गोल्ड डिगर बुलाने पर सुष्मिता सेन ने दिया करारा जवाब, जानिए उन्होंने क्या कहा

सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्हें गोल्ड डिगर बुलाने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। 
Updated:- 2022-07-18, 12:31 IST
image

ललित मोदी ने कुछ दिनों पहले अपने और सुष्मिता सेन के रिलेशनशिप का खुलासा किया है। इसके बाद से दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में नकारात्मक कमेंट करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। दरअसल ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रिलेशनशिप पर लोग अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहा। यही कारण है उन्होंने लोगों की इस बात पर अपना जवाब दिया है। आप भी जानिए आखिर सुष्मिता सेन ने क्या कहा है। 

सुष्मिता सेन ने दिया करारा जवाब

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता सेन ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि बीते दिनों से लोग जो न मेरे दोस्त हैं और ना मुझे जानते हैं, मेरे जीवन के बारे में तरह-तरह की टिप्पणी दे रहे हैं। मुझे 'गोल्ड डिगर' कहकर पुकार रहे हैं। लोग जमकर मेरी आलोचना कर रहे हैं लेकिन मुझे इन सभी चीजों से फर्क नहीं पड़ता है। जो भी बुद्धिजीवी ऐसा सोच रहे हैं ये उनकी मानसिकता को साफ दिखाता है। इन तुच्छ मानसिकता वाले लोगों के अलावा मेरे शुभचिंतक हैं और मेरा परिवार मेरे साथ है। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि मैं गोल्ड से ज्यादा डायमंड पसंद करती हूं और आज भी उन्हें खुद खरीदती हूं। सुष्मिता सेन ने पोस्ट में लिखा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और हमेशा एक सूरज की तरह चमकती रहूंगी। 

इसे भी पढ़ेंः सरयू नदी में मिला 30 किलो भारी चांदी का शिवलिंग, लोगों ने बताया चमत्कार

पोस्ट पर आए 2 लाख से ज्यादा लाइक

लोगों का सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहकर पुकारना न सिर्फ सुष्मिता बल्कि फैंस को भी बिल्कुल पसंद नहीं आया। यही कारण है उनके पोस्ट पर लगातार फैंस उनका समर्थन करते दिख रहे हैं। वहीं सुनील शेट्टी से लेकर राजेश खट्टर तक ने सुष्मिता के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। साथ ही फैंस उनके करारा जवाब देने के तरीके की बहुत तारीफ कर रहे हैं। सुष्मिता के पोस्ट पर अभी तक 2 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। (सुनील शेट्टी को शादी के लिए करना पड़ा था 9 साल इंतजार)

इसे भी पढ़ेंः आखिर क्यों विवादों में फंस गया है मंगलसूत्र, जानें हिंदू मान्यताओं के हिसाब से इसका महत्व

सुष्मिता सेन सिंगल मदर और आत्मनिर्भर महीला हैं। एक इंटरव्यू के दौरान वह बता चुकी हैं कि वो अपने लिए डायमंड खुद खरीदना पसंद करती हैं। उन्हें डायमंड खरीदने के लिए किसी आदमी की जरूरत नहीं है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Photo Credit: sushmita sen/Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।