Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:31 AM IST

Smartphone के लिए नया स्क्रीन गार्ड खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

मोबाइल फोन के लिए स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस आर्टिकल में आपको इसी के बारे में जानकारी दी गई है।
Updated:- 2024-08-20, 13:00 IST
image

फोन में स्क्रीन गार्ड लगवाने के फायदे के बारे में तो हर कोई जानते हैं। कभी गलती से फोन हाथ से छूटकर गिर जाए और उसपर स्क्रीन गार्ड न लगा हो तो जाहिर सी बात है, इसका असर डायरेक्ट फोन की स्क्रीन पर ही पड़ेगा। यही कारण है कि फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन गार्ड लगवाते हैं। हालांकि, फोन की सुरक्षा के लिए उसपर सिर्फ टेम्पर्ड ग्लास लगा हो यही जरूरी नहीं होता है। इसके लिए इस बात का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है कि आप किस तरह की ग्लास लगवा रहे हैं। अगर यह काफी सस्ता है, तो इसके नकली और लो क्वालिटी के होने के चांसेज ज्यादा हैं। ऐसे में, जरूरी है कि आप स्क्रीन गार्ड खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 

स्क्रीन गार्ड की क्वालिटी

screen tempered

खरीदने से पहले स्क्रीन गार्ड की क्वालिटी को जरूर चेक करें। देखें कि स्क्रीन गार्ड उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से बना है या नहीं। एक अच्छा टेम्पर्ड ग्लास उच्च-गुणवत्ता वाले कांच से बना होना चाहिए। इस तरह के ग्लास मजबूत, टिकाऊ और प्रभावशील होते हैं।

स्क्रीन गार्ड का आकार

स्क्रीन गार्ड खरीदते वक्त उसके आकार को भी देखना जरूरी होता है। अगर आपका फोन बड़ा है और आपने स्क्रीन गार्ड छोटा ले लिया है, तो यह किसी काम का नहीं रहेगा, क्योंकि फोन के किनारों तक यह एडजस्ट नहीं हो पाता है। ऐसे में आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन को कभी नुकसान हो सकता है। टेम्पर्ड ग्लास खरीदने जाएं तो अपने साथ स्मार्टफोन जरूर लेकर जाएं।

स्क्रीन गार्ड की मोटाई

स्क्रीन गार्ड बहुत मोटा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे स्क्रीन की संवेदनशीलता प्रभावित हो सकती है। एक अच्छा टेम्पर्ड ग्लास 0.3mm से 0.5mm मोटा होना चाहिए। ऐसे ग्लास ही फोन की स्क्रीन को नुकसान होने से बचाता है।

एडहेसिव चेक करें

does tempered glass protect screen from cracking

टेम्पर्ड ग्लास का एडहेसिव (चिपकने वाला पदार्थ) को जरूर चेक करें। एक अच्छे एडहेसिव वाला टेम्पर्ड ग्लास फोन की स्क्रीन पर अच्छी तरह से चिपक जाता है और इसे निकलना भी मुश्किल होता है। 

इसे भी पढ़ें- मोबाइल फोन में मौजूद यह फीचर बताएगा बुखार है या नहीं, जानें कैसे करता है काम

स्क्रीन गार्ड की कीमत

स्क्रीन गार्ड की कीमत पर ध्यान देना भी जरूरी है। कई बार मार्केट में सस्ते प्रोडक्ट को अधिक रेट में बेचे जाने का कारोबार किया जाता है। यही नहीं कई स्क्रीन गार्ड काफी सस्ते होते हैं, जिसकी क्वालिटी खराब हो सकती है। ऐसे में, जरूरी है कि आप इसके बारे में अच्छे से जानें तभी खरीदें।

इसे भी पढ़ें- 5 टिप्‍स आजमाएं, बारिश में स्‍मार्टफोन को भीगने से बचाएं

ब्रांड देखकर खरीदें स्क्रीन ग्लास

एक अच्छा टेम्पर्ड ग्लास खरीदने से पहले, ब्रांड और समीक्षाओं पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। अच्छे ब्रांड का टेम्पर्ड ग्लास अधिकतर उच्च-गुणवत्ता वाला होता है। इसलिए ब्रांड पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों स्क्रीन गार्ड लगे होने के बावजूद टूट जाती है फोन स्क्रीन?

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।