Koffee With Karan 7 में मस्ती करते दिखेंगे ये स्टार्स

koffee with karan 7 के प्रोमो में ढेर सारे सेलिब्रीटीस मस्ती करते दिख रहे हैं। जानिए शो का प्रोमो कितना दमदार है। 
Updated:- 2022-07-04, 19:06 IST
image

करण जौहर (Karan Johar) के फेमस शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पर अब जल्द ही इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है।  कॉफी विद करण 7 का प्रोमो रिलीज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार का सीजन भी काफी दमदार लग रहा है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े  सेलेब्स इस शो में नजर आने वाले हैं। कॉफी विद करण के अब तक के 6 सीजन काफी हिट रहे हैं। 7 जुलाई से कॉफी विद करण का धमाकेदार सीजन फैंस के बीच आ जाएगा। प्रोमो में उन सारे सेलिब्रिटी को देखा जा सकता है जो शो में नजर आने वाले हैं। इस बार का सीजन 7 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। तो आइए जानते हैं,  कॉफी विद करण के लेटेस्ट सीजन में कौन-कौन से स्टार्स मस्ती करते दिखेंगे।

ये स्टार्स आएंगे नजर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

कॉफी विद करण के नए प्रोमो में ठहाके लगाते और एक दूसरे की पोल खोलते ढेर सारे स्टार्स नजर आएंगे। प्रोमो रिलीज होने के बाद से ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार के शो में सबसे बेहतरीन मेहमानों की लिस्ट तैयार की गई है।  रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, शाहीद कपूर, अक्षय कपूर, सारा अली खान, टाईगर शोफ, वरुण धवन और कृति सनेन जैसे कई सितारे इस बार शो में नजर आने वाले हैं। प्रोमो में दिख रही बातचीज को देखकर साफ पता चलता है किकॉफी विद करण सीजन 7 के सारे एपिसोड्स में सितारे खूब मजाक करते नजर आएंगे। 

इसे भी पढ़ेंः आखिर karan johar को आलिया से क्यों कहना पड़ा 'मुझसे जलना मत', पढ़ें पूरी खबर

करण जौहर है काफी एक्साइटेड

कॉफी विद करण सीजन 7 के लिए फैंस के साथ-साथ खुद करण जौहर भी काफी एक्साइटेड हैं। शो के नए सूजन पर बात करते हुए उन्होंने कहा “मैं कॉफी विद करण केएक नए सीज़न के लिए वापस आने के लिए उत्साहित हूं। 18 से अधिक वर्षों से व्यक्तिगत सेलिब्रिटी हॉटस्पॉट होने के वादे को पूरा करते हुए। यहां सितारों से बातचीत पर कोई ब्रेक नहीं है।" वह आगे कहते हैं कि कॉफी विद करण टीवी पर नहीं लौटेगा क्योंकि हर बेहतरीन कहानी को एक अच्छे ट्विस्ट की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ेंः ज्वेलरी के बिजनेस में कदम रख चुके हैं फिल्ममेकर करण जौहर, 'त्यानी' है ब्रैंड का नाम

सितारों से लेकर फैंस तक हर कोई शो के 7 सीजन के लिए बहुत उत्सुक है। शो हकीकत में कितनी दमदार है, यह तो 7 तारीख को ही पता चल पाएगा। आपको  कॉफी विद करण के 7 सीजन का प्रोमो कैसा लगा? यह हमें फेंसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Picture Credit: Karan Johar/Instagram

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।