आपको कई फैंसी स्टेशनरी प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, जो ऑनलाइन काफी महंगे होते हैं। 

 इसे भी पढ़ें- बच्चों के कपड़े खरीदते समय नहीं होगी कोई गड़बड़, अगर इन बातों का रखेंगी ध्यान

नई सड़क स्टेशनरी मार्केट, चांदनी चौक-  

Stationery Markets in delhi

नई सड़क स्टेशनरी मार्केट दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित है। यहां पर आपको बेहद सस्ते दामों में स्टेशनरी और क्राफ्ट से जुड़े समान मिल जाएंगे। पेन, पेंसिल और रजिस्टर जैसे डेली यूज स्टेशनरी के लिए चांदनी चौक की यह मार्केट बिल्कुल परफेक्ट है। फैंसी सामानों के अलावा यह पर आपको कॉम्पिटिशन लेवल की महंगी किताबें भी मिल जाएंगी, जो कि मार्केट रेट से काफी होंगी। इसके अलावा डेकोरेटिव आइटम्स की शॉपिंग के लिए भी यह मार्केट काफी अच्छी है। 

दरियागंज मार्केट, दिल्ली- 

दरियागंज मार्केट दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट्स में से एक है। यह मार्केट संडे को लगती है। जहां पर किलो के भाव में किताबें बिकती हैं। हालांकि देर से पहुंचने पर आपकी मनपसंद किताब हाथों से जा भी सकती है। ऐसे में किताब खरीदने के लिए आपको सुबह निकलना होगा। 1st हैंड किताबें महंगी होती हैं, लेकिन आप सेकंड हैंड बुक्स भी खरीद सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- नवाबों के शहर से कीजिए चिकनकारी के आउटफिट्स की शॉपिंग, जानें Best Places

लक्ष्मी नगर मार्केट, दिल्ली- 

Book Markets Near Delhi

लक्ष्मी नगर मार्केट में आपको बेहद कम प्राइस पर स्टेशनरी प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। इसलिए आप चाहें तो होलसेल रेट्स में यहां की मार्केट से फैंसी स्टेशनरीज और नॉवेल खरीद सकती हैं। इतना ही आप यहां से बच्चों की किताबें, पेन पेंसिल के साथ-साथ क्राफ्ट आइटम्स भी खरीद सकती हैं। 

किनारी बाजार, चांदनी चौक- 

cheapest stationery wholesale markets

बच्चों को अक्सर तरह-तरह के क्राफ्ट प्रोजेक्ट मिला करते हैं। ऐसे में इन्हें किनारी बाजार में क्राफ्ट से जुड़ा हर सामान खरीद सकती हैं। वैसे तो क्राफ्ट से जुड़े सामान महंगे होते हैं, लेकिन यहां पर आपको सस्ते दामों में क्राफ्ट और स्टेशनरी से जुड़ा हर सामान मिल जाएगा। 

 

तो ये हैं दिल्ली में स्टेशनरी शॉपिंग से जुड़ी सबसे खास मार्केट्स, जहां आपको जरूर खरीदारी करने जरूर जाना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- wikipedia and unsplash

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।