Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:22 AM IST

Office Desk पर रख सकती हैं ये Indoor Plants, कम देखभाल में भी रहेंगे हरे-भरे

ऑफ‍िस एक ऐसी जगह है जहां हमारा ज्‍यादा समय गुजरता है। ऐसे में कई बार काम करते-करते थोड़ी बोर‍ियत हो जाती है, लेक‍िन अगर आपका डेस्‍क सबसे सुंदर रहेगा तो आपका मन खुद-ब-खुद लगने लगेगा। ऑफ‍िस डेस्‍क पर रखने के ल‍िए हम आपको कुछ ऐसे इंडोर प्‍लांट्स बता रहे हैं ज‍िससे आपको अच्‍छी फील‍िंग आएगी।
Updated:- 2026-04-22, 12:57 IST
indoor plants for office desk

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का आधे से ज्यादा समय ऑफिस में ही गुजरता है। कहीं घर से ऑफिस अगर दूर होता है तो ऐसा लगता है कि लोग सोने के लिए ही घर जाते हैं। ऐसे में जब हम ऑफिस में घंटों काम करते हैं तो बोरियत सी लगती है तो मन भी परेशान होने लगता है। इसलिए लोग जिस डेस्क पर बैठते हैं तो उसे डेकोरेट कर लेते हैं। इससे अच्छी फीलिंग भी आती है।

कुछ लोग डेकोरेटिव शोपीस रखते हैं तो कुछ लोग हरियाली बनाए रखते हैं। इससे डेस्क की खूबसूरती बढ़ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे Indoor Plants के बारे में बता रहे हैं जिन्हें कम देखभाल की जरूरत होती है। खास बात तो ये है कि आप इन्हें ऑफिस डेस्क पर रख सकती हैं इससे डेस्क की खूबसूरती बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं-

earth day (2)

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट एक सबसे खूबसूरत पौधा है। खास बात तो ये है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है। कम रोशनी में भी ये आसानी से टिक जाता है। अगर आप इसे रोजाना पानी नहीं भी देंगी तो ये चलता रहेगा। हफ्ते में 1 बार पानी देना इसके लिए काफी होता है। आप इसे अपने ऑफिस की डेस्क पर रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Snake Plant को झाड़ी की तरह घना बना देंगे ये गार्डनिंग टिप्स, घर में बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट तो लगभग सभी घरों में लगा होता है। आप इसकी कटिंग से भी कई पौधे उगा सकती हैं। ये मिट्टी और पानी दोनों में आसानी से ग्रो कर जाते हैं। ये कम देखभाल में भी हरा-भरा रहता है। आप इसे डेस्क पर छोटे गमले या बोतल में रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मी में घर के अंदर लगाएं ये पौधे, बिना एसी-कूलर के घर का कोना-कोना रहेगा ठंडा

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

स्पाइडर प्लांट भी दिखने में काफी सुंदर लगता है। अगर आप इसे अपने ऑफिस की डेस्क पर रखेंगी तो हवा भी फ्रेश रहेगी और आपको अच्छी फीलिंग भी आएगी। आप इसे हफ्ते में एक या दो बार पानी दे सकती हैं। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा

पीस लिली (Peace Lily)

ऑफिस डेस्क के लिए पीस लिली का पौधा भी काफी सही रहेगा। इससे डेस्क को थोड़ा एलिगेंट लुक मिलेगा। इसमें जब सफेद-सफेद फूल खिलेंगे तो ये बहुत ही खूबसूरत लगेंगे। जब आपको लगे कि मिट्टी पूरी तरह से सूख गया है तो इसे थोड़ा सा पानी दे सकती हैं।

earth day (1)

इन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत ज्यादा पानी न डालें
  • हफ्ते में एक बार पत्तों को साफ जरूर करें
  • सीधी तेज धूप से बचाकर रखें
  • छोटा गमला चुनें
  • लाइटिंग भी कर सकती हैं

यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली

तो अगर आप भी ऑफिस में थोड़ा फ्रेश और पॉजिटिव फील चाहती हैं और डेस्क को खूबसूरत बनाना चाहती हैं ताे ऊपर बताए गए पौधे बेस्ट रहेंगे। ये कम देखभाल में भी आसानी से उग जाते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।