इन स्टार किड्स के नाम हैं उनके पैरेंट्स के नाम का कॉम्बिनेशन

ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जिनका नाम वास्तव में उनके माता-पिता के नाम का एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2022-05-15, 09:41 IST
image

दुनिया में हर पैरेंट के लिए उसका बच्चा सबसे खास, अलग व प्यारा होता है। इसलिए, वह अपने बच्चे के लिए सब कुछ एकदम खास व अलग करना चाहते हैं, फिर चाहे वह उसका नाम ही क्यों ना हो। यहां तक कि बच्चे के जन्म से पहले ही उसके नाम को लेकर पैरेंट्स उत्सुक हो जाते हैं और वह कुछ अच्छे नामों की लिस्ट तक तैयार करते हैं। लेकिन जब बच्चा आप दोनों के प्यार की निशानी है, तो क्यों ना उसका नाम भी आपके नाम का ही एक कॉम्बिनेशन क्यों ना हो।

दरअसल, ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने बच्चे का नाम एक बेहद ही खास अंदाज में व बहुत सोच-समझकर रखा है। उन्होंने अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम चुना है, जो वास्तव में उनके व उनके पार्टनर के नाम का ही एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इस लिस्ट में विराट और अनुष्का से लेकर मीरा राजपूत और शाहिद कपूर तक के नाम शामिल है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटी पैरेंट्स के बारे में बता रहे हैं-

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 

anushka virat chid

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसंबर, 2017 को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद अनुष्का और विराट ने शादी करने का फैसला किया था। 11 जनवरी, 2021 को अनुष्का ने एक बच्ची को जन्म दिया था। 1 फरवरी, 2021 को, अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहली पारिवारिक तस्वीर साझा की थी, और कैप्शन में अपनी बेटी के अनोखे नाम की घोषणा की थी। इस सेलिब्रिटी कपल ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा, जो विराट और अनुष्का के नाम का एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। बता दें वामिका देवी दुर्गा का एक नाम है। इस नाम का मतलब भगवान शिव और पार्वती का मिलाजुला स्वरूप भी माना जाता है। 

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा 

rani mukherjee aditya chopda

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा दोनों ने साल 2014 में शादी की थी। आदित्य ने अपनी पहली पत्नी पायल खन्ना को तलाक देने के बाद रानी को डेट करना शुरू कर दिया था। कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। 9 दिसंबर 2015 को रानी ने एक नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने आदिरा चोपड़ा रखा है। आदित्य की ’आदि’ और रानी की ’रा’ के साथ, आदिरा का नाम अपने माता-पिता के नामों का ही एक संयोजन है। आदिरा एक बेहद ही खूबसूरत नाम है, जिसका अर्थ बलवान, नोबल, सुंदर व शक्तिशाली होता है।

इसे जरूर पढ़ें:बर्थडे स्पेशल: इस वजह से रानी करने लगी थीं आदित्य चोपड़ा से प्यार, जानें इनकी लव स्टोरी

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर 

shahid mira daughter

शाहिद कपूर मीरा राजपूत के साथ 7 जुलाई, 2015 को शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने 26 अगस्त, 2016 को अपने पहले बच्चे, मिशा कपूर का दुनिया में स्वागत किया था। मीशा एक बेहद ही खूबसूरत नाम है, जो मीरा और शाहिद कपूर के नाम का एक कॉम्बिनेशन है। इस नाम में उन्हें अपनी मां से ’मी’, मीरा का नाम और अपने पिता शाहिद के नाम से ’शा’ मिला।

 

शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़ 

शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़ को टीवी धारावाहिक सात फेरे से काफी प्रसिद्धि और प्रशंसकों से बहुत प्यार मिला था। शरद ने जून 2005 में कीर्ति के साथ शादी की। इसके बाद, यह कपल एक बच्ची का पैरेंट बना, जिसका नाम उन्होंने 7 फरवरी 2014 को केशा रखा था। केशा का नाम उसके माता-पिता के नाम से लिया गया है, कीर्ति से के और शरद से शा। इस तरह इस प्यारी सी बच्ची का नामकरण हुआ।

इसे जरूर पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा और निक के घर आया नया मेहमान, सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।