Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:21 AM IST

संघर्ष के दिनों में Rajpal Yadav ने 500 रुपये के लिए किया था ये काम

एक्टर राजपाल यादव के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना नहीं था आसान, चलिए जानें राजपाल यादव से जुड़े कुछ खास बातें।
Updated:- 2023-03-20, 16:12 IST
image

राजपाल यादव बेस्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से करोड़ो लोगों के दिल में एक्टर ने अपनी अलग पहचान बनाई हैं। हाल ही में रिलीज हुई जी5 फिल्म अर्ध में राजपाल नजर आए थे। उनकी हर एक फिल्म भरपूर कॉमेडी से भरी होती हैं। ऐसे में उनकी हर एक फिल्म सुपरहिट साबित होती हैं।

स्ट्रगल लाइफ से जुड़े कई चीजों का किया खुलासा

राजपाल यादव ने खुद दिए गए इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल लाइफ से जुड़े कई चीजों का खुलासा किया है। स्ट्रगलिंग टाइम के समय वह कई लोगों के साथ एक छोटे से कमरे में रहा करते थें। वह अपने 4 दोस्तों के साथ इंटरव्यू देने जाया करते थे। एक बार उन्हें पता चला कि मुंबई के सूचक बंगले में शूटिंग चल रही हैं। वहां 4 लोगों की जरूरत थी। उन 4 लोगों को केवल हंसना था। ऐसे में वह अपने 3 दोस्तों के साथ इस शूटिंग का पार्ट बनने के लिए तैयार हो जाते हैं।

हंसने के मिले थे 500 रुपये

How much is Rajpal Yadav net worth

उस जमाने में एक फिल्म में हंसने के लिए केवल 500 रुपये दिए जाते थे। 500 रुपये पाकर राजपाल यादव और उनके दोस्त काफी ज्यादा खुस हो गए थे। यह शूटिंग करीब 2 घंटे तक चली थी। दो घंटे की इस शूटिंग के बाद हम चारों दोस्त घर लौटे और फिर जमकर पार्टी की। इस बात की जानकारी किसी और ने नही बल्कि खुद राजपाल यादव ने दी थी। ( जानें किन फिल्मी सितारों ने निभाए हैं लेस्बियन और ट्रांसजेंडर के किरदार )

इसे भी पढ़ें : फ्रेंच फिल्मों की कॉपी हैं यह बॉलीवुड फिल्में, जानिए

नहीं होते थे पैसे

राजपाल यादव ने एक मीडिया कर्मी से बात करते हुए कहा था कि- वह आज जहां भी है उनके चाहने वालों के कारण ही हैं। उनके कई लोग चाहने वाले हैं। एक वक्त उनकी जिंदगी में ऐसा था जब वो काम के लिए पूरी मुंबई में घूम रहे थे और उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो सफर करने के बस या रिक्शा ले सकें।

इसे भी पढ़ें : पंकज त्रिपाठी की ये 10 सबसे बेस्ट फिल्में जिन्हें देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन

काफी स्ट्रगल किया था राजपाल यादव ने

कई बार उन्हें ऑडिशन देने के कारण काफी दूर- दूर जाना पड़ता था। ऐसे में उनके पास ऑटो को देने के लिए पैसे तक नही हुआ करते थे। उन्हें कई किलोमीटर पैदल चल कर ऑडिशन देने जाना पड़ता था। इतना आसान नही था राजपाल यादव के लिए इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना। 

इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

 

 

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।