Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:30 PM IST

माना शेट्टी से शादी करने के लिए सुनील शेट्टी को करना पड़ा था 9 साल इंतजार

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। दोनों को शादी करने के लिए 9 साल तक इंतजार करना पड़ा था।
Updated:- 2021-11-29, 14:04 IST
image

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी किसी नाम के मोहताज नहीं है। 90 के दशक में सुनील शेट्टी का नाम उन चुनिंदा एक्टर्स में लिया जाता है, जिनकी एक्टिंग और लुक की दीवानी हुआ करती थी लड़कियां। हालांकि, एक्टर ने करियर के शुरुआत में ही शादी कर ली थी, इसके बावजूद उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त रहीं।

सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी से लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जो अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों को एक दूसरे का साथ पाने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। आलम यह था कि दोनों के पास भाग कर शादी करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था। हालांकि, सुनील और माना ऐसा नहीं चाहते थे। 

ऐसे शुरू हुई थी सुनील शेट्टी और माना की लव स्टोरी

suniel shetty best friend

 

सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी की पहली बार मुंबई में नेपियन सी रोड पर स्थित एक पेस्ट्री शॉप में देखा था, जहां वो अक्सर अपने दोस्तों से मिलने शाम में जाया करते थे। कहा जाता है कि एक्टर को पहली नजर में ही माना से प्यार हो गया था। हालांकि, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वो माना से दोस्ती कैसे करें। ऐसे में उन्होंने वही किया जो उस उम्र में हर लड़का करता है। उन्होंने सबसे पहले माना की बहन से दोस्ती की, ताकि वो भी उनसे मिल सकें। कुछ मुलाकात के बाद सुनील शेट्टी को एहसास हो गया था कि माना ही वो लड़की है, जिनके साथ वह पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं। इसके बाद सुनील शेट्टी ने अपने एक फ्रेंड से कहा कि वह एक पार्टी ऑर्गेनाइज करें, और वहां माना को भी इनवाइट करें। इस पार्टी के बाद सुनील माना को बाइक राइड पर ले जाते हैं, इस बाइक राइड के दौरान दोनों को एहसास हो गया था कि वह एक-दूसरे प्यार करते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें:  'सिलसिला' के लिए जया बच्चन ने सिर्फ एक शर्त पर की थी 'हां', डरे हुए थे यश चोपड़ा और अमिताभ

शादी के लिए राजी नहीं था परिवार

suniel shetty biography


समय के साथ सुनील शेट्टी और माना शेट्टी का रिश्ता और भी गहरा होता चला गया। ऐसे में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। जब इस बारे में माता-पिता को बताया तो उन्होंने मना कर दिया। दरअसल, माना के पिता गुजराती मुस्लिम हैं और मां पंजाबी। वहीं सुनील शेट्टी कर्नाटक के तुलू भाषी परिवार से हैं। ऐसे में दोनों के रिश्ते के बीच संस्कृति, धर्म और जाति तीनों रोड़ा बनकर खड़े हो गए थे। दोनों के परिवार वालों ने इस रिश्ते को साफ-साफ नकार दिया था। हालांकि, इस दौरान सुनील शेट्टी और माना ने हार नहीं मानी और अपने परिवार को लगातार मनाते रहें, इसके बावजूद उनका परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। उस वक्त उनके पास भागकर शादी करने का कोई और ऑप्शन नहीं बचा था। हालांकि, वह ऐसा नहीं चाहते थे। उन्होंने तय किया कि वह बिना परिवार के रजामंदी के शादी नहीं करेंगे। ऐसे में उन्होंने इंतजार करने का फैसला किया।

 

इसे भी पढ़ें:  इस तारीख को होने वाली है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी

 

 

9 साल के लंबे के इंतजार के बाद हो पाई थी शादी

actor suniel shetty

 

शुरुआत में परिवार ने सुनील शेट्टी और माना के रिश्ते को ठुकरा दिया था। हालांकि, समय के साथ दोनों की बॉन्डिंग को देखते हुए परिवार ने बाद में हां कर दिया। एक दूसरे का साथ पाने के लिए सुनील शेट्टी और माना को 9 साल तक इंतजार करना पड़ा था। 9 साल बाद 25 दिसंबर 1991 को सुनील शेट्टी और माना शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दें कि असल जिंदगी सुनील शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहे हैं। एक्टर कंप्लीट फैमिली मैन बताए जाते हैं। असल जिंदगी में परिवार के साथ वक्त बिताना उन्हें काफी पसंद है। 


उम्मीद है कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी से जुड़ी यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। साथ ही, यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।