ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग स्किल्स के जरिए दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक के बाद एक सुपरहिट मूवीज के जरिए उन्होंने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है। इतना ही नहीं, इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने केवल देश में ही नहीं, बल्कि ग्लोबली भी नाम कमाया है और लोग इनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
अमूमन इन सेलेब्स की एक्टिंग और हिन्दी को देखकर अधिकतर लोगों को यही लगता है कि यह भारत में ही पैदा हुई हैं। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं, जो भारत में रहती हैं और उन्होंने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का ऑप्शन चुना है, जबकि वास्तव में वह भारत में पैदा ही नहीं हुई हैं। जी हां, इस लिस्ट में एक या दो नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड बालाओं के नाम शामिल हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जो भारत में पैदा नहीं हुई हैं-
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है दीपिका पादुकोण का। 'ओम् शांति ओम्' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली दीपिका 'राम लीला', 'पद्मावत' और 'छपाक' जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और लोग इन्हें बेहद ही पसंद करते हैं। हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दीपिका का जन्म भारत में नहीं हुआ है। उनका जन्म कोपेनहेगन, डेनमार्क में प्रकाश पादुकोण और उज्जला पादुकोण के घर हुआ था। बाद में, जब वह एक वर्ष की थी तो उनके माता-पिता भारत के बेंगलुरु शहर में शिफ्ट हो गए।
जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड में जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी एक अलग जगह बनाई है। जैकलीन हाउसफुल, 'रेस', 'रॉय', 'ब्रदर्स' और 'जुड़वा 2' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन जैकलीन वास्तव में श्रीलंका से ताल्लुक रखती है। जैकलीन फर्नांडीस का जन्म कोलम्बो, श्रीलंका में 11 अगस्त 1985 को हुआ था। इतना ही नहीं, वह साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी हैं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती हैं। हालांकि, उनका जन्म हांगकांग में एक कश्मीरी पिता और ब्रिटिश मां के यहां हुआ था। उन्होंने अपना बचपन कई देशों में बिताया। कैटरीना के जन्म के बाद उनका परिवार कुछ दिन चीन में रहा और उसके बाद वह जापान में शिफ्ट हो गए।। इसके बाद आठ साल की उम्र में वह फ्रांस चली गई। इसके अलावा, कैटरीना ने अपना बचपन स्विट्जरलैंड, पोलैंड सहित कई यूरोपीय देशों में बिताया। अंत में, वह भारत आ गई और यहां पर 'बूम' मूवी के साथ अभिनय की शुरुआत की।
इसे भी पढ़ें:टेलीविजन जगत के इन सबसे फेमस Love Triangles ने तोड़ा सबका दिल
एली एवराम
एली एवराम ने फिल्म 'मिकी वायरस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन एली को रियलिटी शो 'बिग बॉस' से अधिक पहचान मिली। इतना ही नहीं, एली और कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' में भी उनकी भूमिका को पसंद किया गया। इन दिनों एली बॉलीवुड मूवीज कर रही हैं, लेकिन उनका जन्म भारत में नहीं हुआ था, बल्कि वह स्वीडन में जन्मी थी। एली एवराम का जन्म स्वीडन के स्टॉकहोम में एक ग्रीक पिता और स्वेड मां के घर हुआ था।
इसे भी पढ़ें:शादीशुदा होते हुए भी किसी दूसरे के प्यार में पड़ गए यह सेलेब्स
नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी यूं तो कुछ चुनिंदा फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन उन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं। खासतौर से, रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रॉकस्टार' में नरगिस फाखरी ने अपनी गहरी छाप छोड़ी। यह उनकी डेब्यू मूवी थी, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। फाखरी का जन्म 20 अक्टूबर 1979 को न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में मोहम्मद फाखरी और एक पूर्व पुलिस अधिकारी मैरी फाखरी के घर हुआ था।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों