मॉल में शॉपिंग के अलावा ये 5 काम कर सकते हैं आप

Things to Do At Mall: आमतौर पर लोग बस मॉल में शॉपिंग करके वापिस आ जाते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि शॉपिंग के अलावा मॉल में क्या-क्या कर सकते हैं।

 
shopping and other things we can do mall

Things to Do At Mall: बहुत बार हम लोग सोचते हैं कि शॉपिंग मॉल में सिर्फ शॉपिंग ही जा सकती है। हालांकि, असल में ऐसा नहीं है। यही कारण है कि किसी भी शॉपिंग मॉल में जितने लोग शोरूम के अंदर दिखाई देते हैं, उतने ही बाहर भी। अब आप सोचेंगे कि मॉल में आखिर शॉपिंग के अलावा कर क्या सकते हैं? चलिए इस आर्टिकल में समझते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।

डेट प्लान करें

date at mall

बहुत बार कपल कंफ्यूज हो जाते हैं कि डेट के लिए किस जगह को चुना जाएं? अगर आपके सामने भी यह दिक्कत आए तो आप मॉल जा सकते हैं। मॉल में बहुत सी ऐसी जगह होती है जहां कपल बैठकर समय बिता सकता है। बहुत से मॉल के सामने ग्रीन एरिया भी होता है जो टाइम स्पेंड और बातें करने के लिए एक बढ़िया जगह है।

फन जोन का मजा लें

आजकल हर मॉल में आपको अलग से फन जोन मिल जाएगा जहां ढेर सारी एक्टिवीटीज करने के विकल्प होते हैं। अगर आपके साथ छोटे बच्चे हैं तो आप उन्हे भी जोन में खेलने-कूदने के लिए छोड़ सकते हैं। फन जोन के साथ-साथ फिस मसाज जैसे भी बहुत सारे ऑप्शन आपको मॉल में मिल जाएंगे।

मूवी देंखे

बहुत बार हम रोजाना एक ही रूटीन फॉलो कर-कर के बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ अलग करके अपना दिन बिताना चाहते हैं तो आप मूवी देखने जा सकते हैं। आजकल हर मॉल मेंमूवी थिएट बना होता है।

पार्टी के लिए जाएं

food court at mall

अगर आपको पार्टी करना पसंद है तो भी आप मॉल जा सकते हैं। बहुत से मॉल में आपको पार्टी के लिए कई क्लब और कैफे मिल जाएंगे जहां आप नाच-गाने का आनंद ले सकते हैं।

मूड फ्रेश करें

इन सभी टिप्स के अलावा आप मूड फ्रेश करने के लिए भी मॉल में घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःबर्थडे के दिन रेस्तरां में चाहिए डिस्काउंट तो लें इन टिप्स की मदद

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP