herzindagi
famous item in Maharashtra

महाराष्ट्र घूमने का कर रही हैं प्लान, तो इन चीजों को खरीदे बिना वापस ना आएं

वीकेंड हो या छुट्टियों का मौका अधिकतर लोग अलग-अलग शहरों और राज्यों का घूमने का प्लान करते हैं। अगर आप महाराष्ट्र जाने का प्लान कर रही हैं और वहां से कुछ यादगार चीजें लाना चाहती हैं, तो इन सामानों को खरीदे बिना वापस न आएं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-12, 14:41 IST

Maharashtra Trip: महाराष्ट्र शहर अपने इतिहास और संस्कृति को समेटे हुए है। अक्सर हम किसी जगह को घूमने के बाद घर आकर सोचते हैं, ये चीजें मिस हो गई। अगर आप सपनों के इस शहर को घूमने गए हैं या प्लान कर रही हैं, तो यहां पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप यादों के तौर पर घर ला सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप महाराष्ट्र से जरूर खरीद कर लाएं।

महाराष्ट्रीयन आभूषण

महाराष्ट्रीयन आभूषण

 

बारीक और जटिल डिजाइन से निर्मित यहां के आभूषण महाराष्ट्र की शान है। यहां की नथ, कोल्हापुरी साज हार और कोल्हापुरी साज की बालियां बेहद ही लोकप्रिय हैं। आप महाराष्ट्र से घर जाते वक्त इन ज्वेलरी को जरूर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-गणेश पर्व में हिस्सा लेने मुंबई जा रहे हैं, तो इन 3 मंदिरों में दर्शन करके जरूर आएं

पैठणी साड़ियां

Unique things to buy in Pune

महिलाओं को साड़ियां पहनना बेहद ही पसंद होता है। अगर आप भी साड़ियों को पहनने और अलग-अलग कलेक्शन का शौक रखती हैं, तो महाराष्ट्र से पैठनी साड़ी खरीद कर जरूर लाएं। पैठनी साड़ी चमकीले रंगों और जटिल जरी के काम के लिए जानी जाती है। पुणे में बेहतरीन हथकरघा स्टोर हैं, जहां से आप ये पारंपरिक साड़ियां खरीद सकती हैं।

कोल्हापुर की चप्पलें

Cheapest things to buy in Mumbai

चप्पलों के बाजार में आपने कभी न कभी कोल्हापुरी चप्पलों के बारे में तो जरूर ही सुना होगा। कोल्हापुरी चप्पल अपनी मजबूती और अनूठी डिजाइन के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। महाराष्ट्र से आप इन हस्तनिर्मित चमड़े की चप्पलों को जरूर खरीदें।साथ ही आप यहां से वारली पेंटिंग, बिदरी वेयर या पेपर माचे आइटम भी ला सकती हैं।

श्रूसबरी बिस्किट

महाराष्ट्र से घर आते वक्त आप यहां से स्वादिष्ट श्रूसबरी बिस्किट लाना बिल्कुल भी न भूलें। बता दें श्रूसबरी बिस्किट पुणे की पाक विरासत का पर्याय बन चुके हैं।

चितले बंधु का पेठा

petha chitale bandhu sweet

अगर आप मीठा खाने का शौक रखती हैं, तो आप यहां से चितले बंधु का पेठा खरीदना बिल्कुल भी भूलें। आप इसे अपने मेहमान या दोस्तों को उपहार में भी दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-ये हैं मुंबई के सालों पुराने बेकरी आइटम्स, जाएं तो आप भी जरूर करें ट्राई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।