विंडो एसी खरीदने से पहले रखें इन 3 बातों का ध्यान, नहीं तो हो जाएगा आपका नुकसान

अगर आप विंडो एसी खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको विंडो एसी खरीदते समय किन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए ताकि बाद में आपको किसी प्रकार का नुकसान ना झेलना पड़े।  
Updated:- 2023-04-28, 12:15 IST
image

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में एसी की जरूरत सबसे अधिक पड़ती है। कई लोग नई विंडो एसी खरीद लेते हैं लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं जिसके कारण उन्हें बाद में नुकसान झेलना पड़ता है। अगर आप नई विंडो एसी खरीदने की सोच रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

1)एसी की कैपेसिटी चेक करें

things to keep in mind before buying a new window ac

आप जिस भी कंपनी की एसी खरीदने जा रही हैं उसकी कैपेसिटी भी जरूर चेक करें। विंडो एसी लेने से पहले यह भी देखें कि वह एसी आपके कमरे की खिड़की में सही से फिट होगी या फिर नहीं। आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि बहुत ज्यादा टन का एसी लेने से बिजली बिल भी अधिक आएगा। आपको कमरे के हिसाब से विंडो एसी का चुनाव करना चाहिए।(इन टॉप 10 एयर कंडीशनर से गर्मी की करें छुट्टी, बजट में भी रहेंगे फिट)यदि आपके घर का कमरा 180 वर्ग फुट तक है तो आपको 1.5 टन वाली विंडो एसी का चुनाव करना चाहिए। इसके अलावा यह भी देखें कि जो एसी आप खरीद रही हैं वह कम डेसिबल रेटिंग वाला है या नहीं। कम डेसिबल रेटिंग होने से एसी से अधिक आवाज नहीं आती है।

2)रेटिंग का रखें ध्यान

एसी लेने से पहले यह जरूर देख लें कि उसमें कम से कम 3 रेटिंग वाली यूनिट हो। अगर आप इससे कम यूनिट वाला एसी लेते हैं तो बिजली बिल ज्यादा खर्च होगा। एसी जितना ज्यादा स्टार रेटिंग का होता है वह उतना बेहतर है क्योंकि उतनी ही कम बिजली की खपत होती है। अगर आप 5-स्टार पावर रेटिंग वाला विंडो एसी खरीदती हैं तो एसी के द्वारा बिजली की खपत कम होगी।

इसे जरूर पढ़ें: Easy tips: घर पर खुद से ही कर सकती हैं विंडो एयर कंडीशनर को साफ, जानिए कैसे

3)एसी के फीचर्स का रखें ध्यान

आपको बता दें कि विंडो एसी की तुलना में स्प्लिट एसी की तुलना में कम कीमत में आ जाती है। एसी खरीदने से पहले उसकी कीमत के अलावा उसके फीचर्स का भी ध्यान रखना जरूरी होता है।(कहीं आप तो सच नहीं मानती एसी से जुड़ी हुई ये 3 बातें?)

एसी में स्विंग विंग्स का फीचर्स का होना भी बहुत जरूरी है। साथ ही इन्वर्टर वाला विंडो एसी खरीदना एक अच्छा ऑप्शन होता है, क्योंकि इससे बिजली की काफी बचत होती है और एयर कंडीशनर की एफिशिएंसी को भी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: AC या Cooler की खरीदारी से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

इन तीन बातों का ध्यान रखकर ही आपको विंडो एसी का चुनाव करना चाहिए।  अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।