घर के आग्नेय कोण में इन चीजों को रखने से मिलता है लाभ

वास्तु में दिशाओं का विशेष महत्व माना गया है। वास्तु में हर चीज को उनकी दिशाओं और उस दिशा की ऊर्जा के आधार पर रखने की सलाह दी जाती है। जब किसी भी चीज को उनकी प्रकृति के आधार पर सही दिशा में रखा जाता है तो इससे उस वस्तु की एनर्जी भी बढ़ जाती है और इससे व्यक्ति के जीवन में शुभता आती है। वास्तु में चार मुख्य दिशाओं पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के अलावा चार विदिशाएं भी ईशान कोण, नैऋत्य कोण, आग्नेय कोण और वायव्य कोण भी होते हैं।
जहां तक बात आग्नेय कोण की होती है, इसे दक्षिण-पूर्व दिशा भी कहा जाता है। इस दिशा के स्वामी अग्निदेव हैं। इसे एक गर्म दिशा माना जाता है और अग्नि से जुड़ी चीजों के लिए यह दिशा बेहद अच्छी अच्छी है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आग्नेय कोण में आप किन चीजों को रख सकती हैं

बनाएं किचन
आग्नेय कोण में किचन को बनाना सबसे अच्छा माना जाता है। किचन में खाना बनाया जाता है और गैस से जुड़ा काम किया जाता है। ऐसे में इसके लिए आग्नेय कोण यकीनन एक बेहद अच्छा स्थान है। अगर आप अपना नया घर बनवा रही हैं तो ऐसे में आप इस दिशा में किचन बनवाने पर विचार करें।
बेडरूम में रखें ये चीजें

आप अपने बेडरूम की दक्षिण-पूर्व दिशा में रेड कलर के ग्लोब, रेड लैंप या रेड लाइट रखी जा सकती हैं। बेडरूम की इस दिशा में रेड कलर की आइटम रखने से आपको बेहद लाभ मिलता है। इससे आपके बिजनेस में तरक्की होती है और पैसे की कोई कमी नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें: वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में रखें यह चीजें, मिलेगा लाभ
रखें रोज क्वार्ट्ज के शोपीस
दक्षिण-पूर्व दिशा में अगर आप कोई शोपीस रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप रोज क्वार्ट्ज के बने हुए शोपीस को रख सकती हैं। इस दिशा में रोज क्वार्ट्ज के शोपीस रखने से यह आपके भाग्य को चमकाते हैं। साथ ही साथ, इससे घर में पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और रिश्तों में सुधार होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में बंधनवार या तोरण लगाते समय वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि
रखें मनी प्लांट

दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट भी रखा जा सकता है। इससे घर में पैसों से बरकत होती है। लेकिन इसे लगाते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि इसके स्टैक या तने चार व आठ नहीं होने चाहिए। चार और आठ की संख्या अच्छी नहीं मानी जाती है। इसके स्थान पर आप नौ की संख्या चुन सकते हैं।
लकड़ी के बने शोपीस
रोज क्वार्ट्ज के अलावा लकड़ी के बने शोपीस भी साउथ-ईस्ट अर्थात् दक्षिण-पूर्व में रखना बेहद लाभदायी हो सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति का भाग्य चमकता है। बिजनेस में तरक्की होती है और व्यक्ति के रूके हुए काम भी आसानी से बन जाते हैं। इसके अलावा, हरे रंग के शोपीस को भी साउथ-ईस्ट में लगाया जा सकता है। इसका संबंध भी व्यक्ति के धन से है। आप चाहें तो इस दिशा में हरे-भरे जंगल की सीनरी को इस दिशा में लगा सकती हैं। हालांकि, जंगल की सीनरी लगाते समय यह ध्यान रखें कि उसमें सूखे पेड़ व पतझड़ का सीन नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, उस जंगल की सीनरी में पानी या नदी नहीं होनी चाहिए।
तो अब आप भी आग्नेय कोण में इन चीजों को रख सकती हैं और इस दिशा की एनर्जी का पॉजिटिव इफेक्ट पा सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।