हर व्यक्ति अपनी आय के अनुसार लाइफस्टाइल जीता है। वैसे भारत के अधिकतर परिवार मिडिल-क्लास हैं। उनका जीने का अपना एक अलग तरीका है। वह हर चीज में बचत करने के बारे में सोचते हैं और कम में भी अधिक बेहतर व खुशहाल जीवन जीने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, उनकी कुछ आदतें व लाइफस्टाइल की कुछ बातें अन्य लोगों को पसंद ना आएं। कई बार तो मिडिल क्लास फैमिली के लाइफस्टाइल पर लोग मीम्स भी बनतो हैं। लेकिन अगर ध्यान से देखा जाए तो आप पाएंगे कि यह आपके लिए बेहद लाभदायक है।
यूं तो हर कोई एक हाई क्लास लाइफस्टाइल जीना चाहता है, लेकिन फिर भी मिडिल क्लास लोगों की कुछ आदतें केवल पैसों की बचत के लिहाज से अच्छी नहीं हैं, बल्कि यह वास्तव में आपकी सेहत और प्रकृति के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही मिडिल क्लास हैबिट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाना आपके लिए भी फायदे का सौदा हो सकता है-
अधिक मिडिल क्लास फैमिलीज में यह देखा जाता है कि घर के सभी सदस्य घर के बने खाने को ही प्राथमिकता देते हैं। इतना ही नहीं, परिवार के सभी सदस्य अमूमन एक साथ बैठकर खाना खाते हैं। इससे एक नहीं, बल्कि कई लाभ होते हैं। सबसे पहले तो आप अतिरिक्त पैसे खर्च करने से बच जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, घर का बना खाना अधिक टेस्टी व पौष्टिक होता है, जिससे स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। चूंकि मिडिल क्लास फैमिलीज एक साथ बैठकर खाना खाने पर जोर देती हैं, इससे उनके आपसी रिश्तों के धागे भी मजबूत बनते हैं।
इसे भी पढ़ें-होम क्लीनिंग सर्विसेज बुक करने से पहले इन चार बातों पर जरूर दें ध्यान
यह एक कॉमन हैबिट है, जो आपको हर मिडिल क्लास फैमिली में देखने को मिलेगी। मिडिल क्लास फैमिलीज में महिलाएं किसी भी चीज को बाहर फेंकने से पहले कई बार सोचती हैं और उसका हर संभव इस्तेमाल करती हैं। मसलन, अगर कोल्ड ड्रिंक की बोतल खाली हो जाती है तो वह उसे बाहर फेंकने की बजाय उससे प्लांटर या स्टेशनरी होल्डर आदि तैयार कर लेती है। इससे जहां पर्यावरण कम से कम प्रदूषित होता है, वहीं दूसरी ओर वह अपनी क्रिएटिविटी को भी एक नए लेवल तक ले जा पाती हैं। आज के समय में अगर आप देखें तो यही रियूज आइटम्स मार्केट में काफी महंगे दामों में मिलती है, तो क्यों ना आप भी इसे घर पर ही बनाएं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें-Union Budget 2021: मिडिल क्लास के लिए इस बजट में रहीं ये 10 हाइलाइट्स
मिडिल क्लास फैमिलीज में लेडीज अधिकतर लोकल मार्केट से शॉपिंग करना पसंद करती हैं। यह भी कई मायनों में बेहद फायदेमंद है। जब आप लोकल मार्केट से शॉपिंग करती है तो आपको जहां एक ओर सामान काफी सस्ता मिलता है, वहीं दूसरी ओर इससे लोकल मार्केट्स व वेंडर्स को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही साथ जब आप लोकल मार्केट से सामान खरीदती हैं तो आप हर चीज को अच्छी तरह चेक करके फ्रेश ही खरीद सकती हैं।
मिडिल क्लास फैमिलीज में महिलाओं की आदत होती है कि वह अपनी ग्रॉसरी की लिस्ट से लेकर खर्चों तक को एक कॉपी में लिखती हैं। उनकी यह आदत आपको भले ही वेस्ट लगे, लेकिन वास्तव में यह बेहद लाभदायक है। सबसे पहले तो आपको इससे खुद का आकलन करना आसान हो जाता है और अगर आप अधिक खर्चीले हैं तो इससे अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाने में मदद मिलती है। साथ ही यह एक ऐसी आदत है जो आपको अधिक आर्गेनाइज्ड बनाती है। किसी भी चीज को लिखने से उसे बेहतर तरीके से करना अधिक आसान हो जाता है।
तो अब आप किस मिडिल क्लास हैबिट को अपनी लाइफ में शामिल करना चाहेंगे? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।