जब एक बच्चा जन्म लेता है तो पैरेंट्स अपने बच्चों को सब कुछ बेस्ट देना चाहते हैं। फिर चाहे बात उनके नाम की ही क्यों ना हो। पैरेंट्स अपने बच्चे का एक ऐसा नाम रखना चाहते हैं, जो सबसे खास व अलग हो और बच्चे को भी बड़े होने के बाद अपना नाम काफी पसंद आए। अमूमन अपने बच्चे का नाम सलेक्ट करते समय वे उसके अर्थ पर भी उतना ही ध्यान देते हैं।
सेलेब्स पैरेंट्स भी इससे अलग नहीं है। वे भी अपने बच्चे का नाम बेहद सोच-समझकर रखते हैं और उनके द्वारा रखा गया नाम फैन्स के बीच चर्चा का विषय भी बन जाता है। ऐसे कई सेलेब्स पैरेंट है जिन्होंने अपने बच्चे का नाम एकदम डिफरेंट रखा है। वहीं कुछ पैरेंट्स ने अपने नामों को मिलाकर एक खूबसूरत नाम अपने बच्चे को दिया।
वहीं, कुछ सेलेब्स पैरेंट्स ने अपने बच्चों का नाम सलेक्ट करते समय उसमें इमोशन्स को भी एड किया। इन्होंने ग्रैंड पैरेंट्स के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं-
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं इन बॉलीवुड सितारों के Non Famous बच्चों के बारे में
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका और निक ने 22 जनवरी, 2022 के दिन ऑफिशियली पैरेंट होने की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि वे सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। इस खूबसूरत जोड़े ने अपनी बच्ची के लिए एक अनोखा नाम चुना। उन्होंने अपनी नन्हीं सी जान का मना मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। प्रियंका और निक की बेटी का नाम उसकी नानी व दादी के नाम कॉम्बिनेशन है। मालती और मैरी क्रमशः प्रियंका की मां, डॉ मधु चोपड़ा और निक की मां, डेनिस के मिडिल नाम हैं। इसके अलावा मालती संस्कृत मूल का शब्द है, जबकि मैरी एक लैटिन शब्द है।
आमिर खान को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में जाना जाता है। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं, ईरा और जुनैद। इसके बाद, आमिर खान ने किरण राव से शादी की। किरण राव ने सरोगेसी के जरिए 5 दिसंबर, 2011 को अपने बेटे आजाद राव खान को जन्म दिया। आमिर खान और किरण राव ने अपने बेटे का नाम आमिर खान के परदादा और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद के नाम पर आजाद राव खान रखा।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- जानें कितने स्टाइलिश हैं बॉलीवुड सेलेब्स के ये स्टार किड्स
बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल फिल्म मेकर के रूप में जाने जाने वाले करण जौहर ने साल 2017 में पिता होने के सुख का अनुभव किया। करण ने भले ही अभी तक शादी ना की हो, लेकिन फिर भी सरोगेसी के जरिए वे पिता बने और अपने जीवन में दो प्यारे बच्चों यश और रूही का स्वागत किया।
करण जौहर ने अपने दादा-दादी के नाम के आधार पर अपने बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही रखा। जबकि यश का नाम उनके दिवंगत दादा, यश जौहर के नाम पर रखा गया था, रूही का नाम उनकी दादी, हीरू के इंस्पायर्ड है। वे जहां एक ओर अपने काम को पूरी तवज्जो देते हैं। वहीं अपने बच्चों से भी वे उतना ही प्यार करते हैं और अक्सर उनके साथ समय बिताते हुए तस्वीरें शेयर करते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।